Advertisement
Advertisement

वामिका गब्बी का जीवन परिचय (Wamiqa Gabbi Biography in Hindi)

Wamiqa Gabbi Biography: वामिका गब्बी बॉलीवुड की अभिनेत्री हैं, जिन्हें आपने शायद फ़िल्म जब वी मेट या लव आज कल में छोटे रोल में देखा होगा, लेकिन अब वे भारतीय सिनेमा की उभरती सितारा बन चुकी हैं। वो अपनी इंस्टाग्राम बायो कहती है, “मैं वो लड़की हूँ जिसे आपने कहीं देखा है लेकिन याद नहीं कर पा रहे हैं।” 

Advertisement
Wamiqa Gabbi
Wamiqa Gabbi

Wamiqa Gabbi Wiki/Bio

पूरा नामवामिका गब्बी
जन्म तिथि29 सितंबर 1993
आयु32 वर्ष (2025 तक)
पेशाअभिनेत्री, मॉडल
होमटाउनचंडीगढ़, भारत
स्कूलसेंट जेवियर्स स्कूल, चंडीगढ़
कॉलेज/विश्वविद्यालयडी.ए.वी. कॉलेज, चंडीगढ़
शैक्षिक योग्यताग्रेजुएशन
हाइट (लगभग)5′ 3″ (160 सेमी)
वजन (लगभग)60 किग्रा (132 पाउंड)
फिगर माप (लगभग)32-30-33
आँखों का रंगहेज़ल ब्राउन
बालों का रंगकाला
राशितुला
राष्ट्रीयताभारतीय
माता-पितापिता: गोवर्धन गब्बी, माता: राज कुमारी
भाई-बहनभाई: हार्दिक पुराण गब्बी

वामिका गब्बी की शिक्षा (Wamiqa Gabbi Education)

वामिका गब्बी ने अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ के सेंट जेवियर्स स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने डी.ए.वी. कॉलेज, चंडीगढ़ से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कथक डांस भी सीखा है और उन्हें कविता व पेंटिंग में भी खूब रुचि है।

स्कूलसेंट जेवियर्स स्कूल, चंडीगढ़
कॉलेज/विश्वविद्यालयडी.ए.वी. कॉलेज, चंडीगढ़
शैक्षिक योग्यताग्रेजुएशन

वामिका गब्बी का परिवार (Wamiqa Gabbi Family)

वामिका का जन्म 29 सितंबर 1993 को चंडीगढ़ में हुआ। उनके पिता, गोवर्धन गब्बी, एक लेखक और पूर्व फिल्म समीक्षक हैं, जिन्होंने वामिका के फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद समीक्षा करना लगभग छोड़ दिया। उनकी माँ, राज कुमारी, परिवार को संभालती हैं। वामिका का एक भाई, हार्दिक पुराण गब्बी, है जो एक म्यूजिशियन है। उनके परिवार ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया, और उनके पिता ने फ़िल्म जब वी मेट और लव आज कल के लिए चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रखा था।

Advertisement
Wamiqa Gabbi with Mom, Dad and Brother
Wamiqa Gabbi with Mom, Dad and Brother

एक्टिंग करियर (Wamiqa Gabbi Acting Carrier)

वामिका का एक्टिंग का सफ़र 8 साल की उम्र में पंजाबी टीवी सीरियल सौदे दिल्लां दे से शुरू हुआ था। 2007 में, 8वीं कक्षा में, उन्हें फ़िल्म जब वी मेट में छोटा रोल भी करने को मिला था। इसके बाद 2009 और 2010 में फ़िल्म लव आज कल और मौसम में छोटी भूमिकाएँ निभाईं थी।

2013 में उनकी पहली मुख्य भूमिका बॉलीवुड फिल्म सिक्सटीन में थी, यह फ़िल्म कम उम्र के युवा-युवतियों पर आधारित थी जिसमें गर्भावस्था और रिवेंज पॉर्न जैसे विषयों को अच्छे से दिखाया गया था।

Wamiqa gabbi Jab we met image
Wamiqa gabbi Jab we met Film image

उसी साल वो यो यो हनी सिंह और अमरिंदर गिल के साथ एक पंजाबी फिल्म में भी दिखीं थी और इश्क ब्रांडीइश्क हाज़िर है में दिलजीत दोसांझ के साथ भी काम किया था। 2013 में ही तू मेरा 22 मैं तेरा 22 और 2015 में तेलुगु फिल्म भले मंची रोजु से टॉलीवुड सिनेमा में भी डेब्यू किया था। और 2017 में कुलविंदर बिल्ला के गाने अंग्रेजी वाली मैडम में उनकी परफॉर्मेंस को बहुत सराहना मिली।

