शिल्पी राज का जीवन परिचय (Shilpi Raj Biography in Hindi) 

Shilpi Raj Biography: शिल्पी राज भोजपुरी गायिका हैं और इस म्यूजिक इंडस्ट्री की एक चमकती सितारा हैं। उनकी आवाज और सादगी ने उन्हें बिहार और उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों का चहेता बना दिया है। शिल्पी का जन्म 25 मार्च 2002 को उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के भाटपाव रानी गांव में हुआ था। वह एक साधारण और गरीब परिवार से हैं, बचपन से ही शिल्पी को गाना गाने का बहुत शौक था।

शिल्पी राज बायो (Shilpi Raj Bio/Wiki)

पूरा नामशिल्पी राज (Shilpi Raj)
जन्मतिथि25 मार्च 2002
उम्र23 वर्ष (2025 में)
जन्म स्थानभाटपाव रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश, भारत
गृहनगरभाटपाव रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू धर्म
जातिभाट
परिवारमाँ, तीन बहनें, एक बड़ा भाई (पिता का निधन हो चुका है)
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
शिक्षा10वीं तक
स्कूलस्थानीय स्कूल, भाटपाव रानी
व्यवसायभोजपुरी गायिका, यूट्यूबर
करियर की शुरुआत2017 (“भुकुर भुकुर लाइट बारम”)
संपत्तिलगभग 3-4 करोड़ रुपये (2022 तक)
अवार्ड2021 सबरंग फिल्म पुरस्कार (बेस्ट फीमेल सिंगर)
शौकगाना गाना, संगीत सुनना, खाना बनाना
लंबाई1.61 मीटर (5 फीट 3 इंच)
आँखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
Shilpi Raj performing on open stage
Shilpi Raj performing on open stage

शिल्पी राज की शिक्षा (Shilpi Raj Education)

शिल्पी ने अपने होमटाउन भाटपाव रानी के एक स्थानीय स्कूल से 10वीं कक्षा तक अपनी पढ़ाई पूरी की है। संगीत की शुरुआती शिक्षा उन्होंने सिवान, बिहार में रामानंद स्वामी से ली। हालांकि, उनके पास ज्यादा औपचारिक संगीत प्रशिक्षण का मौका नहीं था, लेकिन उनकी कुदरती प्रतिभा और जुनून ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की।

शिल्पी राज का परिवार (Shilpi Raj Family)

शिल्पी का परिवार छोटा और साधारण है। उनके परिवार में उनकी माँ, तीन बहनें और एक बड़ा भाई हैं। उनके पिता का निधन उनके बचपन में ही हो गया था, जिसके बाद उनके बड़े भाई ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। उनके भाई ने न सिर्फ उनकी पढ़ाई में मदद की, बल्कि उनके संगीत के सपने को पूरा करने में भी पूरा साथ दिया। शिल्पी अपने भाई को अपने सबसे बड़े सपोर्टर के रूप में देखती हैं।

Shilpi Raj with Mother
Shilpi Raj with Mother

शिल्पी राज का संगीत का सफ़र (Shilpi Raj musical journey)

शिल्पी का संगीत का सफर आसान नहीं था। 2017 में उन्होंने अपने पहले गाने “भुकुर भुकुर लाइट बारम” से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा, जिसमें उनके साथ समीर सावन थे। शुरुआत में वह पटना के स्टूडियोज में काम की तलाश में भटकती थीं। उस समय उन्हें एक गाना गाने के लिए सिर्फ 500 रुपये मिलते थे, और कई बार उनकी आवाज को नजरअंदाज किया गया। उन्हें आत्मविश्वास की कमी थी, और उन्हें लगता था कि वह शायद कामयाब नहीं हो पाएंगी। लेकिन संगीतकार विजय चौहान ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें मौका दिया।धीरे-धीरे उनकी मेहनतऔर हिम्मत ने उन्हें इंडस्ट्री में एक एक नई पहचान दी।

आज शिल्पी राज भोजपुरी म्यूजिक की एक जानी-मानी गायिका हैं। उनके गाने जैसे “लाइका पहिलवा है”, “नीली नीली आँखियाँ”, “दु हजार लेके आजा स्टेज पा”, “गंगा नहाए ले बानी”, और “छम छम” ने यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं।

Shilpi Raj Khesari Lal Yadav
Shilpi Raj Khesari Lal Yadav

शिल्पी ने भोजपुरी के बड़े-बड़े सितारों के साथ काम किया है, जैसे पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, और प्रमोद प्रेमी। उनके गाने न सिर्फ यूट्यूब पर हिट होते हैं, बल्कि भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में नए नए रिकॉर्ड बनाते हैं। वह अपने दो यूट्यूब चैनल्स – शिल्पी राज एंटरटेनमेंट और शिल्पी राज हिट के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं।

शिल्पी का सपना है कि वह बॉलीवुड में अपनी आवाज का जादू बिखेरें। वह इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं और अपने फैंस के लिए और बढ़िया गाना लाना चाहती हैं। उनका मानना है कि मेहनत और लगन से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। वह भोजपुरी म्यूजिक में अपनी पहचान को और मजबूत करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ना चाहती हैं।

हाल के प्रोजेक्ट्स:

  • 2025 में, शिल्पी ने खेसारी लाल यादव के साथ एक सुपरहिट भोजपुरी जुकबॉक्स वीडियो रिलीज किया, जिसमें अलग अलग मूड्स के लिए गाने शामिल हैं। यह वीडियो रिलीज के पहले दिन ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे लाखों बार देखा गया।
  • उन्होंने पवन सिंह के साथ “ओधनी हटा के” गाना रिलीज किया और पावरफुल बीट्स का इस्तेमाल किया गया है, और इसे टाइम्स म्यूजिक लेबल के तहत रिलीज किया गया।
  • एक और हालिया गाना “लगी टोना तू शोना” पृथ्वी तिवारी और नीलम गिरी के साथ रिलीज हुआ, जो यूट्यूब पर वायरल हो गया।
Shilpi Raj with Pawan singh and Vijay Chauhan
Shilpi Raj with Pawan singh and Vijay Chauhan

शिल्पी राज का व्यक्तिगत जीवन (Shilpi Raj Personal Life)

शिल्पी का जीवन सादगी भरा है, वह कहती हैं कि “दिखावा ज्यादा दिन तक नहीं चलता,” और इसलिए वह हमेशा जमीन से जुड़ी रहती हैं। वह अपनी आवाज को बेहतर रखने के लिए मसालेदार खाने से बचती हैं और अपने खान-पान का ध्यान रखती हैं। वह माता सरस्वती को अपनी प्रेरणा मानती हैं। शादी के बारे में अभी उनका कोई प्लान नहीं है वो अभी अपने काम पर फ़ोकस करना चाहती हैं।

शिल्पी राज का सोशल मीडिया अकाउंट (Shilpi Raj Social Media)

शिल्पी राज की संपत्ति (Shilpi Raj Net Worth)

शिल्पी राज की कुल संपत्ति लगभग 5-6 करोड़ रुपये (2025 तक) है। वह प्रति गाना 30,000 से 40,000 रुपये कमाती हैं, और इसके अलावा वुड विज्ञापन (ADs) से भी पैसे कमाती है।

जानकारी कुछ हटके

  • शिल्पी के कई गानों ने यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं।
  • 2021 में, शिल्पी राज को ‘सबरंग फिल्म पुरस्कार’ से ‘बेस्ट फीमेल सिंगर’ का अवार्ड मिला।
  • 2025 में Jio Savaan की तरफ़ से Most Streamed Female Singer of The Year – Bhojpuri का अवार्ड मिला है।
  • शिल्पी म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर टॉप 5 आर्टिस्ट्स में शामिल हैं।
  • शिल्पी माता सरस्वती को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा मानती हैं।
  • उनकी पसंदीदा गायिका कल्पना पटवारी हैं।
  • 2022 में, उनका एक कथित MMS वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे उन्होंने एक इंटरव्यू में फर्जी बताया।
Shilpi Raj with award
Shilpi Raj with award

FAQ

शिल्पी राज का जन्म कब हुआ?

25 मार्च 2002 को

उनका पहला गाना कौन सा था?

“भुकुर भुकुर लाइट बारम” (2017)

क्या शिल्पी राज शादीशुदा हैं?

नहीं, वह अविवाहित हैं।

शिल्पी राज का अगला लक्ष्य क्या है?

बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना।

शिल्पी राज को कौन-सा अवार्ड मिला?

2021 में ‘सबरंग फिल्म पुरस्कार’ से ‘बेस्ट फीमेल सिंगर’ और 2025 में Jio Savaan की तरफ़ से Most Streamed Female Singer of The Year – Bhojpuri का अवार्ड मिला है।

उनकी संपत्ति कितनी है?

लगभग 5-6 करोड़ रुपये (2025 तक)

यह भी पढ़ें: