साई किशोर का जीवन परिचय (Sai Kishore biography in Hindi)

Sai Kishore biography in Hindi – रविश्रीनिवासन साई किशोर का जन्म 6 नवंबर 1996 को तमिलनाडु के मडिपक्कम हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटंस टीम की ओर से खेलते हैं।

साई किशोर बायोडाटा (Sai Kishore Biodata)

नाम (Name)साई किशोर
पूरा नाम ( Full Name )रविश्रीनिवासन साई किशोर
जन्मस्थान (Birth Place)मडिपक्कम, तमिलनाडु, भारत
उम्र (Age) 2025 में28 साल 
गृहनगर (Hometown)मडिपक्कम
धर्म (Religion)हिन्दू
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)स्पिन गेंदबाजी
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)गुजरात टाइटंस
घरेलू राज्य (Domestic state)तमिलनाडु
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )विवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)6 फीट 5 इंच
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड ( girlfriend )अनमोल किरण
साई किशोर का जीवन परिचय
साई किशोर का जीवन परिचय

साई किशोर की शिक्षा (Sai Kishore Education)

अगर साई किशोर की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई व्यास विद्यालय मैट्रिकुलेशन हायर सेकेंडरी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने रामकृष्ण मिशन विवेकानंद कॉलेज से अकाउंट्स की पढ़ाई की। इसके साथ ही उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (Business Administration) में भी डिग्री ली है।

साई किशोर का परिवार (Sai Kishore Family)

अगर साई किशोर के परिवार की बात करें तो उनके पिता रवि श्रीनिवासन एक व्यवसायी हैं और उनकी मां राजलक्ष्मी एक गृहिणी हैं। उनका एक भाई है जिसका नाम साई प्रसाद है, और एक बहन भी हैं जिनका नाम लक्षिका श्री है।

 साई किशोर अपने परिवार के साथ
साई किशोर अपने परिवार के साथ
पिता का नाम (Father Name)रवि श्रीनिवासन
माता का नाम  (Mother Name)राजलक्ष्मी
भाई का नाम (Brother Name)साई प्रसाद
बहन का नाम (Sister Name)लक्षिका श्री

साई किशोर का क्रिकेट जर्नी (Sai Kishore Cricket Career)

साई किशोर ने अपनी क्रिकेट की शुरुआत चेन्नई से की थी। वहीं उन्होंने अपनी गेंदबाजी में सुधार किया। इसके बाद उन्हें चेन्नई की अंडर-16 से लेकर अंडर-19 टीम तक खेलने का मौका मिला। अपनी अच्छी प्रदर्शन के बाद साई किशोर को तमिलनाडु की सीनियर टीम में भी खेलने का मौका मिला।

साई किशोर का फर्स्ट क्लास कैरियर (Sai Kishore First Class Career)

साई किशोर ने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की तरफ से सभी फॉर्मेट खेले हैं। उनका डेब्यू मैच 2016-17 के सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2017-18 के सीजन में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। रणजी ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्होंने उसी सीजन में तमिलनाडु की ओर से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें तमिलनाडु सीनियर टीम का कप्तान भी बनाया गया था

साई किशोर अपने टीम के खिलाड़ी के साथ 
साई किशोर अपने टीम के खिलाड़ी के साथ 

साई किशोर के घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन

अब तक साई किशोर ने घरेलू क्रिकेट में 39 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 166 विकेट लिए हैं। अगर लिस्ट ए क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने 54 मैच खेले हैं और 92 विकेट लिए हैं। वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 60 मैच खेले हैं और 69 विकेट हासिल किए हैं।

साई किशोर का आईपीएल कैरियर (Sai Kishore IPL Career)

साई किशोर ने अपना आईपीएल करियर 2022 में गुजरात टाइटन्स टीम के साथ शुरू किया था। इससे पहले वे 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।

2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए साई किशोर ने 8 मैच खेले और 12 विकेट लिए। इसके बाद गुजरात टीम ने उन्हें 2023 और 2024 सीजन के लिए भी टीम में बनाए रखा, लेकिन इन दोनों साल उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

साई किशोर और साईं सुदर्शन
साई किशोर और साईं सुदर्शन

फिर 2025 के सीजन में गुजरात ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया और टीम में शामिल किया। इस सीजन में साई किशोर ने 13 मैच खेले और 16 विकेट लिए। उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा 3 विकेट लेकर 30 रन देना।

सबसे अच्छी बात ये है कि इस सीजन में उनकी टीम गुजरात टाइटन्स प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

साई किशोर का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Sai Kishore International Career)

 साई किशोर इंडियन जर्सी में अपने साथी खिलाड़ी के साथ
साई किशोर इंडियन जर्सी में अपने साथी खिलाड़ी के साथ

साई किशोर ने 3 अक्टूबर 2023 को नेपाल के खिलाफ  एशियाई खेलों (Asian Games) में भारत के लिए अपना T20 डेब्यू किया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से 3 मैच खेले और कुल 4 विकेट लिए। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 रन देकर 3 विकेट लिए, जो उनका इस टूर्नामेंट में सबसे अच्छा प्रदर्शन था। इस टूर्नामेंट से साई किशोर ने दिखा दिया कि वह सिर्फ घरेलू और आईपीएल ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दमदार खिलाड़ी हैं।

साई किशोर का रिलेशनशिप

साई किशोर की शादी 2022 में अनमोल किरण से हुई थी। अनमोल किरण चेन्नई में पली-बढ़ी हैं और फिलहाल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम कर रही हैं। साई किशोर की जिंदगी में अनमोल किरण हमेशा एक सपोर्ट सिस्टम की तरह रही हैं, जो उनके क्रिकेट करियर में भी उनका साथ देती हैं। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी फैन्स खूब पसंद करते हैं।

साई किशोर और अनमोल किरण
साई किशोर और अनमोल किरण

साई किशोर की कुल संपत्ति (Sai Kishore Net Worth)

2025 में साई किशोर की कुल संपत्ति करीब 4 करोड़ से 6 करोड़ रुपये के बीच मानी गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) है। 2025 के सीजन में गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

साई किशोर सोशल मीडिया (Sai Kishore Social Media)

InstagramClick here

FAQ

Sai Kishore wife

साई किशोर की शादी 2022 में अनमोल किरण से हुई थी

Sports CAREER Of Sai Kishore

साई किशोर ने घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की तरफ से सभी फॉर्मेट खेले हैं। उनका डेब्यू मैच 2016-17 के सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में हुआ था। इसके बाद उन्होंने 2017-18 के सीजन में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया

साई किशोर ने 3 अक्टूबर 2023 को नेपाल के खिलाफ  एशियाई खेलों (Asian Games) में भारत के लिए अपना T20 डेब्यू किया था

साई किशोर ने अपना आईपीएल करियर 2022 में गुजरात टाइटन्स टीम के साथ शुरू किया था। इससे पहले वे 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए साई किशोर ने 8 मैच खेले और 12 विकेट लिए।

Sai Kishore IPL team 2025

आईपीएल 2025 के सीजन में गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा है।

Sai Kishore family

अगर साई किशोर के परिवार की बात करें तो उनके पिता रवि श्रीनिवासन एक व्यवसायी हैं और उनकी मां राजलक्ष्मी एक गृहिणी हैं। उनका एक भाई है जिसका नाम साई प्रसाद है, और एक बहन भी हैं जिनका नाम लक्षिका श्री है।

Sai Kishore brother

उनका एक भाई है जिसका नाम साई प्रसाद है

यह भी पढे :