Advertisement
Advertisement

UPSC टॉपर शक्ति दुबे का परिचय (Shakti Dubey Biography In Hindi)

Shakti Dubey Biography In Hindi-2024 की यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वह बचपन से ही एक होनहार और मेहनती छात्रा रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई प्रयागराज से ही की। तथा आगे ही पढ़ाई स्नातकोत्तर शक्ति दुबे ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय  (BHU) से पूरी की। कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए शक्ति दुबे ने यूपीएससी साल 2024 में पूरे भारत में पहला स्थान (ऑल इंडिया रैंक 1) हासिल किया 

Advertisement

शक्ति दुबे बायोडाटा (Shakti Dubey Biodata)

नाम (Name)शक्ति दुबे 
यूपीएससी रैंक (2024) (UPSC Rank)ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1)
परीक्षा (Examination)यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024
गृहनगर (Hometown)प्रयागराज, उत्तर प्रदेश
पिता का नाम  (Father Name)देवेंद्र कुमार दुबे 
माता का नाम  (Mother Name)प्रेमा दुबे
भाई का नाम (Brother Name)ज्ञात नहीं 
बहन का नाम (Sister Name)ज्ञात नहीं 
स्कूली शिक्षा (Schooling)प्रयागराज में पूरी की
स्नातक(Graduation)बी.एससी, इलाहाबाद विश्वविद्याल
स्नातकोत्तर (Post-Graduation)एम.एससी, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU
वैकल्पिक विषय (Optional Subject)राजनीतिक विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध (PSIR)
यूपीएससी तैयारी की शुरुआत (UPSC Preparation Start Year)वर्ष 2018 से 
कोचिंग/मेंटॉरशिप (Coaching)चहल एकेडमी की मॉक इंटरव्यू 
इंटरव्यू की तारीख (Interview Date)जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच (यूपीएससी शेड्यूल के अनुसार)
उम्र 2025 में (Age)28 वर्ष 
वर्तमान स्थिति (Current Status)यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के टॉपर
प्रेरणा (Inspiration)दृढ़ संकल्प और शैक्षणिक अनुशासन के लिए जाने जाते हैं
विशेष उपलब्धि (Notable Achievement)यूपीएससी CSE 2024 में चयनित 1,009 उम्मीदवारों में पहले स्थान पर रहे
Untitled design 2 9
शक्ति दुबे यूपीएससी टॉपर 2024

शक्ति दुबे की प्रेरणा और विशेषताएं

शक्ति दुबे अपनी मेहनत, लगन और लगातार पढ़ाई करने की आदत के लिए जाने जाती  हैं। वो बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे रहे हैं और अपने सपने को पूरा करने के लिए कभी हार नहीं मानी। उन्होंने यूपीएससी जैसी मुश्किल परीक्षा में सिर्फ पास ही नहीं किया, बल्कि पूरे देश में पहला नंबर लाकर अपने परिवार, शहर और राज्य का नाम रोशन किया। 

शक्ति दुबे ने कैसे की तैयारी?

शक्ति दुबे ने बताया कि पोस्ट ग्रेजुएशन खत्म होने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने का फैसला किया। फिर वो साल 2018 से सिविल सर्विस की तैयारी में लग गए। उनका कहना है कि उन्होंने ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंध को चुना, और फिर उसी की अच्छे से तैयारी शुरू कर दी। इस दौरान उनके माता-पिता का पूरा सपोर्ट रहा 

Advertisement

शक्ति दुबे की शुरुआती यात्रा

एक छोटे शहर में जन्मीं और बड़ी हुई शक्ति दुबे बचपन से ही बहुत जिज्ञासु, होनहार  और सीखने में तेज थीं। उनके माता-पिता दोनों शिक्षक हैं, इसलिए उनका बचपन एक ऐसे माहौल में बीता जहाँ पढ़ाई, सच्चाई, और मेहनत को बहुत महत्व दिया जाता था। स्कूल में भी शक्ति ने हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया। बाद में, उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए एक नामी विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। वहाँ पढ़ते हुए उनमें सोचने-समझने की ताकत और सरकार व समाज से जुड़े मामलों में गहरी रुचि पैदा हुई।

कब हुई थी परीक्षा और इंटरव्यू?

शक्ति दुबे की परीक्षा और इंटरव्यू की बात करे तो उनके मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2024 में हुआ था। उसके  बाद 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 तक इंटरव्यू जिसमे 2845 बच्चों ने भाग लिया 

Untitled design 4 3
शक्ति दुबे फोटो

UPSC CSE 2024: टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची

  • शक्ति दुबे SHAKTI DUBEY AIR-1 UPSC CSE 2024 
  • हर्षिता गोयल HARSHITA GOYAL AIR-2 
  • डोंगरे अर्चित पराग DONGRE ARCHIT PARAG AIR-3 
  • शाह मार्गी चिराग SHAH MARGI CHIRAG AIR-4 
  • आकाश गर्ग AAKASH GARG AIR-5 
  • कोमल पुनिया KOMAL PUNIA AIR-6 
  • आयुषी बंसल AYUSHI BANSAL AIR-7 
  • राज कृष्ण झा RAJ KRISHNA JHA AIR-8 
  • आदित्य विक्रम अग्रवाल ADITYA VIKRAM AGARWAL AIR-9
  • मयंक त्रिपाठी MAYANK TRIPATHI AIR-10

आरक्षण श्रेणी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

वर्ग संख्या
सामान्य वर्ग 335 
अनुसूचित जाति (SC)160 
अनुसूचित जनजाति (ST)87 
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)318 
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)109 

जब रिजल्ट देखा तो शुरू में मुझे भरोसा नहीं हुआ: शक्ति दुबे

शक्ति दुबे ने एक मीडिया को इंटरव्यू देते हुए बताया कि जब उन्होंने अपना रिजल्ट देखा तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि उन्होंने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्हें लगा कि रिजल्ट की यह पीडीएफ गलत है लेकिन कुछ समय बाद उन्हें कोचिंग से कॉल आती है और वे बताते हैं कि हमने आपका रिजल्ट चेक किया और रोल नंबर वेरीफाई किया, आप 2024 की यूपीएससी टॉपर हैं।

यह सुनते ही उन्होंने सबसे पहले अपने पिता को फोन किया और उन्हें अपने रिजल्ट के बारे में बताया लेकिन उनके पिता को भी यह सपना जैसा लगा लेकिन धीरे-धीरे सभी को इस बात पर यकीन हो गया।

Untitled design 1 12
UPSC टॉपर शक्ति दुबे के पिता जी

शक्ति दुबे सोशल मीडिया

Instagram Click here

शक्ति दुबे की रोचक बाते:-

  • शक्ति दुबे का पांचवां प्रयास था जिसमें उन्होंने न केवल सफलता प्राप्त की बल्कि भारत में अपना पहला स्थान भी हासिल किया
  • शक्ति दुबे को लगता था कि अब उनसे नहीं होगा लेकिन उनके भाई ने उनका हौसला बढ़ाया 
  • शक्ति दुबे ने बताया कि वह 2018 से लगातार अपने लक्ष्य को पाने की कोशिश कर रही थीं। सात साल की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें परीक्षा पास करने का भरोसा था

FAQ 

  1. शक्ति दुबे  के पिता का क्या नाम हैं ?

    देवेंद्र कुमार दुबे

  2. शक्ति दुबे के माता का क्या नाम हैं ?

    प्रेमा दुबे 

  3. शक्ति दुबे का यह कौन सा प्रयास था?

    पांचवां

  4. यूपीएससी 2024 का टॉपर कौन हैं ?

    शक्ति दुबे

यह भी पढ़े

प्रगति वर्मा का जीवन परिचय (Pragati Verma Biography In Hindi) 

मनोज कुमार शर्मा आईएएस का जीवन परिचय | Manoj Kumar Sharma IPS Biography in Hindi

महिरा शर्मा का जीवन परिचय | Mahira Sharma Biography In Hindi