श्रेयस अय्यर का जीवन परिचय (Shreyas Iyer biography in Hindi)

Shreyas Iyer biography in Hindi: श्रेयस संतोष अय्यर का जन्म 6 दिसंबर 1994 को मुंबई में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह भारत की टीम के लिए खेलते हैं और दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। घरेलू क्रिकेट में वह मुंबई की टीम के लिए खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2025) में पंजाब टीम के कप्तान हैं।

Shreyas Iyer Old picture
Shreyas Iyer Old picture

श्रेयस अय्यर बायोडाटा (Shreyas Iyer Biodata)

नाम (Name)श्रेयस अय्यर
पूरा नाम (Full Name)श्रेयस संतोष अय्यर
जन्मतिथि (DOB)6 दिसंबर 1994
जन्मस्थान (Birth Place)मुंबई
उम्र (Age)30 साल
गृहनगर (Hometown)मुंबई
पेशा (Profession)क्रिकेट खेलना
भूमिका (Role)मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)पंजाब किंग्स
धर्म (Religion)हिन्दू
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
आँख कलर (Eye Color)हल्का भूरा
हाइट (Height)5 फुट 7 इंच
वजन (Weight)65 kg
गर्लफ्रेंड ( girlfriend )ज्ञात नहीं

श्रेयस अय्यर का परिवार (Shreyas Iyer Family)

अगर श्रेयस अय्यर के परिवार की बात करें तो उनके पापा का नाम संतोष अय्यर है, जो पहले बिज़नेस करते थे। उन्होंने श्रेयस को क्रिकेटर बनाने में बहुत मदद की। अय्यर का परिवार असल में केरल के त्रिशूर जिले से है, लेकिन श्रेयस के क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए उनके पापा मुंबई आ गए।

उनकी मम्मी का नाम रोहिणी अय्यर है, जो एक गृहिणी हैं। श्रेयस की एक बहन भी है — श्रेष्ठा अय्यर, जो डांस करती हैं और कोरियोग्राफर भी हैं।

पिता का नाम  (Father Name)संतोष अय्यर
माता का नाम  (Mother Name)रोहिणी अय्यर
बहन का नाम (Sister Name)श्रेष्ठा अय्यर
Shreyas Iyer family picture
Shreyas Iyer family picture

श्रेयस अय्यर की जाती (Shreyas Iyer Cast)

श्रेयस अय्यर हिंदू धर्म से हैं और ब्राह्मण जाति के हैं। उनका परिवार पहले केरल के त्रिशूर जिले में रहता था। उनके पापा, संतोष अय्यर, तमिल ब्राह्मण हैं और उनकी मम्मी, रोहिणी अय्यर, तुलुवा समुदाय से हैं।

श्रेयस अय्यर का फर्स्ट क्लास कैरियर (Shreyas Iyer First Class Career)

श्रेयस अय्यर का फर्स्ट क्लास करियर 2014-15 सत्र में शुरू हुआ था। उन्होंने मुंबई टीम के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था और पहले सीजन में 50.56 की औसत से 809 रन बनाए थे। इसमें दो शतक और छह अर्धशतक भी शामिल थे। उसी साल, विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने 54.60 की औसत से 273 रन बनाए थे।

2015-16 सत्र में रणजी ट्रॉफी में अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया और 73.39 की औसत से 1321 रन बनाए। इसमें चार शतक और सात अर्धशतक थे, जो उस सीजन में सबसे बेहतरीन स्कोर थे।

सितंबर 2018 में, अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई का कप्तान बनाया गया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने सात मैचों में 373 रन बनाए। इसी शानदार प्रदर्शन के कारण, अक्टूबर 2018 में अय्यर को देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया-बी टीम का कप्तान भी बना दिया गया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने तीन मैचों में 199 रन बनाए थे।

श्रेयस अय्यर का आईपीएल कैरियर (Shreyas Iyer IPL Career)

श्रेयस अय्यर ने अपना आईपीएल करियर 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ शुरू किया था। उन्होंने अच्छे प्रदर्शन के बाद दिल्ली की कप्तानी भी संभाली।

Shreyas Iyer and Rishabh pant
Shreyas Iyer and Rishabh pant

2022 में उनका प्रदर्शन दिल्ली के लिए काफी शानदार रहा, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली की टीम ने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया और कप्तान भी बनाया। श्रेयस ने शानदार कप्तानी करते हुए 2024 में कोलकाता को आईपीएल का खिताब जिताया।

लेकिन जैसा पहले हुआ था, वैसा ही फिर हुआ — 2025 में कोलकाता ने भी उन्हें टीम से बाहर कर दिया। इसके बाद श्रेयस अय्यर अब 2025 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं और टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं

श्रेयस अय्यर का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Shreyas Iyer International Career)

श्रेयस अय्यर ने अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 1 नवंबर 2017 को टी20 मैच से शुरू किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया, लेकिन उस मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला।

Shreyas Iyer
Shreyas Iyer Indian team Jersey mein

इसके बाद उन्होंने 10 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला।

अय्यर ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया था। (सोर्स – https://www.cricbuzz.com/profiles/9428/shreyas-iyer)

पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट  (First Test)नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था
पहला अंतरराष्ट्रीय T20 (First T-20)1 नवंबर 2017 न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया
पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे  (First ODI)10 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ

श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति (Shreyas Iyer Net Worth)

श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति 2025 में लगभग 70 करोड़ आंकी गई है उनकी इनकम की मुख्य स्रोत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट आईपीएल और ब्रांड एंबेसडर से है

श्रेयस अय्यर का कर कलेक्शन

  • लैम्बॉर्गिनी हुराकन (₹4.5 करोड़)
  • मर्सिडीज-बेंज G63 AMG (₹2.55 करोड़)
  • ऑडी S5 (₹80 लाख)

श्रेयस अय्यर  सोशल मीडिया (Shreyas Iyer Social Media)

InstagramClick here
TwitterClick here

FAQ

Shreyas Iyer Indian team dates joined

पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट (First Test) नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था,
पहला अंतरराष्ट्रीय T20 (First T-20) 1 नवंबर 2017 न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया,
पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे (First ODI) 10 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ

Shreyas Iyer net worth

श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति 2025 में लगभग 70 करोड़ आंकी गई है

Shreyas Iyer IPL Team

2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ, 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ, 2025 में पंजाब किंग्स के साथ

Shreyas Iyer sister

श्रेष्ठा अय्यर

ये भी पढे :