सूर्यांश शेडगे का जीवन परिचय (Suryansh Shedge biography in Hindi)

Suryansh Shedge biography in Hindi – सूर्यांश शेडगे का जन्म 29 जनवरी 2003 को मुंबई में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं। सूर्यांश एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बल्लेबाजी के साथ-साथ बाएं हाथ से मीडियम पेस गेंदबाजी भी करते हैं। वह मुंबई की टीम से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। साल 2025 में उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से अपना डेब्यू किया।

सूर्यांश शेडगे बायोडाटा (Suryansh Shedge Biodata)

Suryansh Shedge
Suryansh Shedge
पूरा नाम ( Full Name)सूर्यांश प्रशांत शेडगे
उपनाम (Nick Name)सूर्यांश
जन्मस्थान (Birth Place)मुंबई
उम्र (Age)22 साल (2025 में)
धर्म (Religion)हिन्दू
गृहनगर (Hometown)मुंबई
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)बैटिंग,ऑलराउंडर
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)पंजाब किंग्स
घरेलू राज्य (Domestic state)मुंबई
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)5 फीट 5 इंच
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड (girlfriend)ज्ञात नहीं

सूर्यांश शेडगे की शिक्षा (Suryansh Shedge Education)

अगर सूर्यांश शेडगे की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई गुंडेशा एजुकेशन एकेडमी, कांदिवली से की है। उनकी आगे की पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। लोग उन्हें उनके खेल की वजह से ही जानते हैं। उन्होंने स्कूल के दिनों में जाइल्स शील्ड जैसे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर नाम कमाया था।

सूर्यांश शेडगे का परिवार (Suryansh Shedge Family)

अगर सूर्यांश शेडगे के परिवार की बात करें तो उनके पिता प्रशांत शेडगे एक हॉस्पिटल में मार्केटिंग से जुड़ा काम करते थे। उनकी मां प्रियदर्शिनी शेडगे पहले सिटी बैंक में बैंकिंग का काम करती थीं।

Suryansh Shedge With family
Suryansh Shedge With family
पिता का नाम ( Father Name )प्रशांत शेडगे
माता का नाम ( Mother Name )प्रियदर्शिनी शेडगे

सूर्यांश शेडगे का फर्स्ट क्लास कैरियर (Suryansh Shedge First Class Career)

सूर्यांश शेडगे ने 2024-25 सीजन में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की तरफ से अपना डेब्यू किया था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और मुंबई को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में तेज़ 36 रन बनाए, जिससे मुंबई ने यह खिताब अपने नाम कर लिया। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी अहम योगदान दिया।

Suryansh Shedge Ranji Trophy
Suryansh Shedge Ranji Trophy

अब तक सूर्यांश शेडगे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 404 रन बनाए हैं और उनका बेस्ट स्कोर 92 रन है। वह अब तक मुंबई के लिए सभी फॉर्मेट (फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20) में डेब्यू कर चुके हैं।

सूर्यांश अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वह युवाओं के बीच एक उभरते हुए क्रिकेटर के रूप में लोकप्रिय हो रहे हैं और भविष्य में भारतीय टीम के लिए खेलने की काबिलियत रखते हैं।

सूर्यांश शेडगे मुंबई T20 लीग

सूर्यांश शेडगे इस बार मुंबई टी-20 लीग में खेलते नजर आएंगे। वह इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेंगे। सूर्यांश ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट टीम का हिस्सा हैं। इस टीम ने उन्हें 13.75 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

Suryansh Shedge Mushtaq Ali trophy with Shreyas Iyer
Suryansh Shedge Mushtaq Ali trophy with Shreyas Iyer

इस टीम में सूर्यांश के साथ आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। मुंबई टी-20 लीग की शुरुआत 4 जून से होने जा रही है, जिसमें मुंबई के कई टैलेंटेड खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

यह टूर्नामेंट सूर्यांश शेडगे के लिए एक और बड़ा मौका है खुद को साबित करने का। अगर वो यहां भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आईपीएल और टीम इंडिया में उनके मौके और मजबूत हो सकते हैं। फैन्स को उनसे इस लीग में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

सूर्यांश शेडगे का आईपीएल कैरियर (Suryansh Shedge IPL Career)

सूर्यांश शेडगे का आईपीएल करियर साल 2023 में शुरू हुआ था। उस समय उन्हें लखनऊ सुपरजायंट्स ने जयदेव उनादकट की जगह अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल पाया।

इसके बाद 2024 के आईपीएल में पंजाब किंग्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा, लेकिन उस सीजन में भी उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। आखिरकार 2025 में पंजाब किंग्स ने दोबारा उन पर भरोसा जताया और इस बार उनका आईपीएल डेब्यू 25 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुआ।

Suryansh Shedge IPL with Mushir Khan
Suryansh Shedge IPL with Mushir Khan

2025 सीजन में सूर्यांश को 5 मैच खेलने का मौका मिला, हालांकि वह बल्ले या गेंद से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने एक मैच में बल्लेबाजी भी की, लेकिन ज्यादा रन नहीं बना पाए।

हालांकि सूर्यांश का व्यक्तिगत प्रदर्शन साधारण रहा, लेकिन उनकी टीम पंजाब किंग्स ने शानदार खेल दिखाया और आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंची। फाइनल में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

फैंस को उम्मीद है कि आने वाले सीजन में सूर्यांश अपने अनुभव से सीखकर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। जिस तरह टीम ने उन पर लगातार भरोसा जताया है, अगर वह मेहनत जारी रखें तो आने वाले समय में वह पंजाब किंग्स और आईपीएल दोनों के लिए एक मजबूत खिलाड़ी बन सकते हैं।

सूर्यांश शेडगे की कुल संपत्ति (Suryansh Shedge Net Worth)

सूर्यांश शेडगे की कुल संपत्ति 2025 में करीब 40 से 50 लाख रुपए के बीच आंकी गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया घरेलू क्रिकेट है। इसके अलावा आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में दोबारा अपनी टीम में शामिल किया था

सूर्यांश शेडगे सोशल मीडिया (Suryansh Shedge Social Media)

InstagramClick here
facebookClick here

FAQ

  1. सूर्यांश शेडगे की गेंदबाजी गति

    लगभग 140 kpg से 145 kpg तक 

  2. सूर्यांश शेडगे आईपीएल 2025

    2025 में उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से अपना डेब्यू किया।

  3. सूर्यांश शेडगे आईपीएल 2024

    2024 के आईपीएल में पंजाब किंग्स ने उन्हें 30 लाख रुपए में खरीदा था लेकिन उस सीजन में उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था

  4. सूर्यांश शेड़गे जन्म स्थान

    मुंबई

  5. सूर्यांश शेडगे आईपीएल टीम

    2025 मे पंजाब किंग्स

यह भी पढे :