वैभव सूर्यवंशी का जीवन परिचय (Vaibhav Suryavanshi biography in Hindi)

Vaibhav Suryavanshi biography in Hindi-वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था। वैभव ने मात्र 14 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यु किया और ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। वैभव आईपीएल राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं।

वैभव सूर्यवंशी बायोडाटा (Vaibhav Suryavanshi Biodata)

नाम (Name)वैभव सूर्यवंशी
उपनाम (Nick Name)सूर्यवंशी
जन्मस्थान (Birth Place)समस्तीपुर, बिहार
उम्र (Age) 2025 में14 वर्ष 
गृहनगर (Hometown)समस्तीपुर, बिहार
व्यवसाय (Profession)क्रिकेटर
धर्म (Religion)हिन्दू 
विवाह स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय 
जर्सी नंबर (jersey number) 12 
पहला आईपीएल टीम (1st IPL Team)राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल डेब्यू (IPL Debut)राजस्थान रॉयल्स
हाइट  (height) 5 फुट 8 इंच
वजन (Weight) 56 किलोग्राम
बाल रंग (Hair Color)काला 
आँख कलर (Eye Color)काला 
कोच का नाम ( Coach Name )ज्ञात नहीं 
Untitled design 1 10
वैभव सूर्यवंशी के बचपन का फोटो

वैभव सूर्यवंशी की शिक्षा (Vaibhav Suryavanshi Education)

वैभव सूर्यवंशी की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने नजदीकी शहर समस्तीपुर से पूरी की। हमें उनकी शिक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता था, इसलिए उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और क्रिकेट के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने लगे और उनकी मेहनत सफल हुई।

स्कूल (School)ज्ञात नहीं 
कॉलेज (College) ज्ञात नहीं 
शिक्षा (Education)मैट्रिक पास

वैभव सूर्यवंशी का परिवार (Vaibhav Suryavanshi Family)

वैभव सूर्यवंशी का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, उनके पिता का नाम संजीव सूर्यवंशी है, जो एक किसान हैं और उनकी माँ का नाम सीमा देवी है, वह एक गृहिणी हैं और उनके भाई का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी है।

पिता का नाम (Father Name)संजीव सूर्यवंशी (किसान)
माता का नाम  (Mother Name)सीमा देवी 
भाई का नाम (Brother Name)उज्ज्वल सूर्यवंशी
बहन का नाम (Sister Name)ज्ञात नहीं 
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)ज्ञात नहीं 
vaibhav suryavanshi parents 2025 04 6792907409a5184d1865b3d7bc8c0e0f
वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल करियर (Vaibhav Suryavanshi IPL Career)

वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की, राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। 

वैभव ने अपना पहला आईपीएल डेब्यू मैच 19 अप्रैल 2025 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपने पहले मैच की पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर की गेंद पर छक्का जड़ दिया। वैभव अपने पहले मैच में 20 गेंदों पर 34 रन बनाए इस प्रदर्शन से उन्होंने यह साबित कर दिया कि वे आगे भी मैच में बने रहेंगे

28 अप्रैल 2025 को वैभव ने आईपीएल के अपने तीसरे मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसमें 11 छक्के और 7 चौके शामिल थे और आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया और वो भी सबसे कम उम्र में।

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल सीजन आंकड़े (Vaibhav Suryavanshi IPL Season Statistics)

वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल सीजन के आंकड़े इस प्रकार हैं:- 

कुल मैच 07 
कुल रन252 
स्ट्राइक रेट206.55
छक्का 21 
चौका 13 
सर्वश्रेष्ठ स्कोर101 
Untitled design 13
वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स की टीम में

वैभव सूर्यवंशी का अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट (Vaibhav Suryavanshi Under-19 and domestic cricket)

वैभव के घरेलू क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने महज 12 साल की उम्र में बिहार की अंडर-19 टीम के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेली थी। 

वैभव ने साल 2023 में भारत की अंडर-19 टीम के लिए क्वाड्रैंगुलर सीरीज भी खेली थी जिसमें उन्होंने कुल 177 रन बनाए थे। इसमे उनका 2 अर्धशतक भी शामिल था।

वैभव सूर्यवंशी की सार्वजनिक छवि

जब वैभव सूर्यवंशी से महेंद्र सिंह धोनी के बारे में पूछा गया कि उनके साथ खेलकर उन्हें कैसा लगा तो उन्होंने कहा, धोनी हमारे आदर्श हैं, हमें उनसे सीखने की जरूरत है और मुझे उनके साथ खेलने में बहुत मजा आया, मैं उनके बारे में इससे ज्यादा क्या कह सकता हूं, वह हमारे आदर्श हैं और हमारे आदर्श रहेंगे। 

मैच खत्म होने के बाद हैंडसेक के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके प्रति सम्मानपूर्ण इच्छा व्यक्त की। 

Untitled design 2 9
वैभव सूर्यवंशी महेंद्र सिंह धोनी के साथ

वैभव सूर्यवंशी की कुल संपत्ति (Vaibhav Suryavanshi net worth)

वैभव की कुल संपत्ति की बात करें तो साल 2025 में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 2 करोड़ के आसपास है हालांकि या आंकड़ा कम या अधिक भी हो सकता है उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है साल 2025 में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड रुपए में खरीदा है।

भविष्य की संभावनाएं

वैभव की मेहनत और लगन को देखकर ऐसा लगता है कि आने वाले समय में वह एक बड़े खिलाड़ी के रूप में उभर सकते हैं। उनमें क्रिकेट के प्रति काफी जुनून है। इतनी कम उम्र में उन्होंने अपनी टीम को जो आत्मविश्वास दिया और जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे लगता है कि वह भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी सोशल मीडिया (Vaibhav Suryavanshi Social Media)

InstagramClick here 
Twitter accountClick here

वैभव सूर्यवंशी की रोचक बाते:-

  • वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हिंदू परिवार में हुआ था।  
  • वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने। 
  • आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया मात्र 35 गेंद में शतक बनाएं।  
  • आईपीएल में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली भारतीय क्रिकेटर बने सूर्यवंशी।  
  • वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट के अलावा तैराकी करना पसंद है।
  1. वैभव सूर्यवंशी कौन हैं ? 

    भारतीय क्रिकेटर

  2. वैभव सूर्यवंशी का जन्म का जन्म कब हुआ था ?

    27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था।

  3. वैभव सूर्यवंशी के पिता का क्या नाम हैं ?

    संजीव सूर्यवंशी (किसान)

  4. वैभव सूर्यवंशी  के माता का क्या नाम है ?

    सीमा देवी

  5. वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड का क्या नाम हैं ?

    फिलहाल उनकी गर्लफ्रेंड नहीं है और वह अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहे हैं।

  6. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2025 किस टीम के लिए खेल रहे हैं ?

    राजस्थान रॉयल्स

  7. वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 के लिए कितने में खरीदा गया है?

    1.10 करोड़

यह भी पढ़े