शेख रशीद का जीवन परिचय (Shaik Rasheed Biography In Hindi)

Shaik Rasheed Biography In Hindi: शेख राशिद एक उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने कठिनाइयों और संघर्षों के बावजूद अपने क्रिकेट करियर में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। शेख राशिद का जन्म 24 सितंबर 2004 को आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार में हुआ था।

शेख रशीद बायोडाटा (Shaik Rasheed Biodata)

नाम (Name)शेख रशीद
उपनाम (Nick Name)रशीद
जन्मतिथि (DOB)24 सितंबर 2004
जन्म स्थान (Birth Place)गुंटूर, आंध्र प्रदेश
उम्र (Age)20 वर्ष,‌ 2025 के अनुसार
गृहनगर (Hometown)गुंटूर
पेशा (Profession)क्रिकेटर 
भूमिका (Role)बल्लेबाज 
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)चेन्नई सुपर किंग्स
धर्म (Religion)इस्लाम 
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
आँख कलर (Eye Color)काला 
बाल कलर (Hair Color)काला
त्वचा का रंग (Skin color)काला
हाइट (Height)5 फुट 6 इंच
वजन (Weight)60 kg लगभग 
गर्लफ्रेंड ( girlfriend )ज्ञात नहीं

शेख रशीद का परिवार (Shaik Rasheed Family)

शेख राशीद के परिवार की बात करे तो उनके आलवा उनके परिवार में माता-पिता और उनके एक बड़े भाई हैं शेख राशीद के पिता का नाम शेख बलीशावली जो एक बैंक कर्मचारी थे, जिन्होंने अपने बेटे के क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए कई बार नौकरी बदली। एक समय उन्होंने अपने बेटे को क्रिकेट अकादमी तक पहुँचाने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी और फल बेचने का काम भी किया। उन्होंने अपने बेटे को हैदराबाद की प्रसाद क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण दिलाने के लिए रोज़ाना 50 किलोमीटर की यात्रा की शेख रशीद मां का नाम ज्योति है, वह एक गृहिणी हैं शेख रशीद का एक बड़ा भाई हैं, जिनका नाम शेख रियाज है।

पिता का नाम  (Father Name)शेख बलीशावली
माता का नाम  (Mother Name)ज्योति
भाई का नाम (Brother Name))शेख रियाज़
F TVsiraYAEWky2
Shaik Rasheed family photos

शेख रशीद का शिक्षा (Shaik Rasheed Education)

शेख रशीद ने अपनी स्कूली शिक्षा आंध्र प्रदेश के रेड्डी कॉलेज से प्राप्त की। शेख रशीद को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था, इसलिए उनका मन पढ़ाई में नहीं लगा। फिर उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने का फैसला किया और कड़ी मेहनत शुरू कर दी।

शेख रशीद का क्रिकेट करियर (Shaik Rasheed Cricket Career)

शेख राशिद ने 8 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पिता शेख बालीशावली ने 15 साल की उम्र में शेख राशिद को आंध्र प्रदेश की एक स्थानीय क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया था। वहीं से उनकी क्रिकेट यात्रा शुरू हुई। लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से उन्हें आंध्र प्रदेश की अंडर-16 टीम में चुना गया।

Untitled design 4 4
Shaik Rasheed old Photos

शेख रशीद का फर्स्ट क्लास करियर (Shaik Rasheed First Class Career)

शेख राशिद के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो शेख राशिद ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार करियर की शुरुआत की है। उन्होंने 24 फरवरी 2022 को सर्विसेज के खिलाफ आंध्र प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। अब तक उन्होंने कुल 19 मैच खेले हैं जिसमें शेख ने 37.62 की औसत से 1204 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 2024/25 रणजी ट्रॉफी सेशन में हैदराबाद के खिलाफ 203 रनों की पारी खेली, जो उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर है।

शेख रशीद का आईपीएल करियर (Shaik Rasheed IPL Career)

शेख राशिद को 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 2025 की नीलामी में एक बार फिर सीएसके ने उन्हें 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया और इस बार उन्हें डेब्यू का मौका मिला और अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 19 गेंदों पर 27 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी। इस प्रदर्शन के साथ ही वह सीएसके के लिए सबसे कम उम्र के ओपनिंग खिलाड़ी बन गए, उन्होंने सैम करन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

Untitled design 1 13
शेख राशिद चेन्नई सुपर किंग्स टीम

शेख रशीद का नेटवर्थ (Shaik Rasheed Net Worth)

शेख राशिद की संपत्ति की बात करें तो यह साल 2025 में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 करोड़ के आसपास है। हालांकि यह आकड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता हैं  वर्तमान समय में वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं, जहां 2025 सीजन के लिए उनकी सैलरी ₹30 लाख है। 

शेख रशीद सोशल मीडिया

Instagram Click here

शेख रशीद के बारे में रोचक बाते 

  • शेख राशिद का पसंदीदा खिलाड़ी  एमएस धोनी हैं। 
  • शेख राशिद को 8 साल की उम्र में क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण से मिलने का मौका मिला था। 
  • शेख राशिद को फिट रहना पसंद हैं उनका रोज़ाना वर्कआउट करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। 
  • शेख राशिद सोशल मीडिया से दूर रहते हैं और अपना पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगाते हैं।

FAQ

  • शेख राशिद कौन है ?

    भारतीय क्रिकेटर

  • शेख राशिद के पिता का क्या नाम हैं ?

    शेख बलीशावली

  • शेख राशिद के माता का क्या नाम हैं ?

    ज्योति

  • शेख राशिद के भाई का क्या नाम हैं ?

    शेख रियाज़

  • शेख रशीद का जन्म कब और कहां हुआ?

    24 सितंबर 2004 को गुंटूर, आंध्र प्रदेश में हुआ था

  • शेख रशीद की कुल संपत्ति कितनी है?

    लगभग 1 करोड़

  • शेख रशीद की वर्तमान आईपीएल टीम कौन सी है?

    चेन्नई सुपर किंग्स (2025 में)

यह भी पढ़े

आयुष म्हात्रे का जीवन परिचय (Ayush Mhatre Biography In Hindi) 

जीशान अंसारी का जीवन परिचय (Biography Zeeshan Ansari In Hindi)

विग्नेश पुथुर का जीवन परिचय  (Vignesh Puthur Biography In Hindi)

प्रियांश आर्य का जीवन परिचय (Priyansh Arya biography in Hindi)