सुयश शर्मा का जीवन परिचय (Suyash Sharma Biography In Hindi)

Suyash Sharma Biography In Hindi-सुयश शर्मा का जन्म 15 मई 2003 को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वह लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं। सुयश घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम से खेलते हैं और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से खेलते हैं।

सुयश शर्मा बायोडाटा (Suyash Sharma Biodata)

नाम  ( Name)सुयश शर्मा
उपनाम (Nick Name)शर्मा
जन्मस्थान (Birth Place)भजनपुरा, उत्तर पूर्वी दिल्ली, भारत
उम्र 2025 में22 साल 
धर्म (Religion)हिन्दू 
गृहनगर (Hometown)उत्तर पूर्वी दिल्ली
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)लेग स्पिन गेंदबाजी
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
घरेलू राज्य (Domestic state)दिल्ली
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)5 फीट 5 इंच
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड ( girlfriend )ज्ञात नहीं
Untitled design 1 11
सुयश शर्मा का जीवन परिचय

सुयश शर्मा की शिक्षा (Suyash Sharma Education)

सुयश शर्मा ने अपनी स्कूली पढ़ाई भजनपुरा के एक सरकारी स्कूल से की है। उनकी आगे की पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लोग उन्हें सिर्फ क्रिकेट के कारण ही जानते हैं।

सुयश शर्मा का परिवार (Suyash Sharma Family)

अगर सुयश शर्मा के परिवार की बात करें तो उनके पिता एक फैक्ट्री में काम करते थे, लेकिन कैंसर के कारण उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मां एक गृहिणी हैं। 

पिता का नाम ( Father Name )ज्ञात नहीं
माता का नाम ( Mother Name )ज्ञात नहीं

सुयश शर्मा का क्रिकेट जर्नी (Suyash Sharma Cricket Career)

सुयश शर्मा की क्रिकेट की शुरुआत 10 साल की उम्र में हो गई थी। उनके बचपन के कोच सुरेश बत्रा थे, जिनसे उन्होंने गेंदबाजी की तकनीक सीखी। शुरुआत में सुयश मद्रास क्लब और डीडीसीए क्लब क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे।

बचपन के कोच ( Childhood coach )सुरेश बत्रा
Untitled design 3 8
सुयश शर्मा का पुराना फोटो

सुयश शर्मा का फर्स्ट क्लास कैरियर (Suyash Sharma First Class Career)

सुयश शर्मा ने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत दिल्ली टीम से की थी। उनका पहला मैच 2022-23 के विजय हजारे ट्रॉफी में हुआ, जो बिहार और दिल्ली के बीच एक वनडे मैच था। इसके बाद उन्होंने 2023-24 सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से टी-20 क्रिकेट की शुरुआत की। अपने पहले ही टी20 मैच में सुयश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट लिए थे। इसी प्रदर्शन की वजह से 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें आईपीएल के लिए अपनी टीम में शामिल किया।

सुयश शर्मा  फर्स्ट क्लास करियर की आंकड़े

मैचविकेटगेंदबाजी औसतइकॉनमी रेटस्ट्राइक रेटपांच विकेट हॉल
410 14.504.0021.70
Untitled design 2 10
सुयश शर्मा का फोटो

सुयश शर्मा  का आईपीएल कैरियर (Suyash Sharma IPL Career)

सुयश शर्मा ने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था. उस साल उन्होंने कोलकाता के लिए 15 मैच खेले और 11 विकेट लिए. उनके अच्छे प्रदर्शन की वजह से कोलकाता ने उन्हें 2024 में भी टीम में बनाए रखा. हालांकि 2024 में उन्हें सिर्फ 2 मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उस सीजन कोलकाता की टीम चैंपियन बनी।

इसके बाद जब 2025 की नीलामी हुई तो कोलकाता ने सुयश को टीम में नहीं रखा. नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें 2.6 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. 2025 में सुयश शर्मा ने अब तक 10 मैच खेले हैं और 4 विकेट लिए हैं।

सबसे खास बात यह है कि उनकी टीम RCB ने 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है. सुयश शर्मा ने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 23 मैच खेले हैं और 15 विकेट लिए हैं।

Untitled design 14
सुयश शर्मा RCB टीम में

सुयश शर्मा की कुल संपत्ति (Suyash Sharma Net Worth)

सुयश शर्मा की कुल संपत्ति की बात करें तो साल 2025 में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी संपत्ति करीब1 करोड़ से 1.5 करोड़ है। हालाँकि, यह आंकड़ा कम या अधिक भी हो सकता है। इनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट और ब्रांड प्रमोशन के जरिए करते है।

सुयश शर्मा सोशल मीडिया (Suyash Sharma Social Media)

InstagramClick here

यह भी पढ़े