प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की पहली मुलाकात कैसे हुई?

White Dotted Arrow

प्रिया सरोज हाल ही में भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ अपनी सगाई की खबरों के कारण चर्चा में है। 

प्रिय और रिंकू की मुलाकात दिल्ली में एक क्रिकेटर की शादी के दौरान हुई, जहां प्रिया की दोस्त की पत्नी, जो कॉलेज में प्रिया की सहपाठी थी, उसी ने दोनों का परिचय कराया।

इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को जानते थे और संपर्क में थे

इसके बाद दोनों ने अपने परिवार को इस रिश्ते के बारे में बताया और शादी के लिए रिश्ता आगे बढ़ा।

प्रिया सरोज कौन हैं?

प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के कर्खियांव गांव में एक दलित परिवार में हुआ। उनके पिता, तूफानी सरोज, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। और प्रिया अभी मछलीशहर (उत्तर प्रदेश) की संसद हैं।

प्रिया सरोज दलित समुदाय से हैं और सामाजिक समावेश की प्रतीक हैं। वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील रही हैं। और उनके 2024 की जीत ने समाजवादी पार्टी के युवा नेतृत्व को मजबूती दी है।

रिंकू सिंह कौन है?

रिंकू सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं,  उनका जन्म 12 अक्टूबर 1997 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलते हैं। 

2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 छक्कों के साथ मैच जिताने के लिए प्रसिद्ध हुए थे। रिंकू ने 2023 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। उनकी नेटवर्थ लगभग 7 करोड़ रुपये है।

प्रिया सरोज की बायोग्राफी के लिए यहाँ क्लिक करें।

Curved Arrow