जीशान अंसारी का जीवन परिचय (Biography Zeeshan Ansari In Hindi)

जीशान अंसारी का जीवन परिचय (Biography Zeeshan Ansari In Hindi) – जीशान अंसारी का जन्म 16 दिसंबर 1999 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं जीशान अंसारी दाएं हाथ के लेग स्पिनर गेंदबाज हैं उनकी गेंदबाजी में गूगली और लेग ब्रेक का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। साल 2025 के आईपीएल ऑक्शन  में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 40 लाख रुपये में खरीदा है। जीशान अंसारी का क्रिकेट करियर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

जीशान अंसारी बायोडाटा (Zeeshan Ansari Biodata)

नाम (Name)जीशान अंसारी 
उपनाम (Nick Name)जीशान भाई 
जन्मतिथि (DOB)16 दिसंबर 1999
जन्मस्थान (Birth Place)लखनऊ, उत्तर प्रदेश (भारत)
उम्र (Age) 2025 में26 वर्ष 
गृहनगर (Hometown)लखनऊ
व्यवसाय (Profession)क्रिकेटर
धर्म (Religion)इस्लाम
जाति (Caste)मोमिन 
शिक्षा योग्यता (Education)स्नातक
विवाह स्थिति (Marriage Status)अविवाहित 
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
घरेलू राज्य (Domestic state)उत्तर प्रदेश, हैदराबाद
जर्सी नंबर (jersey number) 77 
हाइट  (height) 5 फुट 9 इंच 
वजन (Weight) 70 kg 
बाल रंग (Hair Color)काला 
आँख कलर (Eye Color)काला 
कोच का नाम ( Coach Name )गोपाल सिंह 
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL)सनराइजर्स हैदराबाद
भूमिका (Role)गेंदबाज
Zeeshan Ansari old pic
Zeeshan Ansari old pic

जीशान अंसारी का परिवार (Zeeshan Ansari Family)

हम बात करेंगे भारत के उभरते हुए गेंदबाज जीशान अंसारी के परिवार के बारे में। जीशान के परिवार में माता-पिता और भाई हैं। उनके पिता का नाम नईम अंसारी है जो एक दर्जी हैं। जीशान अंसारी के परिवार में कुल सदस्यों की संख्या 19 है।

पिता (Father) नईम अंसारी
माता  (Mother) ज्ञात नहीं 
भाई (Brother)ज्ञात नहीं 
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)ज्ञात नहीं 

जीशान अंसारी घरेलू क्रिकेट (Zeeshan Ansari Domestic Cricket Career)

जीशान अंसारी ने अपना पहला रणजी मैच उत्तर प्रदेश के लिए साल 2017 में खेला था। अपने घरेलू क्रिकेट के दौरान उन्होंने पांच मैच खेले और 17 विकेट अपने नाम किए। साल 2019 में उन्होंने टी20 ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला लेकिन उस मैच में उन्हें विकेट नहीं मिल पाया लेकिन उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी और कोशिश करते रहे।

जीशान अंसारी: यूपी टी-20 लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

जीशान अंसारी अंडर -19 में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। जीशान ने यूपी टी-20 लीग के दौरान सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। मेरठ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड उनके नाम था। उन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए इस टूर्नामेंट में 24 विकेट अपने नाम किये थे

Zeeshan Ansari
Zeeshan Ansari Domestic Cricket Career

जीशान अंसारी का आईपीएल करियर (Zeeshan Ansar IPL Career)

जीशान अंसारी ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद से की। उन्होंने अपना पहला आईपीएल मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था और अपने पहले ही मैच में उन्होंने महज 42 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए थे, जिसमें फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर मैकगर्क और लोकेश राहुल के विकेट शामिल थे। उन्हें आईपीएल मेगा ऑप्शन में सनराइजर्स हैदराबाद  के द्वारा  40 लाख रुपये में खरीदा गया था।

जीशान को आईपीएल में बड़ा मौका मिलने की आशा है।

जीशान अंसारी आने वाले समय में आईपीएल की बड़ी उम्मीद हैं। उनकी गेंदबाजी शैली को देखकर लगता है कि आने वाले समय में वह भारतीय टीम के बड़े गेंदबाज के रूप में खुद को स्थापित कर सकते हैं उनके प्रदर्शन को देखकर भारतीय कोच की भी  नज़र उन पर टिकी हैं। अगर वह अपनी गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन करते रहे तो आने वाले समय में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी बड़ा चेहरा बन सकते हैं।

Zeeshan Ansari
Zeeshan Ansari IPL team Sunrisers Hyderabad

रिश्तेदारों का ताना (Taunting of Relatives)

जीशान के पिता बताते हैं कि जब उन्होंने 10 साल पहले अपने बेटे जीशान अंसारी को क्रिकेट खेलने के लिए एकेडमी में भेजा था, तो उसके रिश्तेदार उसे ताना मारते थे और कहते थे कि वह अपनी हैसियत से बड़े सपने देख रहा है। एक बार तो उनका मन हुआ कि उसे अपने साथ दुकान पर बैठाऊँ , लेकिन उसकी मेहनत और जूनून को देखकर उन्होंने उसका हौसला बढ़ाया। और फिर उसका भविष्य खुद पर छोड़ दिया 

जीशान अंसारी सोशल मीडिया

Instagram- Click Here

जीशान अंसारी से जुड़े रोचक बातें :-

  • शान अंसारी को संगीत सुनना और घूमना बहुत पसंद हैं।
  • जीशान बताते हैं की अंदर-19 वर्ल्ड कप के दौरान उनकी मुलाकात राहुल द्रविड़ से हुई तो उन्होंने मुझसे कहा था जिंदगी में कुछ बनना है तो पहले एक अच्छा इंसान बनो।
  • जीशान अंसारी ग्राउंड पर 10-10 घंटे  प्रेक्टिस किया  करते थे।
  • जीशान सिर्फ अपने गेंदबाजी से ही बल्कि अपने साथ स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं।
  • जीशान का पसंदीदा क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, और विराट कोहली हैं।
  • जीशान अंसारी अपना आइडल शेनवार्न  को मानते हैं।

FAQ

  1. जीशान अंसारी का जन्म कब और कहां हुआ था?

    16 दिसंबर 1999 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

  2. जीशान अंसारी को आईपीएल 2025 में कितने में खरीदा गया हैं?

    40 लाख में सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा

  3. जीशान अंसारी की भूमिका क्या है?

    गेंदबाज (लेग स्पिनर)

  4. जीशान के पिता का क्या नाम है?

    नईम अंसारी

  5. जीशान अंसारी घरेलू मैच किस राज्य के लिए खेलते हैं?

    उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़े:-

आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय (Ashutosh Sharma Biography In Hindi)

अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय | Abhishek Sharma biography in Hindi 

Himani Mor biography in hindi | हिमानी मोर का जीवन परिचय