एक्टिंग करियर छोड़ें का विचार आया

मुंबई आने के बाद वामिका को कई रिजेक्शंस का सामना करना पड़ा। 2019 में तो उन्होंने एक्टिंग करियर छोड़ने तक का विचार कर लिया था, लेकिन विशाल भारद्वाज की नेटफ्लिक्स सीरीज मिडनाइट्स चिल्ड्रन (जो रद्द हो गई) के लिए वो सेलेक्ट हो गई थीं जिससे उन्हें आत्मविश्वास मिला।

दमदार कमबैक

फिर साल 2023 में विशाल भारद्वाज के साथ ही फ़िल्म फुर्सत, मॉडर्न लव: मुंबई, चार्ली चोपड़ा, और खुफिया में काम करने का मौक़ा मिला और फिर विक्रमादित्य मोटवाने की जुबली में उन्होंने काम किया, ग्रहण में सिख लड़की और माई में गूंगी लड़की के भूमिका ने उनके भीतर आत्मविश्वास भरा।

  • फ़िल्म जुबली के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में नामांकन भी मिला था।
  • अक्टूबर 2023 में वे IMDb की पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज़ लिस्ट में शीर्ष पर रहीं, यहाँ उन्होंने करीना कपूर और शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया।
  • वामिका की 2025 में आने वाली फिल्में उनके करियर को और चमकाएँगी। वे भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ नजर आएँगी, जो एक मजेदार और डरावनी फिल्म होगी। साथ ही, जी2 (गुडाचारी 2) में अदिवी शेष और इमरान हाशमी के साथ उनकी मुख्य भूमिका एक रोमांचक जासूसी कहानी पेश करेगी। इसके अलावा, रक्त ब्रह्मांड, जिनी, इरावाकालम, दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग, किकली, और टिकी टाका जैसी फिल्में उनके अलग-अलग किरदारों को दिखाएँगी।

व्यक्तिगत जीवन

वामिका अभी सिंगल है और अपने काम पर फ़ोकस कर रही हैं, और कलाकार की तरह उनके बॉयफ्रेंड के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है। एक इंटरव्यू में वो कहती हैं की वो बहुत भुलक्कड़ हैं और खाने-पीने की शौक़ीन हैं उन्हें सुशी, तड़के वाली दाल, चावल, आम का अचार, और भुजिया स्टाइल आलू बहुत पसंद है। वे 5-6 साल से शाकाहारी है। वामिका को कुत्तों से प्यार है और उनकी एक पालतू कुत्ता, फीबी, है।

wamiqa gabbi old photos
wamiqa gabbi old photos

वामिका ने जून 2025 में बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस की फ़ीस के अंतर पर सवाल उठाया था और पूछा कि पुरुष एक्टर की फीस पर उनकी फिल्मों के फ्लॉप होने पर सवाल क्यों नहीं उठता, जबकि एक्ट्रेस को कम फ़ीस और आलोचना झेलनी पड़ती है।

सोशल मीडिया अकाउंट

Instagram@wamiqagabbi
Facebook@WamiqaGabbiOfficial

विशेष जानकारी

  • वामिका को ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय का डांसिंग स्टाइल बहुत पसंद है।
  • वामिका विशाल भारद्वाज की पसंदीदा एक्ट्रेस में से एक हैं वो उनके साथ चार प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकी हैं।
  • उनका नाम पहले W-A-M-I-Q-U था, लेकिन स्कूल में चिढ़ाने के कारण उन्होंने अपना नाम में बदलाव किया है जो अब इस प्रकार से है W-A-M-I-Q-A
  • मई 2025 में चंडीगढ़ में उनकी फ़िल्म भूल चूक माफ की विशेष स्क्रीनिंग की गई थी, जिसमें परिवार, दोस्त, और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लोग शामिल हुए। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे भावुक पल बताया।
  • भूल चूक माफ की रिलीज़ से पहले इम्तियाज़ अली ने उन्हें लंबा वॉयस नोट भेजकर शुभकामनाएँ दीं और तारीफ की
  • एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में उनके बहुत कम करीबी दोस्त हैं; वे चंडीगढ़ के पुराने दोस्तों को महत्व देती हैं।

FAQ

  1. वामिका गब्बी का जन्म कहाँ हुआ था?

    चंडीगढ़, भारत

  2. उनकी पहली फिल्म कौन सी थी?

    जब वी मेट (2007)

  3. वामिका का पसंदीदा खाना क्या है?

    तड़के वाली दाल, चावल, सुशी, और पंजाबी खाना।

  4. क्या वामिका ने अपना नाम बदला है?

    हाँ, पहले W-A-M-I-Q-U था, लेकिन उन्होंने अपना नाम में बदलाव किया है जो अब इस प्रकार से है W-A-M-I-Q-A

यह भी पढ़ें: