सांविका का जीवन परिचय | Sanvikaa Biography in Hindi

Sanvikaa Biography: सांविका बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अमेज़न प्राइम पर रिलीज हुई फेमस वेब सीरीज ‘पंचायत’ में रिंकी का किरदार निभाया है। इस सीरिज अब तक तीन सीजन आ चुके हैं, सांविका ने इसमें सचिव जी की बेटी “रिंकी” का किरदार का निभाया है। यह इनकी पहली वेब सीरीज है, इससे पहले साल 2017 में इन्होने फिल्म Qaidi Band में टीवी पत्रकार का छोटा सा रोल निभाया था

Sanvikaa Panchayat actress

पंचायत के बाद इन्होंने दो और वेब सीरीज में काम किया है। पहला है Plan A Plan B (2022) इसे आप नेटफलिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं और दूसरा है Lakhan Leela Bhargava (2023) इसे आप जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर देख सकते हैं। इस दोनों सीरीज में इनका रोल काफी जबरदस्त है आपको बताते चलें की ‘लखन लीला भार्गव’ का अगला सीजन जल्द ही आने वाला है जिसमें सांविका आपको नए अंदाज में दिखेंगी। जल्द ही उनकी एक और वेब सीरीज Hajamat ओटीटी (OTT) पर आने वाली है जिसमें वो जमील खान (Jameel Khan) और अंशुमान पुष्कर (Anshuman Pushkar) के साथ मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

सांविका का जीवन परिचय (Sanvikaa Bio/Wiki)

नामसान्विका
व्यवसाय अभिनेत्री
जन्मतिथि8 जनवरी 1990 (34 वर्ष, 2024 तक)
राशिमकर
जन्मस्थानजबलपुर, मध्य प्रदेश
हाइट (Height)5′ 5″ फीट
वर्तमान पता (Address)आराम नगर, मुंबई
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
शिक्षा (Education)BTech in Electronics and Communication
स्कूल/कॉलेजChrist Church Girls’ Senior Secondary School, Jabalpur
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
Sanvikaa Bio/wiki

सांविका का रियल नाम (Sanvikaa Real Name)

सांविका का असली नाम पूजा सिंह है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया। उनका मानना है कि पूजा सिंह नाम बहुत की कॉमन है और यह नाम पहले से काफी फेमस है और बहुत सारी एक्ट्रेसेस इस नाम से जानी जाती हैं। इसलिए, उन्होंने अपने नाम को बदलकर सांविका रखा।

सांवीका नाम का मतलब (Saanvika meaning in hindi)

सांवीका (Sanvikaa) नाम का अर्थ हिन्दू धर्म में ‘देवी लक्ष्मी‘ को कहा जाता है। और व्याकरण में इसे “जो कार्य बाद किया जाएगा” होता है।

सांविका का परिवार (Sanvikaa Family)

सांविका के माता-पिता और उनकी पांच बहन हैं, और सांविका सबसे छोटी है। उनके माता-पिता जबलपुर में ही रहते हैं।

Sanvikaa with Father and mother
सांविका के माता-पिता

सांविका का शुरुआती जीवन और शिक्षा

सांविका का जन्म 8 जनवरी 1990 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्राइमरी शिक्षा भी जबलपुर में ही पूरी की थी और बाद में उन्होंने वहीं के एक कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में पढ़ाई की थी।

सांविका का करियर (Sanvikaa Career in Hindi)

कॉलेज पूरा करने के बाद सांविका जबलपुर में ही अपने एक दोस्त के साथ थियेटर जाया करती थी उसी दौरान उन्होंने अपने एक्टिंग के कैरियर के बारे में सोचना शुरू किया था।

वैसे तो सांविका ने इंजीनियरिंग की है, लेकिन इन्हें जॉब करना पसंद नहीं था, वो हमेशा से कुछ अलग करना चाहती थी, पहली बार जब घर से मुम्बई के लिए निकली तो माता पिता को बताया कि नौकरी करने बंगलोर जा रही हैं, लेकिन वो मुम्बई आ गई और एक्टिंग में अपना कैरियर आजमाने लगी। इस सफर में इनकी एक पुरानी दोस्त ने इनकी काफी मदद की जो पहले से ही मुंबई में एक्टिंग सिख रही थी।

Sanvikaa Photoshoot

स्ट्रगल (Struggle) के दिनों में सांविका

मुंबई में अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में सांविका बताती हैं की, फिल्म या टीवी सीरीज के किसी भी छोटे – बड़े रोल के वो ऑडिशन देने पहुँच जाती थी उन्होंने भी और लोगों की तरह ऑडिसनों की लम्बी लाइनों में इंतजार किया है।

पंचायत सीरिज में कैसे काम मिला 

संविका बताती हैं की मुंबई में एक Ads का ऑडिशन देने के लिये गई थी और अपनी बारी आने का इंतजार कर रहीं थी, वहीँ पर एक और ऑडिशन चल रहा था जिसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं था, वो बताती हैं की अचानक से एक आदमी उनके पास पास आया और कहा टीवीएफ (TVF) के एक शो के लिए ऑडिशन चल रहा है क्या आप ऑडिशन देंगी उन्होंने हाँ कहा उस समय तक वो बस इतना चाहती थी की कास्टिंग कंपनी के उनका कांटेक्ट डिटेल्स चला जाये बस लेकिन उन्होंने ये नहीं सोचा था की पंचायत सीरीज के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस “रिंकी” के रूप में उनका सलेक्शन हो जायेगा। वहीँ पंचायत सीरिज में सांविका को रिंकी का रोल मिला था, जब अब पंचायत के 3 सीजन आ गए हैं और वो तीनों सीजन मे अपना रोल निभा रही है।

सांविका एक टीवी इंटरव्यू में बताती हैं की पंचायत की पूरी सीरीज मेरे लिए वर्कशॉप के जैसा था काफी सारी चीजें सिखने को मिला, यह फिल्म एक फिलिंग है जिसे मैं पूरी तरह से शब्दों में नहीं बता सकती।

Sanvikaa (एक यूट्यूब इंटरव्यू वीडियो में बताती हैं)

पंचायत सीरिज के बारे में क्या कहती हैं सांविका 

पंचायत सीरीज के मेन एक्टर “जीतू” (Jitendra Kumar) के बारे सांविका कहती है की, “वो काफी सपोर्टिव एक्टर हैं, शूट के दौरान अगर मैं कहीं नर्वस होती थी तो जीतू उन्हें बड़े आराम से समझाते और नार्मल करते थे।” पंचायत  सीरिज के प्रह्लाद चाचा उनके फेवरेट कलाकार में से हैं।

सांविका का फेसबुक और इंस्टाग्राम (Sanvika Facebook & Instagram Account)

Instagram Account@iamsanvikaa
Sanvikaa Social Media

सांविका के बारे में अनसुनी बातें

  • फिल्म Qaidi Band (2017)  में टीवी पत्रकार का पहला रोल निभाया था 
  • सांविका आगे चलकर एक्शन फिल्मों में काम करना चाहती हैं 
  • Bollywood की अदाकारा माधुरी दीक्षित इनकी पसंदीदा हीरोइन में से एक है। 
  • NH10 जैसी एक्शन फिल्मों में काम करना पसंद है।
  • पंचायत के सीजन 1 के बाद ही इन्होंने अपना नाम पूजा सिंह से बदल कर सांविका रखा था।

धन्यवाद साथियों आज के इस आर्टिकल में इतना ही। मैंने आर्टिकल में आपको बॉलीवुड की अदाकारा सांविका के जीवन के बारे में बताया की कैसे उन्होंने अपने एक्टिंग कैरियर की शुरुआत की और साथ ही और कैसे इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने एक्टिंग में आने का साहसी फैसला लिया। छोटे शहर की यह लड़की मुंबई जैसे महानगर में आकर अपना नाम बना रही है। इसके जीवन से हम काफी कुछ सीख सकते हैं। सांविका के जीवन से आपने क्या सीखा कॉमेंट में हमसे जरूर साझा केरें।

यह भी पढ़ें: