श्रुति शिवा का जीवन परिचय | Shruti Shiva Biography in hindi

Shruti Shiva एक प्रसिद्ध यूट्यूब व्लॉगर (Youtube Vlogger) हैं, जो अपनी लाइफस्टाइल और ट्रेवलिंग से संबंधित वीडियो बनाती हैं इनके यूट्यूब पर तीन लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। श्रुति एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इनके पति एक आईएएस ऑफिसर। श्रुति ने एक इंटरव्यू में बताया था की वो अपनी पति से भी ज्यादा इनकम अपने यूट्यूब से काम लेती हैं।

Youtuber Shruti Shiva Biography

Full NameShurti Shiva Vidyarthi
Relationship StatusMarried (2020)
Husband NameAbhishek Pandey (IAS Officer)
Hight5’8
HobbyPottery Making and Painting
Age31 year (2024)
StudyMaster in Public Health, University of South Florida, USA
Net Worth4 Cr
Income 2 Lakh per Month (Youtube Ads & Brand Promotion)
HometownKotdwar, Uttrakhand
Resident PlaceMeerut, Uttar Pradesh 
NationalityIndian
bio/wiki

Shruti Shiva social media

Instagram Id@shrutishiva
Youtube Shruti Shiva
FacebookShruti Shiva Facebook
Emailshrutishiva.ss@gmail.com
social links

श्रुति का जीवन परिचय

श्रुति का जन्म उत्तराखंड के कोटद्वार में हुआ था, शुरुआती कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से किया है और आगे चल कर उन्होंने MA की डिग्री अमेरिका से ली है। इनकी शादी साल 2020 में अभिषेक पांडे से हुई थी, अभिषेक पांडे पेशे से एक IAS Officer हैं अभी ‘Meerut Development Authority’ में Vice Chairman के पद पर कार्यरत हैं। श्रुति के पिता बचपन में ही गुजर गए थे जिसके बाद इनकी माँ ने अकेले इनकी परवरिश की इनकी माँ पेशे से प्रोफेसर हैं।

Shruti shiva child photos
Shruti Shiva Childhood Photo

यूट्यूब की शुरुआत कैसे की?

श्रुति शिवा ने साल 2019 में यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया था उन्होंने अपना पहला वीडियो अपनी बड़ी बहन ट्विंकल के साथ अमेरिका के सब्जी मंडी में बनाया था। तब उन्होंने ऐसा सोचा नहीं था की वो इतनी फेमस होजायेंगी।

श्रुति ने एक इंटरव्यू में बताया की…

पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने अमेरिका में दीदी के साथ कुछ महीने बिताने का फैसला किया उस समय यूट्यूब पर वीडियो वलॉगिंग का चलन शुरू हुआ था तो मैंने भी वीडियो बनाने का फैसला लिया। शुरुआत में मैं अपने दोस्तों को फोन कर विडियो लाइक करने के लिए भी कहा करती थी। वीडियो बनाने के लिए जो भी शुरुआती चीजें थी कैमरा, स्टैंड ये सब कुछ दीदी ने दिलवा दिया था, मेरे पास लैपटॉप था मैंने एडिटिंग सीखी, शुरुआत में कई गलतियों के बाद धीरे धीरे वीडियो की क्वालिटीअच्छी होने लगी।

साल 2020 में शादी के बाद जब मैं अभिषेक के साथ सरकारी घर में आई तो मैंने इस घर का एक होम टूर वीडियो बनाया जो की वायरल हो गया केवल इस वीडियो से मुझे 50 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर मिले और फिर मेरे बांकी के वीडियो पर भी व्यूज आने लगे और यूट्यूब से कमाई शुरू हो गई।

Shruti shiva cute photo

पति अभिषेक पांडे के साथ लव स्टोरी 

अभिषेक और श्रुति की पहली मुलाकात कॉलेज के दिनों में हुई थी। अभिषेक उस समय आईआईटी रुड़की में पढ़ाई कर रहे थे और श्रुति उसी शहर में एक डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

कॉलेज के एक कार्यक्रम के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी जहां श्रुति को अभिषेक पसंद आ गए फिर दोनों एक दूसरे से सोशल मीडिया पर जुड़ गए थे।

दोनों के कॉलेज नजदीक थे तो लगातार मुलाकातें होने लगी फिर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। पढ़ाई खत्म कर लेने के बाद अभिषेक को टाटा स्टील में जॉब मिल गया और श्रुति भी डेंटल कॉलेज में इंटर्नशिप करने लगी।

बाद में अभिषेक आईएएस की तैयारी करने के लिए दिल्ली चले गए और श्रुति अपने मास्टर्स की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। साल 2020 में जब श्रुति अमेरिका से वापिस भारत आईं तो इन दोनों ने शादी कर ली।

Abhishek Pandey ias
Shruti Shiva Husband (Abhishek Pandey IAS Officer)
  • Shruti Shiva Husband Name

    Abhishek Pandey

श्रुति के परिवार में कौन-कौन हैं

इनके परिवार में माँ और एक बड़ी बहन है, इनकी माता जी पेशे से प्रोफेसर हैं और और बेहद समझदार और सुलझी हुई महिला है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है वो अमेरिका में रहती है। 

Shruti shiva with mother
Shruti Shiva with Mother

Shruti shiva के बारे में गजब की जानकारी

  • ये अपने नाक की सर्जरी करवाना चाहती हैं, (उन्होंने अपने एक वीडियो में बताया है)
  • इनका फेवरेट टीवी सीरीज नेटफलिक्स की Friends है।
  • एक छोटा सा हनुमान चालीसा अपने साथ रखती हैं, खासकर हवाई जहाज में 
  • श्रुति के आँखों का रंग असली में ब्लू में है 
  • जब 2019 में youtube स्टार्ट किया था तो दोस्तों को फ़ोन कर के विडियो लाइक करने  के लिए कहती थी
  • बच्चों वाली बोर्नविटा पसंद है
  • इनके पति इनके विडियो व्लोग में कभी नहीं आते हालाँकि आवाज काफी बार सुना होगा आप लोगों ने

आपको यह ब्लॉग कैसा लगा हमें कॉमेंट में जरूर बताएं और हमारे पिछले ब्लॉग को जरूर पढ़ें।