शशांक सिंह का जीवन परिचय (Shashank Singh biography in Hindi)

Shashank Singh biography in Hindi – शशांक सिंह का जन्म 21 नवंबर 1991 को छत्तीसगढ़ के भिलाई में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं और अभी आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम की ओर से खेल रहे हैं।

shashank singh IPL
shashank singh IPL

शशांक सिंह बायोडाटा (Shashank Singh Biodata)

नाम (Name)शशांक सिंह
उपनाम (Nick Name)सिंह
जन्मस्थान (Birth Place)भिलाई,छत्तीसगढ़
उम्र 2025 में31 साल 
धर्म (Religion)हिन्दू
गृहनगर (Hometown)छत्तीसगढ़
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)मिडिल ऑर्डर बेस्टमैन
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)पंजाब किंग्स
घरेलू राज्य (Domestic state)छत्तीसगढ़
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)5 फीट 8 इंच 
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड ( girlfriend )महक चोटरानी

शशांक सिंह की शिक्षा (Shashank Singh Education)

शशांक सिंह ने अपनी स्कूल की पढ़ाई छत्तीसगढ़ से की थी। इसके बाद उन्होंने 2017 में पांडिचेरी के आचार्य कॉलेज से कॉमर्स में मास्टर की डिग्री ली। हालांकि, शशांक की पढ़ाई में उतनी दिलचस्पी नहीं थी, उन्हें क्रिकेट खेलना ज्यादा पसंद था।

शशांक सिंह का परिवार (Shashank Singh Family)

शशांक सिंह के पिता शैलेश सिंह एक आईपीएस अधिकारी थे और उनकी मां सुनीता सिंह रिलायंस कंपनी में काम करती थीं। शशांक की एक बहन भी हैं, जिनका नाम श्रुतिका सिंह है। वह मुंबई में ओएनजीसी में काम करती हैं।

shashank singh Family Photo
shashank singh Family Photo
पिता का नाम ( Father Name )शैलेश सिंह
माता का नाम ( Mother Name )सुनीता सिंह
बहन का नाम ( Sister Name )श्रुतिका सिंह

शशांक सिंह का फर्स्ट क्लास कैरियर (Shashank Singh First Class Career)

शशांक सिंह ने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर 2015 में शुरू किया। उन्होंने 2015 से 2018 तक मुंबई की टीम से घरेलू क्रिकेट खेला। उनका डेब्यू 10 दिसंबर 2015 को विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से हुआ था।

कुछ समय बाद उन्हें मुंबई की टीम में खेलने का मौका नहीं मिला, इसलिए उन्होंने मुंबई क्रिकेट बोर्ड से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेकर पुडुचेरी की टीम में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने 2018 से 2019 तक पुडुचेरी के लिए खेला, लेकिन वहां भी उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला।

shashank singh With MS Dhoni
shashank singh With MS Dhoni

इसके बाद शशांक ने पुडुचेरी से भी एनओसी ली और छत्तीसगढ़ की टीम से खेलने लगे। उन्होंने 2019-20 की रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की ओर से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और तब से लगातार छत्तीसगढ़ के लिए खेल रहे हैं।

2023-24 की विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ शशांक ने शानदार प्रदर्शन किया — उन्होंने 150 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए। ऐसा प्रदर्शन करने वाले वह भारत के पहले लिस्ट ए क्रिकेट खिलाड़ी बने।

शशांक सिंह  का आईपीएल कैरियर (Shashank Singh IPL Career)

शशांक सिंह ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स से की थी। लेकिन उन्हें ज़्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला और टीम में ज़्यादा दिन टिक नहीं पाए। इसके बाद 2019-20 में वे राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा बने, मगर वहाँ भी उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई।

2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने शशांक को अपनी टीम में शामिल किया, लेकिन फिर भी उन्हें खेलने का ज़्यादा मौका नहीं मिला।

shashank singh With Priti Jinta and Ashutosh sharma
shashank singh With Priti Jinta and Ashutosh sharma

फिर 2024 में शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने खरीदा। यही वह साल था जब शशांक ने खुद को साबित किया। वे टीम के लिए एक शानदार “फिनिशर” के तौर पर उभरे। उन्होंने 28 चौके और 21 छक्के लगाए और 164.65 की स्ट्राइक रेट से कई मैच पंजाब किंग्स को अपने दम पर जिताए। इसी वजह से वे चर्चा में आ गए।

उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब किंग्स ने 2025 के आईपीएल में उन्हें 5.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया। अच्छी बात यह है कि पंजाब किंग्स इस साल प्लेऑफ में पहुँच गई है और शशांक सिंह 2024 वाला फॉर्म इस साल भी बनाए हुए हैं। उनकी शानदार बल्लेबाज़ी ने सबका ध्यान खींचा है।

शशांक सिंह के आईपीएल करियर के आँकड़े (2022–2025)

कुल मैचकुल रनऔसतस्ट्राइक रेटअर्धशतकशतकसर्वश्रेष्ठ स्कोर
3669643.50लगभग 157.4768 

शशांक सिंह  का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Shashank Singh International Career)

शशांक सिंह, जो एक भारतीय क्रिकेटर हैं, उन्हें अब तक भारत की तरफ से किसी भी फॉर्मेट (T20, वनडे या टेस्ट) में खेलने का मौका नहीं मिला है। लेकिन जिस तरह से वे लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, खासकर टी20 में फिनिशर के रूप में, यह उम्मीद की जा रही है कि उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में खेलने का मौका मिल सकता है।

शशांक सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शशांक सिंह की गर्लफ्रेंड का नाम महक चोटरानी है। महक मुंबई की रहने वाली हैं। शशांक और महक को अक्सर एक साथ देखा जाता है। आईपीएल 2025 के दौरान महक, शशांक की टीम पंजाब किंग्स को स्टेडियम में आकर सपोर्ट करते हुए भी नज़र आई हैं।

shashank singh GF Mahak
shashank singh GF Mahak

शशांक सिंह की कुल संपत्ति (Shashank Singh Net Worth)

शशांक सिंह की कुल संपत्ति 2025 में करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। उनकी आमदनी का मुख्य जरिया घरेलू क्रिकेट और आईपीएल है। 2025 के आईपीएल में पंजाब किंग्स ने उन्हें 5.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है

शशांक सिंह सोशल मीडिया (Shashank Singh Social Media)

InstagramClick here

FAQ

Shashank Singh cast

मीडिया के मुताबिक, शशांक सिंह राजपूत जाति से जुड़े हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपनी जाति के बारे में कुछ नहीं बताया है।

Shashank Singh father name

शशांक सिंह के पिता शैलेश सिंह एक आईपीएस अधिकारी थे

Shashank Singh Wife

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शशांक सिंह की गर्लफ्रेंड का नाम महक चोटरानी है। महक मुंबई की रहने वाली हैं।

Shashank Singh Net worth

शशांक सिंह की कुल संपत्ति 2025 में करीब 3 से 4 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

Shashank Singh height

2023-24 की विजय हजारे ट्रॉफी में मणिपुर के खिलाफ शशांक ने शानदार प्रदर्शन किया — उन्होंने 150 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए। ऐसा प्रदर्शन करने वाले वह भारत के पहले लिस्ट ए क्रिकेट खिलाड़ी बने। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 रन है

Shashank Singh IPL

पंजाब किंग्स ने 2025 के आईपीएल में उन्हें 5.50 करोड़ रुपये में रिटेन किया

Shashank Singh IPL 2025 price

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने उन्हें 5.5 करोड़ रुपये रिटर्न किया है

यह भी पढे :