तनुश कोटियन का जीवन परिचय (Tanush Kotian biography in Hindi)

Tanush Kotian biography in Hindi – तनुश कोटियन एक भारतीय क्रिकेटर हैं उनका जन्म 16 अक्टूबर 1998 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वह दाएं हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और मुंबई की घरेलू क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं।

तनुश कोटियन बायोडाटा (Tanush Kotian Biodata)

Tanush Kotian
Tanush Kotian
पूरा नाम ( Full Name)तनुश करुणाकर कोटियन
उपनाम (Nick Name)कोटियन
जन्मस्थान (Birth Place)मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र 2025 में26 साल 
धर्म (Religion)हिन्दू
गृहनगर (Hometown)मुंबई
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)ऑफ स्पिन गेंदबाजी
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)2025 में अनसोल्ड रहे थे
घरेलू राज्य (Domestic state)मुंबई
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)5 फीट 5 इंच
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड (girlfriend)ज्ञात नहीं

तनुश कोटियन की शिक्षा (Tanush Kotian Education)

अगर तनुश कोटियन की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने पहली से सातवीं कक्षा तक सेंट जोसेफ स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद आठवीं से दसवीं तक की पढ़ाई उन्होंने मुंबई के वी.एन. सुले गुरुजी इंग्लिश मीडियम स्कूल से की। फिर उन्होंने आगे की पढ़ाई रामनिरंजन झुनझुनवाला कॉलेज से की।

तनुश कोटियन का परिवार (Tanush Kotian Family)

तनुश कोटियन के परिवार की बात करें तो उनके पिता करुणाकर कोटियन कर्नाटक के उडुपी जिले के पंगाला गांव से हैं। बाद में वह मुंबई में आकर बस गए। करुणाकर खुद एक क्रिकेटर रह चुके हैं और उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट खेले हैं। बाद में उन्होंने अंपायर की भूमिका निभाई। तनुश की मां का नाम मल्लिका कोटियन है और वह एक हाउसवाइफ हैं।

Tanush Kotian With family
Tanush Kotian With family
पिता का नाम ( Father Name )करुणाकर कोटियन
माता का नाम ( Mother Name )मल्लिका कोटियन

तनुश कोटियन का फर्स्ट क्लास कैरियर (Tanush Kotian First Class Career)

तनुश कोटियन ने मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू 2018-19 सीजन में किया था। तब से अब तक उन्होंने मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 37 मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 25.70 की औसत से कुल 112 विकेट लिए हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ वह बल्लेबाजी में भी कमाल कर चुके हैं। अब तक उन्होंने फर्स्ट क्लास में 1,809 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।

Tanush Kotian Ranji trophy with Tushar Deshpande
Tanush Kotian Ranji trophy with Tushar Deshpande

तनुश सिर्फ रणजी ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि मुंबई के लिए वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी और टी20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए योगदान देते हैं। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से वह मुंबई की घरेलू टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं।

तनुश कोटियन मुंबई T20 लीग

मुंबई T20 लीग पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से नहीं हो रही थी, लेकिन 2025 में इस लीग की वापसी हो गई है। इस बार लीग की शुरुआत 4 जून को वानखेड़े स्टेडियम में पहले मैच के साथ होगी। तनुश कोटियन को नॉर्थ मुंबई पैंथर्स टीम ने 10 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इस टीम के कप्तान भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ हैं।

Tanush Kotian With Surya Kumar Yadav
Tanush Kotian With Surya Kumar Yadav

तनुश कोटियन के लिए यह टूर्नामेंट खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका है। उन्होंने पहले भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और अब इस टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करके वह आईपीएल टीमों का भी ध्यान खींच सकते हैं। उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में दम है, इसलिए टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी। अगर वह इस मंच पर अच्छा खेलते हैं, तो उनका करियर एक नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है।

तनुश कोटियन का आईपीएल कैरियर (Tanush Kotian IPL Career)

Tanush Kotian IPL With Virat Kohli
Tanush Kotian IPL With Virat Kohli

अगर तनुश कोटियन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम से अपना डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 24 रन बनाए थे, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए थे। इसके बाद 2025 के आईपीएल ऑक्शन में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा, यानी वह अनसोल्ड रह गए। हालांकि बाद में उन्हें पंजाब किंग्स ने नेट बॉलर के रूप में अपनी टीम से जोड़ा था। यह उनके लिए अनुभव लेने और खुद को बेहतर बनाने का एक अच्छा मौका था।

तनुश कोटियन की कुल संपत्ति (Tanush Kotian Net Worth)

तनुश कोटियन की कुल संपत्ति 2025 में करीब 30 से 40 लाख रुपए के बीच मानी जा रही है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया घरेलू क्रिकेट ही है। हालांकि, आईपीएल 2024 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 20 लाख रुपए में अपनी टीम में लिया था, लेकिन 2025 के आईपीएल में वह किसी टीम द्वारा नहीं खरीदे गए यानी अनसोल्ड रह गए।

तनुश कोटियन सोशल मीडिया (Tanush Kotian Social Media)

InstagramClick here
facebookClick here

FAQ

तनुश कोटियन के माता-पिता

तनुश कोटियन के परिवार की बात करें तो उनके पिता करुणाकर कोटियन है
तनुश की मां का नाम मल्लिका कोटियन है

तनुश कोटियन वर्तमान टीमें

घरेलू क्रिकेट मुंबई के लिए खेलते हैं और मुंबई T20 लीग में नॉर्थ मुंबई पैंथर्स की ओर से खेल रहे हैं 2025 में

तनुश कोटियन जन्म स्थान

तनुश कोटियन का जन्म 16 अक्टूबर 1998 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था

तनुश कोटियन की उम्र

2025 के अनुसार अभी फिलहाल उनका उम्र 26 साल है

तनुश कोटियन परिवार

तनुश कोटियन के परिवार की बात करें तो उनके पिता करुणाकर कोटियन कर्नाटक के उडुपी जिले के पंगाला गांव से हैं। बाद में वह मुंबई में आकर बस गए। करुणाकर खुद एक क्रिकेटर रह चुके हैं

तनुश कोटियन आईपीएल

2024 में राजस्थान रॉयल के हिस्सा रहे थे और 2025 आईपीएल में तनुश कोटियन अनसोल्ड हो गए थे

यह भी पढे :