Yash Dayal biography in Hindi – यश दयाल का जन्म 31 दिसंबर 1997 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। यश बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हैं और 2025 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का हिस्सा हैं।
यश दयाल बायोडाटा (Yash Dayal Biodata)
| पूरा नाम ( Full Name) | यश पाल दयाल |
| उपनाम (Nick Name) | यश दयाल |
| जन्मस्थान (Birth Place) | इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश |
| उम्र 2025 में | 27 साल |
| धर्म (Religion) | हिन्दू |
| गृहनगर (Hometown) | इलाहाबाद |
| पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
| भूमिका (Role) | गेंदबाजी |
| वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
| घरेलू राज्य (Domestic state) | उत्तर प्रदेश |
| वैवाहिक स्थिति (Marriage Status ) | अविवाहित |
| राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
| हाइट (Height) | 5 फीट इंच |
| वजन (Weight) | 60 kg |
| गर्लफ्रेंड (girlfriend) | ज्ञात नहीं |

यश दयाल की शिक्षा (Yash Dayal Education)
अगर यश दयाल की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा प्रयागराज के बिशप जॉनसन स्कूल और केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट से की है। इसके बाद उन्होंने सैम हिगिनबॉटम कृषि, प्रौद्योगिकी और विज्ञान विश्वविद्यालय (SHUATS), प्रयागराज से मनोविज्ञान में बी.ए ऑनर्स की डिग्री ली है।
यश दयाल का परिवार (Yash Dayal Family)
यश दयाल के परिवार की बात करें तो उनके पिता चंद्रपाल दयाल पहले खुद एक अच्छे क्रिकेटर थे। उनका सपना था कि वो भारत के लिए खेलें, जो पूरा नहीं हो सका। अब उनका बेटा यश उनका सपना पूरा कर रहा है। यश की मां राधा दयाल एक गृहिणी हैं और उनकी एक बहन भी हैं, जिनका नाम शुचि दयाल है।

| पिता का नाम ( Father Name ) | चंद्रपाल दयाल |
| माता का नाम ( Mother Name ) | राधा दयाल |
| बहन का नाम ( Sister Name ) | शुचि दयाल |
यश दयाल का फर्स्ट क्लास कैरियर (Yash Dayal First Class Career)
यश दयाल ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम से रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया, जो मैच गोवा के खिलाफ था। इस मैच में यश ने 10 ओवर में 52 रन देकर 2 विकेट लिए थे और उनकी टीम उत्तर प्रदेश ने यह मुकाबला एक पारी और 247 रन से जीत लिया था।
इसके बाद यश ने विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू किया, जो छत्तीसगढ़ के खिलाफ था। इसमें उन्होंने 9 ओवर में एक मेडन ओवर के साथ 41 रन देकर 1 विकेट लिया। हालांकि इस मैच में उत्तर प्रदेश को हार का सामना करना पड़ा।

फिर उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 1 विकेट लिया और किफायती गेंदबाजी की।
यश दयाल ने घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से वह आईपीएल और भारत की टीम के लिए चयन की ओर बढ़ते गए। वह अपनी मेहनत, लगन और दमदार गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं।
यश दयाल का आईपीएल कैरियर (Yash Dayal IPL Career)
यश दयाल ने अपना आईपीएल डेब्यू 13 अप्रैल 2022 को गुजरात टाइटंस की तरफ से किया था। उनका पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए थे। भले ही उन्होंने थोड़े ज्यादा रन दिए, लेकिन डेब्यू मैच में 3 विकेट लेना काफ़ी शानदार शुरुआत मानी गई।
2023 के आईपीएल सीज़न में भी यश गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन इस सीज़न में एक ऐसा मैच हुआ जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ था और गुजरात जीत की ओर बढ़ रही थी। लेकिन 19 ओवरों में रिंकू सिंह ने यश दयाल की गेंदों पर लगातार 5 छक्के जड़ दिए और गुजरात ये मैच हार गई। इस घटना के बाद यश पर काफी दबाव आया और उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे।

2024 के आईपीएल ऑक्शन में पहले तो किसी टीम ने उन पर बोली नहीं लगाई, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन पर भरोसा दिखाया और अपनी टीम में शामिल किया। इस भरोसे को यश ने बेहतरीन प्रदर्शन से सही साबित किया। उन्होंने 2024 सीज़न में RCB के लिए शानदार गेंदबाज़ी की और 15 विकेट लेकर टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया।
उनके प्रदर्शन को देखते हुए RCB ने 2025 में उन्हें 5 करोड़ रुपये देकर दोबारा टीम में बरकरार रखा। इस सीज़न में भी यश जबरदस्त फॉर्म में हैं और टीम के अहम गेंदबाज़ बन चुके हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम एक बार फिर प्लेऑफ में पहुंच चुकी है, और यश दयाल इस कामयाबी में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।
यश दयाल – आईपीएल करियर आँकड़े (2022–2025)
| साल | टीम | मैच | विकेट | इकॉनमी | बेस्ट बॉलिंग |
| 2022 | गुजरात टाइटंस (GT) | 9 | 11 | 9.25 | 3/40 |
| 2023 | गुजरात टाइटंस (GT | 5 | 2 | 10.80 | 1/36 |
| 2024 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 13 | 15 | 8.10 | 4/27 |
| 2025 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) | 10 | 12 | 7.85 | 3/18 |
यश दयाल का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Yash Dayal International Career)
यश दयाल को सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि वह पहली बार सीनियर भारतीय टीम का हिस्सा बने थे। हालांकि उन्हें उस सीरीज़ में खेलने का मौका नहीं मिला और वह बेंच पर रहे, लेकिन उनका चयन ही इस बात का सबूत है कि चयनकर्ता अब उनके प्रदर्शन पर भरोसा करने लगे हैं।

यश दयाल लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार गेंदबाज़ी कर रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत है उनका नियंत्रण, लाइन-लेंथ और बाएं हाथ से तेज़ गेंदबाज़ी, जो भारतीय गेंदबाज़ी आक्रमण में विविधता ला सकती है।
अगर वह इसी तरह मेहनत करते रहे तो जल्द ही उन्हें भारत की टेस्ट, वनडे या टी20 टीम में डेब्यू करते हुए देखा जा सकता है। यश जैसे खिलाड़ी युवा पीढ़ी के लिए मिसाल हैं कि लगन, मेहनत और धैर्य से किसी भी मुकाम को पाया जा सकता है।
यश दयाल की कुल संपत्ति (Yash Dayal Net Worth)
यश दयाल की कुल संपत्ति 2025 में करीब 5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच मानी जाती है। उनकी कमाई का मुख्य ज़रिया घरेलू क्रिकेट और आईपीएल है। 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें 5 करोड़ रुपये में अपनी टीम में दोबारा शामिल किया है। आईपीएल से उन्हें अच्छी कमाई होती है और वहीं से उनकी पहचान भी बनी है।
यश दयाल सोशल मीडिया (Yash Dayal Social Media)
| Click here | |
| Click here | |
| Click here |
FAQ
यश दयाल पत्नी
यश दयाल का अभी शादी नहीं हुआ है अभी फुल फोकस वह क्रिकेट खेलने पर दे रहे हैं
यश दयाल का खेल करियर
यश दयाल ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2018 में की थी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम से
यश दयाल ने अपना आईपीएल डेब्यू 13 अप्रैल 2022 को गुजरात टाइटंस की तरफ से किया था। उनका पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था
यश दयाल को सितंबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।
पूरा नाम यश दयाल
यश पाल दयाल
यश दयाल पिता का नाम
चंद्रपाल दयाल
यश दयाल आईपीएल कीमत 2025
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने उन्हें 5 करोड़ रुपए में रिटर्न किया है
यश दयाल पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
29 June 2025 की इंडिया टुडे के खबर के मुताबिक, यश दयाल पर एक महिला ने शादी का वादा कर मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। महिला ने उत्तर प्रदेश CM के ऑनलाइन पोर्टल (IGRS) पर शिकायत की, जिसके बाद गाजियाबाद पुलिस को 21 जुलाई तक कार्रवाई का आदेश मिला। महिला ने बताया कि 5 साल के रिश्ते में यश ने उसे धोखा दिया, परिवार से मिलवाया और पति की तरह व्यवहार किया। सवाल उठाने पर उसे शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के साथ आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ा।
यहे भी पढे :




