Tej Pratap Yadav Biography-तेज प्रताप यादव एक प्रसिद्ध भारतीय नेता हैं, जो राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से जुड़े हुए हैं। ये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। तेज प्रताप अपनी अलग अंदाज, साफ बोलने के तरीक़े और भगवान कृष्ण की भक्ति के लिए जाने जाते हैं। वो साल 2015 में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।
तेज प्रताप यादव बायोडाटा (Tej Pratap Yadav Biodata)
| नाम (Name) | तेज प्रताप यादव |
| उपनाम (Nick Name) | तेजू, कृष्णा |
| जन्म स्थान (Birth Place) | फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार |
| उम्र (Age) | 37 वर्ष (2025 में) |
| गृहनगर (Hometown) | पटना, बिहार |
| व्यवसाय (Profession) | राजनेता |
| राजनीतिक दल | राष्ट्रीय जनता दल |
| धर्म (Religion) | हिन्दू |
| जाति (Caste) | यादव |
| राशि (Zodiac) | मेष |
| वैवाहिक स्थिति (Marriage Status) | विवाहित (तलाक की प्रक्रिया में) |
| पत्नी का नाम (Wife Name) | ऐश्वर्या राय (विवाह 2018, तलाक चल रहा है) |
| राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
| आँख कलर (Eye Color) | काला |
| बाल कलर (Hair Color) | काला |
| त्वचा का रंग (Skin color) | गोरा |
| हाइट (Height) | 5 फीट 9 इंच |
| वजन (Weight) | 65 किलोग्राम |
| शौक (Hobby) | बांसुरी बजाना, घुड़सवारी, ज्योतिष, कृष्ण भक्ति |
तेज प्रताप यादव का परिवार
तेज प्रताप यादव का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था तेज प्रताप का परिवार राजनीति से जुड़ा हुआ है। उनके पापा लालू प्रसाद यादव जो कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके है वर्तमान में उनके पिता राजेडी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और मां राबड़ी देवी भी बिहार की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव भी नेता हैं। तेज प्रताप यादव की 7 बहने हैं जिनका नाम रोहिणी आचार्य यादव, मीसा भारती, अनुष्का यादव, रागिणी यादव, राजलक्ष्मी यादव, चंदा यादव और हेमा यादव हैं।
| पिता का नाम (Father Name) | लालू प्रसाद यादव (पूर्व मुख्यमंत्री) |
| माता का नाम (Mother Name) | राबड़ी देवी (पूर्व मुख्यमंत्री) |
| भाई का नाम (Brother Name) | तेजस्वी यादव |
| बहन का नाम (Sister Name) | मीसा भारती, अनुष्का यादव, रागिणी यादव आदि |

तेज प्रताप यादव शिक्षा (Tej Pratap Yadav Education)
तेज प्रताप यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहार बोर्ड से की है। उन्होंने कॉलेज में पढ़ाई शुरू की थी, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने पायलट ट्रेनिंग कोर्स भी किया है और उसका सर्टिफिकेट भी मिला है, लेकिन पायलट का लाइसेंस नहीं बनाया।
तेज प्रताप यादव का करियर (Tej Pratap Yadav Career)
तेज प्रताप यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2015 में किया जब वे महुआ विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। उसी वर्ष बिहार सरकार में उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। हालांकि उनके बयानों और अंदाज़ को लेकर वह हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह खुद को ‘कृष्ण भक्त’ कहते हैं और अक्सर भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा में दिखाई देते हैं।

तेज प्रताप यादव राजनीतिक करियर (Political Career)
- 2015: महुआ (वैशाली) सीट से पहली बार विधायक बने
- 2015–2017: बिहार सरकार में स्वास्थ्य और पर्यावरण मंत्री रहे
- 2020: हसनपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने
- 2022–2024: बिहार सरकार में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री
- 2025: एक विवादित फेसबुक पोस्ट के बाद पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
तेज प्रताप यादव खास छवि और विवाद
तेज प्रताप यादव खुद को श्रीकृष्ण का अवतार मानते हैं और कई बार उन्हें राधा-कृष्ण के कपड़े पहनकर देखा गया है। वे मंदिरों में घोड़े पर चढ़कर जाते हैं, हाथी की सवारी करते हैं और कभी-कभी हाथ पंप से नहाते भी देखे गए हैं, जो उनके अनोखे तरीके हैं। 2025 में उन्होंने एक महिला दोस्त अनुष्का यादव के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, लेकिन बाद में कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। इसके बाद लालू यादव ने साफ कह दिया कि तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया गया है।

तेज प्रताप यादव की नेट वर्थ (Tej Pratap Yadav Net Worth)
साल 2025 के अनुसार मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेज प्रताप यादव की कुल संपत्ति करीब 2-4 करोड़ रुपये के बीच है। हालांकि या आकड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता हैं उनकी संपत्ति का मुख्य स्रोत राजनीति, जमीन-जायदाद और पारिवारिक व्यवसाय से आता है।
तेज प्रताप यादव रोचक तथ्य
- तेज प्रताप बांसुरी बजाने के शौकीन हैं।
- वे आयुर्वेद, ज्योतिष और सनातन धर्म के गहरे अनुयायी हैं।
- वे कई बार खुद को तेजस्वी यादव से अलग और श्रेष्ठ बताने की कोशिश करते रहे हैं।
- उनकी शादी एक बड़े राजनीतिक परिवार से हुई लेकिन जल्द ही विवादों में आ गई।
- तेज प्रताप यादव को जानवरों से काफी प्रेम हैं।
तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया
| YouTube | LR Vlog |
| tejpratapyadavrjd |
तेज प्रताप यादव विवाद
मई 2025 में तेज प्रताप यादव ने फेसबुक पर एक पोस्ट डालकर बताया कि वे पिछले 12 साल से अपनी दोस्त अनुष्का यादव के साथ रिश्ते में हैं। लेकिन कुछ ही घंटों बाद उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया और कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था और जो तस्वीरें पोस्ट की गई थीं, वे एआई से बनाई गई थीं।
फिर आगे उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट डालकर उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
FAQ
तेज प्रताप यादव का जन्म कब और कहाँ हुआ?
16 अप्रैल 1988 को फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार
तेज प्रताप यादव के पिता का क्या नाम हैं?
लालू प्रसाद यादव
तेज प्रताप यादव की उम्र कितनी है?
37 वर्ष (2025 में)




