शशिकांत पेडवाल का जीवन परिचय | Shashikant Pedwal Biography in Hindi

शशिकांत पेडवाल (Shashikant Pedwal) उभरते हुए एक भारतीय Mimicry Artist और सोशल मीडिया कलाकार हैं, इंस्टाग्राम पर यह काफी फेमस हैं, इनका चेहरा बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के जैसा दिखता है, अमिताभ बच्चन का हमशक्ल होने की वजह से लोग इन्हें पार्टी फंक्शन में भी बुलाते हैं।

Shashikant Pedwal Wiki/Biodata 

पूरा नाम (Name)शशिकांत पेडवाल ( shashikant Pedwal) 
आय (Income/Net Worth)1 से 1.5 करोड़ सालाना
उम्र (Age)52 साल (2022 में)
पेशा (Profession)कलाकार, इंस्टाग्राम स्टार और यूट्यूब 
रिश्ते की स्थिति (Relationship Status)शादी शुदा
जन्मतिथि (Date of Birth)5 जुलाई 1970
ऊंचाई (Hight) 6’1
Weight (वजन)72 kg
Eyes Color (आँखों का रंग)काला
Hair Color (बालों का रंग)सफेद और ब्राउन 
शौक (Hobbies)कलाकार
सम्मान (Award)अभी ज्ञात नहीं है
होमटाउन (Hometown)नासिक, महाराष्ट्र, भारत
निवास स्थान (Resident Place)पुणे, महाराष्ट्र, भारत
स्कूल (School)जे. आर. सिटी हाई स्कूल धुले, महाराष्ट्र
कॉलेज (College)एम.डी. पलेशा कॉमर्स कॉलेज, महाराष्ट्र
शिक्षा की डिग्री (Education Degree)स्नातक
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय

शशिकांत पेडवाल की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा रंग (Favorite color) पीला
पसंदीदा अभिनेता ( Favorite Actor) अमिताभ बच्चन
पसंदीदा अभिनेत्री ( Favorite Actress) हेमा मालिनी
पसंदीदा खिलाड़ी (Favorite Player) कपिल देव
पसंदीदा खेल (Favorite Play) क्रिकेट
पसंदीदा जगह ( Favorite Place) हांगकांग और चीन

शशिकांत पेडवाल का सोशल मीडिया अकाउंट

Instagram@ShashikantPedwal2.1M (followers) 
YouTubeshashikant Pedwal official1.04M (subscriber) 
Facebookhttps://www.facebook.com/shashikantpedwalofficial653k (followers) 
Email Contactbigbshashikant.pedwal@gmail.com

शशिकांत पेडवाल का प्रारंभिक जीवन

शशिकांत पेडवाल का जन्म 5 जुलाई 1970 को लासलगांव, नासिक, महाराष्ट्र के एक मध्यवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था इनके पिता का नाम गोपाल पेडवाल और इनकी माता का नाम कमलाबाई  पेडवाल है। उन्होंने अपना अधिकांश बचपन अपने दोस्त और परिवार के साथ ही बिताया, इनकी प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही हुई थी बाद में ये एक प्राइवेट स्कूल गये और बाद में उच्च शिक्षा के लिए जे. आर. सिटी हाई स्कूल धुले गए।

शशिकांत पेडवाल बचपन में पाव रोटी बेचा करते थे। उस वक्त उनकी उम्र तेरह साल रही होगी। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर कई कामों में हाथ बँटाया है उन्होंने आइसक्रीम और लस्सी भी बेची है। 

स्कूल के दिनों में शशिकांत फिल्मों के शौकीन थे और उनकी शक्ल बॉलीवुड के एक्टर अमिताभ बच्चन से थोड़ी थोड़ी मिलती थी तो इसके दोस्त इसे अमिताभ भी कहा करते थे। कॉलेज आते आते उन्होंने तय कर लिया था की उन्हें ऐक्टर बनना है। 

स्नातक की पढ़ाई के दौरान ही शशिकांत पेडवाल ने अपने ऐक्टिंग और डबिंग विडियो में कैरियर की शुरुआत की लेकिन उस समय उन्होंने ज्यादा कुछ सफलता नहीं मिली और परिवार में पैसों की समस्याओं की वजह से उस समय शशिकांत को ऐक्टिंग कैरियर छोड़ना पढ़ा। 

परिवार को सपोर्ट करने के लिए उन्होंने पुणे के सरकारी आईटीआई कॉलेज में एक प्रोफेसर के तौर पर बच्चों को पढ़ना शुरू किया। अमिताभ बच्चन जैसी शक्ल शूरत की वजह से कॉलेज में लोग इन्हें काफी पसंद किया करते थे। 

अमिताभ के हमशक्ल कैसे बने

शशिकांत अपनी नौकरी के दौरान अमिताभ बच्चन की तरह हेयर की स्टाइल को नजदीक से फॉलो करने लगे और ड्रेस भी बच्चन साहब से मिलता जुलता पहने लगे। और साथ ही साथ अमिताभ बच्चन की तरह बोलने और चलने की प्रैक्टिस करने लगे। 

Shashikant Pedwal as Amitabh Bachchan
Shashikant Pedwal as Amitabh Bachchan

धीरे धीरे लोगों का ध्यान इनकी ओर गया, पहले तो मोहल्ले के लोग इनके साथ सेल्फी के लिए आते थे पर अब  आसपास के शहरों के लोग इनसे मिलने आने लगे। हूबहू अमिताभ के जैसी शक्ल हेयर स्टाइल, बोलने का तरीका, चश्मा आदि देख कर लोग इनके साथ फोटो खिंचवाने लगे। जो भी लोगों इन्हें पहली बार देखते हैरान रह जाते थे। 

कैरीयर

अमिताभ बच्चन के जैसा दिखने की वजह से प्रसिद्धी मिलने पर दर्शकों ने शशिकांत पेडवाल को स्टेज पर बुलाना शुरू किया और यहाँ से शशिकांत पेडवाल की ऐक्टिंग के कैरियर को फिर से जान मिली और वो फिर स्टेज पर अमिताभ बच्चन की मिमिक्री कर लोगों को को खूब आनंदित किया और अब तक वो सैकड़ों स्टेज शो कर चूकें हैं।

आज के दिन शशिकांत पेडवाल को लोग बड़ी बड़ी पार्टिओं में बुलाते हैं और शशिकांत को इसके लिए लोग पैसे भी देते हैं। शशिकांत पेडवाल ने अपना एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है जहां पर वो लोगों को एंटरटेन करते हैं। 

Shashikant Pedwal family at amitabh bachchan show kaun banega karodpati
Shashikant Pedwal family at amitabh bachchan show kaun banega karodpati

शशिकांत पेडवाल इंटरनेट पर भी छाये

अमिताभ बच्चन के जैसा दिखने के कारण शशिकांत पेडवाल के लिए सोशल मिडिया पर प्रसिद्ध हासिल करना मुश्किल नहीं था। जैसे जैसे उनके स्टेज शो के डांस और कॉमेडी वीडियो वायरल हुए इनकी फैन फोलोविंग बढती ही गई। और आज के समय में उनके इंस्टाग्राम पर 20 लाख से भी ज्यादा फोलवर्स हैं।


आपको यह ब्लॉग कैसा लगा हमें कॉमेंट में बताएं। हमारे और भी ब्लॉग पढ़ें:-