समय रैना का जीवन परिचय | Samay Raina Biography in Hindi, age, Net worth, Family 

Samay Raina Biography Hindi: समय रैना एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन, यूट्यूबर और शतरंज खेल के प्रमोटर हैं। उन्होंने कॉमेडी और शतरंज की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। समय अपनी मज़ेदार कॉमेडी, रोचक बातचीत और अनोखे अंदाज के कारण युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

Samay Raina wiki/Biodata

पूरा नामसमय रैना
पेशायूट्यूबर, स्टैंड-अप कॉमेडियन, चेस प्लेयर, कंटेंट क्रिएटर
आयु26 साल (2024 में)
जन्म तिथि26 अक्टूबर 1997
राशिवृश्चिक
जन्मस्थानश्रीनगर, जम्मू और कश्मीर, भारत
शिक्षाप्रिंटिंग इंजीनियरिंग में स्नातक
वजन82 किलो
नेट वर्थ₹140 करोड़ (लगभग)

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

समय रैना का जन्म श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनके पिता पेसे से एक पत्रकार हैं, उनका परिवार बाद में दिल्ली और फिर हैदराबाद चला गया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट से की। इसके बाद, उन्होंने पुणे के विद्यार्थी गृह कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की।

Photo collage of Samay Rainas Old Photos
समय रैना के बचपन की फोटो

समय को कॉलेज के दौरान ही स्टैंड-अप कॉमेडी में रुचि बढ़ने लगा था जिसके बाद उन्होंने ओपन माइक इवेंट्स में हिस्सा लेना शुरू किया, जहाँ वे कॉमेडी, गिटार और कभी कभी कविता भी परफॉर्म किया करते थे।

Samay Raina with Mom and Dad
समय रैना अपने माता पिता के साथ

कॉमेडी करियर की शुरुआत

समय रैना ने 2017 में ओपन माइक परफॉर्मेंस के साथ अपने कॉमेडी करियर की शुरुआत की थी बाद में उन्हें भारत के मशहूर कॉमेडियन्स अनिर्बान दासगुप्ता और अभिषेक उपमन्यु के साथ भी परफॉर्म करने का मौका मिला।

Samay Raina at Live Standup Comedy
स्टैंडअप कॉमेडी शो के दौरान समय रैना

कॉमिकस्तान से मिली प्रसिद्धि

2019 में, उन्होंने अमेज़न प्राइम वीडियो के शो “कॉमिकस्तान सीजन 2” में हिस्सा लिया। इस शो में भारत के अलग अलग हिस्से से कई नए कॉमेडियन शामिल हुए थे। समय रैना और आकाश गुप्ता ने इस शो को जीता था। इस जीत के बाद उनकी लोकप्रियता बहुत तेज़ी से बढ़ी और उन्हें भारत के बेहतरीन स्टैंड-अप कॉमेडियंस में गिना जाने लगा।

यूट्यूब करियर और शतरंज प्रमोशन

जब 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान लॉकडाउन लगा, तब समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर शतरंज खेल की वीडियो स्ट्रीमिंग शुरू की। उन्होंने ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती के साथ मिलकर यह सफर शुरू किया। बाद में उनके स्ट्रीम्स में विश्वनाथन आनंद, अनिश गिरी, तैमूर रद्ज़ाबोव और सागर शाह जैसे दिग्गज शतरंज खिलाड़ी भी जुड़े।

शतरंज को मशहूर बनाने में भी रहा योगदान

  • उन्होंने “कॉमेडियंस ऑन बोर्ड (COB)” नामक शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किया, जिसमें कई मशहूर कॉमेडियन और सेलेब्रिटीज़ ने हिस्सा लिया।
  • समय रैना के स्ट्रीमिंग स्टाइल ने शतरंज को मनोरंजक बना दिया, जिससे लाखों नए दर्शक इस खेल की ओर आकर्षित हुए।
  • समय, अब Chess.com पर चेस खेलते हैं और उसका लाइव स्ट्रीम अपने यूट्यूब चैनल पर करते हैं।
Samay Raina with Chess master Viswanathan anand and Gukesh
समय रैना, सतरंज खेल के मास्टर अभिनव बिंद्रा और गुकेस के साथ

समय रैना का कॉमेडी शो “इंडियाज गॉट लेटेंट”

समय रैना ने साल 2024 में “इंडियाज गॉट लेटेंट” नाम से एक कॉमेडी टैलेंट शो शुरू किया, जो बहुत पॉपुलर हुआ। यह शो 14 जून 2024 को यूट्यूब पर शुरू हुआ था। इसमें देशभर के लोगों को अपना टैलेंट, खासकर कॉमेडी दिखाने का मौका मिलता है। अपनी अनोखी स्टाइल और मजेदार अंदाज की वजह से यह शो जल्दी ही लोगों के बीच फेमस हो गया था। लेकिन अभी हाल ही में इस शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया जज के तौर पर आए थे जिनके कंट्रोवर्शियल बयान के बाद समय रैना को “इंडियाज गॉट लेटेंट” के सभी वीडियो को प्राइवेट करना पड़ा है।

शो का फॉर्मेट

यह शो “इंडिया गॉट टैलेंट” और “किल टोनी” जैसे शो से प्रेरित है। इसमें लोग अलग-अलग परफॉर्मेंस देते हैं, जैसे – सिंगिंग, डांसिंग, जादू, कॉमेडी आदि। खास बात यह है कि हर कंटेस्टेंट खुद को एक रेटिंग देता है, और अगर जजों की दी गई औसत रेटिंग उससे मैच कर जाती है, तो वह कंटेस्टेंट वो शो जीत जाता है। और इस दिन के शो के टिकट की कमाई का सारा पैसा उस कंटेस्टेंट को मिल जाता है।

फेमस कंटेस्टेंट

इस शो से कई लोग पॉपुलर हुए, जिनमें नमन अरोड़ा, केशव झा, शेरोन वर्मा, संतोष पात्रा, भाव्या शाह, अनंत उपाध्याय, कुशल भानुशाली और बंटी बनर्जी शामिल हैं।

विवाद और चर्चा

शो में पहले भी कई बार विवाद भी हुए हैं। जैसे, राखी सावंत और माहीप सिंह के बीच झगड़ा हुआ, जिसमें राखी ने गुस्से में कुर्सी फेंक दी थी। अभी हाल के एपिसोड में विवाद ज़्यादा बढ़ गया जब रणवीर अल्लाहबादिया ने विवादित बयान दिया इस बयान के बाद सरकार को दखल देना पड़ा और “इंडिया गॉट लेटेंट” एपिसोड को यूट्यूब से हटाना पड़ा।

samay raina at india got latent Set with Ranveer allahbadia
इंडियाज गॉट लेटेंट के सेट पर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना

“इंडियाज गॉट लेटेंट” शो और समय रैना को देशभर से नए टैलेंट को सामने लाने के लिए सराहा गया है। यह शो युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर हुआ है। इस शो के वीडियो समय रैना के यूट्यूब चैनल पर ही अपलोड किए जाते थे। इस शो में भाग लेने के लिए कंटेस्टेंट इसकी ऑफिशियल वेबसाइट (latentshow.com) से भाग लेते थे।

वर्तमान में समय रैना इस विवाद से संबंधित जांच में सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने अपने चैनल से “इंडियाज गॉट लेटेंट” वीडियो हटा दिए हैं।

नेट वर्थ और कमाई

समय रैना कई तरीकों से कमाई करते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों लोग वीडियो देखते हैं, जहाँ उन्हें विज्ञापनों से अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा, वे स्टैंड-अप कॉमेडी शो करते हैं, जहां टिकट बेचकर अच्छा पैसा कमाते हैं। इसके अलावा बड़े ब्रांड्स के प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप से भी इनकम करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब ₹140 करोड़ है और वे हर महीने ₹1.5 करोड़ तक कमाते हैं।

कौन बनेगा करोड़पति (KBC) पर भी पहुँचे

समय रैना हाल ही में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के सीजन 16 के इंफ्लुएंसर स्पेशल एपिसोड में गए थे। इस एपिसोड में उनके साथ तन्मय भट्ट, भुवन बाम और कामिया जानी भी शामिल थे। समय ने अपनी कॉमेडी से अमिताभ बच्चन और दर्शकों का खूब हँसाया।

Samay Raina at KBC with Amitabh bachchan and Digital creator Tanmay bhat Bhuvan bam and Kamiya Jani
कौन बनेगा करोड़पति (KBC) के सीजन 16
Photo collage Samay Raina with Bollywood Stars, Amitabh Bachchan, Ajay Devgan, Sonu Sood and comedian Kapil sharma and Sunil Grover

सोशल मीडिया अकाउंट लिंक

प्लेटफ़ॉर्मफॉलोअर्स / सब्सक्राइबर्स
यूट्यूब7.5 मिलियन (यूट्यूब चैनल पर जायें)
इंस्टाग्राम6 मिलियन (इंस्टाग्राम पर जायें)