उर्विल पटेल का जीवन परिचय (Urvil Patel Biography In Hindi)

Urvil Patel Biography in Hindi: उर्विल पटेल का जन्म 17 अक्टूबर 1998 को गुजरात के मेहसाणा जिले के काहिपुर गांव में हुआ था। वे एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उर्विल एक विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में वंश बेदी की जगह रिप्लेसमेंट में खेलने आए हैं।

उर्वील पटेल आईपीएल की टीम चेन्नई में

उर्विल पटेल बायोडाटा (Urvil Patel Biodata)

नाम (Name)उर्विल मुकेश पटेल
उपनाम (Nick Name)पटेल
जन्मस्थान (Birth Place)17 अक्टूबर 1998
उम्र (Age)26 साल
गृहनगर (Hometown)काहिपुर
पेशा (Profession)क्रिकेट खेलना
भूमिका (Role)विकेटकीपर, बल्लेबाज
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)चेन्नई सुपर किंग
धर्म (Religion)हिन्दू
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
आँख कलर (Eye Color)हल्का भूरा
बाल कलर (Hair Color)काला
हाइट (Height)5 फीट 11 इंच
वजन (Weight)65 kg
गर्लफ्रेंड (girlfriend)ज्ञात नहीं

उर्विल पटेल का परिवार (Urvil Patel Family)

अगर उर्विल पटेल के परिवार की बात करें तो उनके पिता एक एथलीट रह चुके हैं। उर्विल को क्रिकेट में उनके परिवार से पूरा समर्थन मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन किसी कारण से वे ऐसा नहीं कर सके। अब उनका वो सपना उनके बेटे उर्विल पटेल ने पूरा किया है।

पिता का नाम  (Father Name)ज्ञात नहीं
माता का नाम  (Mother Name)ज्ञात नहीं
Urvil Patel with family
उर्वील पटेल अपने परिवार के साथ

उर्विल पटेल का कास्ट  (Urvil Patel Cast)

उर्विल पटेल सनातन धर्म (हिंदू धर्म) से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, उनकी जाति के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका संबंध गुजरात के पटेल समुदाय से हो सकता है।

उर्विल पटेल की शिक्षा (Urvil Patel Education)

उर्विल पटेल की शिक्षा के बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। यदि भविष्य में इस विषय पर कोई जानकारी मिलती है, तो हम उसे आपके साथ ज़रूर साझा करेंगे। उर्विल को उनकी पहचान क्रिकेट के ज़रिए मिली है।

उर्विल पटेल का क्रिकेट जर्नी (Urvil Patel Cricket Career)

उर्विल पटेल ने केवल 10 साल की उम्र में ही क्रिकेट की शुरुआत कर दी थी, क्योंकि उनके पिता ने ठान लिया था कि वे अपने बेटे को एक सफल क्रिकेटर बनाएंगे। उर्विल ने भी कड़ी मेहनत की और कोई कसर नहीं छोड़ी। अपनी मेहनत के बल पर वे गुजरात की टीम में शामिल हुए और अब वे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल रहे हैं।

उर्विल पटेल का घरेलू क्रिकेट (Urvil Patel First Class Career)

उर्विल पटेल ने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत 7 जनवरी 2018 को बड़ौदा की टीम से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टी20 मैच खेलकर की। इसके बाद, 7 फरवरी 2018 को उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट ए मैच में डेब्यू किया। 2018-19 रणजी ट्रॉफी सत्र से पहले, उन्होंने बड़ौदा टीम छोड़कर गुजरात टीम से जुड़ने का फैसला किया।

Urvil Patel old photo
Urvil Patel 2022-23 रणजी ट्राफी के साथ

घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

फर्स्ट-क्लास10 मैच423 रनऔसत 26.431 शतकउच्चतम स्कोर 140
लिस्ट ए22 मैच748 रनऔसत 44.003 शतकउच्चतम स्कोर 116
टी2035 मैच1,162 रन,औसत 26.402 शतकउच्चतम स्कोर 115*

उर्विल पटेल घरेलू T20 में फास्टेस्ट सेंचुरी का रिकॉर्ड

नवंबर 2024 में उर्विल पटेल ने एक ऐसा कारनामा किया, जो अब तक कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ केवल 28 गेंदों में शतक बनाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। इस पारी में उन्होंने 35 गेंदों में 113 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उनकी शानदार पारी की बदौलत उनकी टीम गुजरात ने शानदार जीत हासिल की।

उर्विल पटेल का आईपीएल कैरियर (Urvil Patel IPL Career)

उर्विल पटेल आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस की टीम से जुड़े थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। गुजरात ने उन्हें ₹20 लाख रुपए में खरीदा था। फिर, 2025 में गुजरात ने उर्विल पटेल को नहीं खरीदा, और वे 2025 आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए।

Urvil Patel with virat kohli
उर्वील पटेल, विराट कोहली के साथ

इसके बाद, आईपीएल सीजन के बीच में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें वंश बेदी के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया। वंश बेदी चोटिल होने के कारण आईपीएल से बाहर हो गए थे। उर्विल पटेल को 7 मई 2025 को आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डेब्यू करते हुए केवल 11 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 4 छक्के और 1 चौका शामिल था। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें ₹30 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

उर्विल पटेल नेटवर्थ (Urvil Patel Net Worth)

उर्विल पटेल की अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 80 लाख रुपये है। उनकी आईपीएल सैलरी 2023 में ₹20 लाख थी, और 2025 में उन्हें ₹30 लाख रुपये मिले। इसके अलावा, उर्विल पटेल की आय घरेलू क्रिकेट के मैच फीस से भी होती है।

उर्विल पटेल सोशल मीडिया (Urvil Patel Social Media)

InstagramClick here
TwitterClick here

FAQ

उर्विल पटेल कहाँ के रहने वाले हैं?

गुजरात के मेहसाणा जिले के काहिपुर गांव से

उर्विल पटेल की पहली आईपीएल टीम

गुजरात टाइटन्स

यह भी पढ़ें: