Riyan Parag biography in Hindi – रियान पराग एक भारतीय क्रिकेटर हैं जिनका जन्म 10 नवंबर 2001 को असम में हुआ था। वह एक ऑलराउंडर हैं जो दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और लेग स्पिन और ऑफ स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी करते हैं।
रियान पराग बायोडाटा (Riyan Parag Biodata)
| नाम (Name) | रियान पराग दास |
| उपनाम (Nick Name) | पराग |
| जन्मस्थान (Birth Place) | गुवाहाटी , असम |
| उम्र (Age) | 24 साल 2025 में |
| गृहनगर (Hometown) | गुवाहाटी |
| पेशा (Profession) | क्रिकेट खेलना |
| भूमिका (Role) | बल्लेबाजी, ऑलराउंडर |
| वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team) | राजस्थान रॉयल |
| धर्म (Religion) | हिन्दू |
| वैवाहिक स्थिति (Marriage Status) | अविवाहित |
| राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
| आँख कलर (Eye Color) | हल्का भूरा |
| बाल कलर (Hair Color) | काला |
| हाइट (Height) | 6 फुट |
| वजन (Weight) | 65 kg |
| गर्लफ्रेंड (girlfriend) | ज्ञात नहीं |

रियान पराग का परिवार (Riyan Parag Family)
रियान पराग के परिवार की बात करें तो उनके पिता पराग दास पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर हैं। उन्होंने असम रेलवे और ईस्ट जोन के लिए क्रिकेट का प्रतिनिधित्व किया है। रियान के पिता पराग दास पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ भी खेल चुके हैं। एमएस धोनी खड़गपुर रेलवे टीम के लिए खेलते थे और रियान के पिता गुवाहाटी रेलवे टीम के लिए खेलते थे। रियान की मां मिठू बरुआ दास भी राष्ट्रीय स्तर की तैराक हैं।
| पिता का नाम (Father Name) | पराग दास (पूर्व राज्य स्तरीय क्रिकेटर) |
| माता का नाम (Mother Name) | मिठू बरुआ दास |
| बहन का नाम (Sister Name) | ज्ञात नहीं |

रियान पराग कास्ट (Riyan Parag Cast)
रियान पराग का धर्म हिंदू है। हालाँकि, उनकी जाति के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनका उपनाम “दास” है, जिसका उपयोग भारत में विभिन्न समुदायों द्वारा किया जाता है, इसलिए केवल उपनाम के आधार पर उनकी जाति का निर्धारण करना संभव नहीं है।
रियान पराग की शिक्षा (Riyan Parag Education)
रियान पराग ने अपनी स्कूल शिक्षा गुवाहाटी के साउथ प्वाइंट स्कूल से पूरी की है रियान ने 12वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की उन्हें पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और क्रिकेट में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा।
रियान पराग का क्रिकेट जर्नी (Riyan Parag Cricket Career)
रियान पराग बचपन से ही क्रिकेट खेलते थे क्योंकि उनके पिता एक क्रिकेटर थे, जिसके कारण रियान को क्रिकेट खेलने में कोई परेशानी नहीं हुई और रियान पराग ने असम के लिए अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 सब-अंडर आयु वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया था।
रियान पराग अंडर-19 कैरियर (Riyan Parag Under-19 Career)
जब रियान पराग ने अपनी घरेलू अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया तो उन्हें अक्टूबर 2017 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल किया गया। इस टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ थे। यहां भी रियान ने शानदार प्रदर्शन किया, उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 202 रन रहा था।

रियान पराग का घरेलू क्रिकेट (Riyan Parag First Class Career)
जब रियान पराग ने इंडिया अंडर-19 के लिए शानदार प्रदर्शन किया तो उन्हें असम की घरेलू टीम में खेलने का मौका मिला। असम के लिए उनका डेब्यू 17 नवंबर 2017 को रणजी ट्रॉफी में हुआ था।
फिर उन्हें 2018-19 सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी में असम के लिए खेलने का मौका मिला और रियान ने असम के लिए 7 मैचों में 248 रन बनाए।
इसके बाद रियान पराग को 2022-23 सत्र में असम की कप्तानी करने का भी मौका मिला और अपनी कप्तानी में रियान पराग ने विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। और इसी सत्र में उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 552 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और एक अर्धशतक शामिल था और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 510 रन बनाए, जिसमें लगातार 7 अर्धशतक शामिल थे।
रियान पराग का आईपीएल कैरियर (Riyan Parag IPL Career)
रियान पराग ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2019 में राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलते हुए की थी और अपने पहले सीज़न में रियान ने 7 मैचों में 160 रन बनाए थे और उनका उच्चतम स्कोर 50 रन था लेकिन फिर रियान का आईपीएल का 2020-21 सीजन कुछ खास नहीं रहा, वह दोनों सीजन में पूरा आईपीएल खेलने के बाद 100 रन भी नहीं बना पाए और फिर रियान की आलोचना होने लगी।
लेकिन रियान ने 2024 में शानदार वापसी की और 16 मैचों में 553 रन बनाए, उनका उच्चतम स्कोर 84 रहा जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल थे।

आईपीएल करियर आँकड़े (2019–2024)
| वर्ष | मैच | रन | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | अर्धशतक | शतक |
| 2019 | 7 | 160 | 50 | 32.00 | 126.98 | 1 | 0 |
| 2020 | 12 | 86 | 42 | 12.28 | 111.68 | 0 | 0 |
| 2021 | 11 | 93 | 25 | 11.62 | 112.04 | 0 | 0 |
| 2022 | 17 | 183 | 56 | 16.63 | 138.63 | 1 | 0 |
| 2023 | 7 | 78 | 20 | 13.00 | 118.18 | 0 | 1 |
| 2024 | 16 | 573 | 84 | 52.09 | 149.21 | 4 | 0 |
रियान पराग ने आईपीएल में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाए
रियान पराग का आईपीएल 2025 का सीजन भी शानदार रहा था और उन्हें सीजन के बीच में राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी करने का मौका भी मिला था क्योंकि उनके कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण मैच नहीं खेल पा रहे हैं और उनकी कप्तानी में रियान पराग ने छह गेंदों पर छह छक्के भी लगाए हैं।
यह मैच 4 मई 2025 को राजस्थान रॉयल और कोलकाता के बीच खेला जा रहा था और इस मैच में कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 206 रनों का लक्ष्य दिया था और जब राजस्थान की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत बेहद खराब रही और 70 रन के अंदर ही पांच विकेट गिर गए, फिर रियान पराग और सिमरन हेटमायर के बीच 90 रनों की साझेदारी हुई।
13वें ओवर में रियान पराग ने वो कारनामा कर दिखाया जो अब तक आईपीएल इतिहास में नहीं हुआ था, उन्होंने मोईन अली को 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए और फिर 14वें ओवर की पहली गेंद पर वरुण चक्रवर्ती को छक्का लगाकर रियान पराग आईपीएल इतिहास में छह गेंदों पर छह छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए, लेकिन राजस्थान रॉयल की टीम यह मैच एक रन से हार गई और रियान पराग आईपीएल के इतिहास में अपना पहला शतक लगाने से चूक गए

रियान पराग अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Riyan Parag International Career)
रियान पराग ने जुलाई 2024 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करके इतिहास रच दिया, जब वह भारत की पुरुष क्रिकेट टीम में शामिल होने वाले असम के पहले खिलाड़ी बन गए। रियान पराग ने 6 जुलाई 2024 को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला और इस ऐतिहासिक क्षण में अपने पिता पराग दास से भारतीय कैप प्राप्त की।
| वनडे (ODI) डेब्यू | 7 अगस्त 2024 को श्रीलंका |
| T20I डेब्यू | 6 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ |
| टेस्ट डेब्यु | अब तक नहीं हुआ है। |
रियान पराग नेटवर्थ (Riyan Parag Net Worth)
2025 तक रियान पराग की अनुमानित कुल संपत्ति 30 करोड़ रुपये है 2025 में उनकी आईपीएल सैलरी 14 करोड़ रुपये है रियान पराग रेड बुल ब्रांड का प्रचार भी करते हैं रियान पराग एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं।
रियान पराग सोशल मीडिया (Riyan Parag Social Media)
| Click here |
रियान पराग का जन्म कब और कहां हुआ?
10 नवंबर 2001 को असम
रियान पराग के पिता का क्या नाम हैं ?
पराग दास (पूर्व राज्य स्तरीय क्रिकेटर)
रियान पराग के माता का क्या नाम हैं ? मिठू बरुआ दास
मिठू बरुआ दास
रियान पराग की वर्तमान आईपीएल टीम कौन सी है?
राजस्थान रॉयल्स
रियान पराग की गर्लफ्रेंड कौन है?
ज्ञात नहीं
यह भी पढ़े
आयुष म्हात्रे का जीवन परिचय (Ayush Mhatre Biography In Hindi)
शेख रशीद का जीवन परिचय (Shaik Rasheed Biography In Hindi)
अंगकृष रघुवंशी का जीवन परिचय (Angkrish Raghuvanshi biography in Hindi)
साईं सुदर्शन का जीवन परिचय (Sai Sudharshan biography in Hindi)




