Advertisement
Advertisement

शुभमन गिल का जीवन परिचय (Shubman Gill biography in Hindi)

Shubman Gill biography in Hindi: शुभमन गिल का जन्म 18 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। वह एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं और अब तक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में भारत की टीम की तरफ से खेल चुके हैं।

Advertisement
शुभमन गिल की पुरानी तस्वीर
शुभमन गिल की पुरानी तस्वीर

शुभमन गिल बायोडाटा (Shubman Gill Biodata)

नाम (Name)शुभमन गिल
उपनाम (Nick Name)गिल
जन्मतिथि (DOB)18 सितंबर 1999
जन्मस्थान (Birth Place)फाजिल्का, पंजाब
उम्र (2025 में)25 साल 
धर्म (Religion)सिख धर्म
गृहनगर (Hometown)चक जैमल सिंह
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
घरेलू राज्य (Domestic state)पंजाब
जर्सी नंबर (jersey number)77 
हाइट  (height)5 फुट 10 इंच
वजन (Weight)60 
पसंदीदा क्रिकेटर (Favorite Player)विराट कोहली 
आईपीएल डेब्यू टीम (IPL Debut Team)कोलकाता नाइट राइडर्स
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL)गुजरात टाइटन्स
बल्लेबाजी शैली (Batting style)दाएं हाथ की बल्लेबाजी
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)ज्ञात नहीं

शुभमन गिल की शिक्षा (Shubman Gill Education)

शुभमन गिल ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई मोहाली, पंजाब के मानव मंगल स्मार्ट स्कूल से की थी। लेकिन उनका पूरा ध्यान क्रिकेट पर था, इसलिए उनके पापा ने पढ़ाई का ज्यादा दबाव नहीं डाला। पढ़ाई के बाद शुभमन ने आगे की पढ़ाई की योजना नहीं बनाई और सिर्फ क्रिकेट पर ध्यान दिया।

शुभमन गिल का परिवार (Shubman Gill Family)

शुभमन गिल के परिवार में उनके पिता लखविंदर सिंह गिल हैं, जिन्होंने कभी खुद क्रिकेटर बनने का सपना देखा था, जो अब उनका बेटा शुभमन पूरा कर रहा है। उनकी मां कीरत गिल एक गृहिणी हैं। शुभमन की एक बहन भी है, जिसका नाम शाहनील गिल है। वह अक्सर शुभमन के साथ नजर आती हैं।

Advertisement
शुभमन गिल अपने परिवार के साथ
शुभमन गिल अपने परिवार के साथ
पिता का नाम (Father Name)लखविंदर सिंह गिल
माता का नाम  (Mother Name)कीरत गिल
बहन का नाम (Sister Name)शाहनील गिल

शुभमन गिल का फर्स्ट क्लास कैरियर (Shubman Gill First Class Career)

शुभमन गिल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत 7 नवंबर 2017 को पंजाब की तरफ से बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में की थी। अपने पहले ही मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया। अगले मैच में, सर्विसेज के खिलाफ उन्होंने 129 रन की शानदार पारी खेली। 2018-19 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 268 रन बनाकर अपना पहला दोहरा शतक लगाया और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।

शुभमन गिल का रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए पिक
शुभमन गिल का रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए पिक
मैचपारियोंरनबल्लेबाजी औसतअर्धशतकशतकउच्चतम स्कोर
61107458747.291914268

शुभमन गिल  का आईपीएल कैरियर (Shubman Gill IPL Career)

शुभमन गिल ने आईपीएल करियर की शुरुआत 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) टीम से की थी। वह 2018 से 2021 तक KKR के लिए खेले। अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उन्हें 2022 में टीम ने रिटेन नहीं किया। इसके बाद शुभमन गिल को नई टीम गुजरात टाइटन्स से खेलने का मौका मिला।

शुभमन गिल आईपीएल जर्सी मैं
शुभमन गिल आईपीएल जर्सी मैं

गुजरात टाइटन्स में आते ही उन्होंने 2022 में शानदार खेल दिखाया और टीम ने पहली बार में ही आईपीएल का खिताब जीत लिया, जिसमें गिल का बड़ा योगदान रहा। फिर 2023 में उन्होंने 890 रन बनाए, जो एक सीज़न में सबसे ज़्यादा रन में से एक है, और उन्हें ऑरेंज कैप भी मिली।

गुजरात टाइटन्स ने 2024 में उन्हें टीम का कप्तान बना दिया। 2025 में भी शुभमन गिल गुजरात की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी टीम अभी तक अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है।

शुभमन गिल के आईपीएल करियर में  रिकॉर्ड्स

  • 2019 में उन्हें “इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट” का अवॉर्ड मिला
  • 2022 में गुजरात टाइटन्स की जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई
  • 2023 में उन्होंने 890 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और 3 शतक भी लगाए
  • 25 साल की उम्र तक उन्होंने आईपीएल में सबसे ज़्यादा 50+ रन बनाए हैं
  • 26 साल से पहले ही उन्होंने 3000 से ज्यादा रन बना लिए हैं, जो किसी और ने नहीं किया

शुभमन गिल का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Shubman Gill International Career)

शुभमन गिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत वनडे मैच से की थी। उन्होंने 31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। इसके बाद उन्हें 26 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला। फिर 3 जनवरी 2023 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला T20 मैच खेला।

शुभमन गिल इंडियन जर्सी में
शुभमन गिल इंडियन जर्सी में
पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे  (First ODI)31 जनवरी 2019 को न्यूजीलैंड के खिलाफ
पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट  (First Test)26 दिसंबर 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
पहला अंतरराष्ट्रीय T20 (First T-20)3 जनवरी 2023 को श्रीलंका के खिलाफ

शुभमन गिल का अंतरराष्ट्रीय करियर में आँकड़े

टेस्ट क्रिकेट

मैचरनऔसतअर्धशतकशतकसर्वश्रेष्ठ स्कोर
321,89335.057128

वनडे (ODI)

मैचरनऔसतअर्धशतकशतकसर्वश्रेष्ठ स्कोर
552,77559.0415 208

टी20 (T20I)

मैचरनऔसतअर्धशतकशतकसर्वश्रेष्ठ स्कोर
2157830.42126

शुभमन गिल की कुल संपत्ति (Shubman Gill Net Worth)

शुभमन गिल की कुल संपत्ति 2025 में लगभग 30 से 60 करोड़ रुपये के बीच है। इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 16.5 करोड़ रुपये में टीम में बनाए रखा है। वह बीसीसीआई के ग्रेड ‘ए’ खिलाड़ी हैं, जिससे उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा वह कई ब्रांड्स के विज्ञापन भी करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी कमाई होती है।

शुभमन गिल का कार कलेक्शन

शुभमन गिल को कारों का बहुत शौक है। उनके पास Range Rover, Fortuner और Mahindra Thar जैसी लग्जरी गाड़ियाँ हैं।

शुभमन गिल सोशल मीडिया (Shubman Gill Social Media)

InstagramClick here
TwitterClick here

FAQ

शुभमन गिल Cast

सिख धर्म

शुभमन गिल Net Worth

शुभमन गिल की कुल संपत्ति 2025 में लगभग 30 से 60 करोड़ रुपये के बीच है

शुभमन गिल sister

शाहनील गिल

शुभमन गिल instagram

यह भी पढे :