45 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं Rani Chatterjee?
Photos: Google Images
भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल रानी चटर्जी लाखों दिलों की धड़कन हैं। 45 साल की उम्र में भी वह कुंवारी हैं और हाल ही में उन्होंने शादी को लेकर खुलासा किया।
Photos: Google Images
एक इंटरव्यू में रानी ने बताया कि उन्हें सिंपल सोच वाले और फैमिली ओरिएंटेड लड़के पसंद हैं। वह चाहती हैं कि उनका पार्टनर जॉइंट फैमिली में रहने वाला हो।
Photos: Google Images
उन्होंने कहा कि बैचलर टाइप लड़का उन्हें पसंद नहीं और उन्हें शादी के लिए कुछ खास नहीं चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की।
Photos: Google Images
रानी का मानना है कि हर चीज का एक सही वक्त होता है, चाहे वह शादी हो या दोस्ती। उन्हें लगता है कि उनके लिए कोई खास इंसान ही होगा, इसलिए समय लग रहा है।
Photos: Google Images
उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में जितने भी लोग आए, उन्होंने कुछ न कुछ सिखाया। किसी ने उन्हें हंसने से रोका तो किसी ने उन्हें जज किया।
Photos: Google Images
रानी ने कहा कि उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए जो उन्हें जज न करे और उनकी खुशियों को समझे। उन्होंने यह भी कहा कि शादी तभी करेंगी जब उन्हें सही इंसान मिलेगा।
Photos: Google Images
बता दें कि रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। 45 साल की उम्र में भी वह अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं।