वाशिंगटन सुंदर का जीवन परिचय (Washington Sundar biography in Hindi)

Washington Sundar biography – वाशिंगटन सुंदर एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और बाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। वाशिंगटन सुंदर भारत की अंडर-19 टीम के लिए भी खेल चुके हैं।

वाशिंगटन सुंदर बायोडाटा (Washington Sundar Biodata)

Washington Sundar India under-19 photo
Washington Sundar India under-19 photo
पूरा नाम ( Full Name)वाशिंगटन सुंदर
उपनाम (Nick Name)वाशी 
जन्मस्थान (Birth Place)चेन्नई, तमिलनाडु
उम्र (Age)25 साल (2025 में)
धर्म (Religion)हिन्दू
गृहनगर (Hometown)चेन्नई
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)ऑलराउंडर
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)गुजरात टाइटन्स
घरेलू राज्य (Domestic state)तमिलनाडु
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)5 फीट 5 इंच 
वजन (Weight)65 kg
गर्लफ्रेंड (girlfriend)ज्ञात नहीं

वाशिंगटन सुंदर की शिक्षा (Washington Sundar Education)

अगर वाशिंगटन सुंदर की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी पढ़ाई की शुरुआत हिंदुस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई सेंट बेड्स एंग्लो इंडियन हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की।

वाशिंगटन सुंदर का परिवार (Washington Sundar Family)

अगर वाशिंगटन सुंदर के परिवार की बात करें तो उनके पिता का नाम मणि सुंदर है। उनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम शैलजा सुंदर है। शैलजा पहले खुद एक क्रिकेटर रही हैं और अब वह क्रिकेट की कमेंट्री करती नजर आती हैं।

Washington Sundar Family Photo
Washington Sundar Family Photo
पिता का नाम ( Father Name )मणि सुंदर
माता का नाम ( Mother Name )ज्ञात नहीं
बहन का नाम ( Sister Name )शैलजा सुंदर

वाशिंगटन सुंदर का फर्स्ट क्लास कैरियर (Washington Sundar First Class Career)

वाशिंगटन सुंदर ने 6 अक्टूबर 2016 को तमिलनाडु की टीम से रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया था। शुरुआत में उनकी तुलना रविचंद्रन अश्विन से की जाती थी, क्योंकि वह तमिलनाडु टीम में अश्विन की जगह शामिल हुए थे। वाशिंगटन सुंदर ने तमिलनाडु के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और वह टीम के एक अहम खिलाड़ी बन चुके हैं।

उन्होंने तमिलनाडु के लिए सभी फॉर्मेट्स जैसे विजय हज़ारे ट्रॉफी (वनडे टूर्नामेंट), सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 टूर्नामेंट) और रणजी ट्रॉफी (टेस्ट फॉर्मेट) में खेला है। एक सीजन में तो वह तमिलनाडु टीम के कप्तान भी रहे हैं।

Washington Sundar with Vijay Hazare Trophy
Washington Sundar with Vijay Hazare Trophy

उनकी गेंदबाजी में काफ़ी नियंत्रण होता है और वह ज़रूरत के समय उपयोगी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। यही वजह है कि वह एक ऑलराउंडर के तौर पर जाने जाते हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके अच्छे प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें इंडिया ए और फिर भारतीय राष्ट्रीय टीम में मौका मिला।

वाशिंगटन सुंदर का आईपीएल कैरियर (Washington Sundar IPL Career)

वाशिंगटन सुंदर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम से की थी। यह टीम एक नई फ्रेंचाइज़ी थी और उस समय इसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। सुंदर ने अपने पहले ही मैच में 3 ओवर में सिर्फ 19 रन दिए थे और अपनी सधी हुई गेंदबाज़ी से सबका ध्यान खींचा।

Washington Sundar with MSD
Washington Sundar with MSD

2017 के क्वालीफायर मुकाबले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 16 रन देकर 3 विकेट झटके थे। इस शानदार गेंदबाज़ी के लिए उन्हें “प्लेयर ऑफ द मैच” का अवॉर्ड भी मिला था।

इसके बाद 2018 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने आरसीबी के लिए 2018 से 2021 तक खेला और टीम के एक महत्वपूर्ण ऑलराउंडर साबित हुए। सुंदर ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी और जरूरत के समय उपयोगी बल्लेबाजी से टीम की मदद की।

2022 में वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हो गए और 2024 तक इस टीम के लिए खेले। इसके बाद 2025 के आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने उन्हें खरीदा और इस टीम के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी मदद से गुजरात टाइटंस 2025 के प्लेऑफ तक पहुंच पाई।

Washington Sundar IPL with Ravindra Jadeja
Washington Sundar IPL with Ravindra Jadeja

वाशिंगटन सुंदर को एक स्मार्ट और शांत स्वभाव वाला खिलाड़ी माना जाता है। वह हमेशा टीम की ज़रूरत के हिसाब से प्रदर्शन करते हैं, चाहे वो नई गेंद से पावरप्ले में गेंदबाज़ी करना हो या फिर आखिरी ओवरों में रन रोकना। उनकी मेहनत और निरंतर प्रदर्शन ने उन्हें आईपीएल में एक भरोसेमंद खिलाड़ी बना दिया है।

वाशिंगटन सुंदर का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Washington Sundar International Career)

वाशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से की थी। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने श्रीलंकाई बल्लेबाज़ लाहिरु थिरिमाने को आउट कर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय विकेट लिया था।

Washington Sundar ODI
Washington Sundar ODI

इसके बाद 24 दिसंबर 2017 को उन्होंने श्रीलंका के ही खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट में वाशिंगटन सुंदर ने जब-जब मौका मिला, अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी से शानदार प्रदर्शन किया है। वह टीम के लिए एक उपयोगी ऑलराउंडर साबित हुए हैं।

फिर 15 फरवरी 2021 को उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिला, वो भी ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ। उस सीरीज़ में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों से टीम को जीत दिलाने में योगदान दिया।

वाशिंगटन सुंदर 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे, जो उनके करियर का एक और बड़ा मुकाम रहा।

Washington Sundar Indian test team with Teammates
Washington Sundar Indian test team with Teammates

फिलहाल, उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में दोबारा चुना गया है और वह 20 जून 2025 से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज़ में खेलेंगे। क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि वाशिंगटन सुंदर एक बार फिर अपने शांत स्वभाव, सटीक गेंदबाज़ी और उपयोगी बल्लेबाज़ी से इंग्लैंड की धरती पर भी कमाल दिखाएंगे।

वाशिंगटन सुंदर की कुल संपत्ति (Washington Sundar Net Worth)

वाशिंगटन सुंदर की कुल संपत्ति 2025 में करीब 30 करोड़ से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया घरेलू क्रिकेट, बीसीसीआई से मिलने वाला ग्रेड C का कॉन्ट्रैक्ट (जिससे उन्हें हर साल 1 करोड़ रुपये मिलते हैं), और आईपीएल है।

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने उन्हें 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर कुछ बड़े ब्रांड्स के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है।

वाशिंगटन सुंदर सोशल मीडिया (Washington Sundar Social Media)

Instagramwashisundar555
facebookWashington Sundar

FAQ

वाशिंगटन सुंदर कहां से है?

वाशिंगटन सुंदर एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था

वाशिंगटन सुंदर IPL 2025

वाशिंगटन सुंदर आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस टीम से खेल रहे हैं

वॉशिंगटन सुंदर की पत्नी

वाशिंगटन सुंदर की अभी शादी नहीं हुई है अभी उनका फूल फॉक्स क्रिकेट पर है

वॉशिंगटन सुंदर की कास्ट क्या है

वाशिंगटन सुंदर तमिल हिंदू परिवार से तालुक रखते हैं

यह भी पढे :