रणवीर अल्लाहबादिया का जीवन परिचय (Ranveer Allahbadia Biography in Hindi)

Ranveer Allahbadia Biography :- रणवीर अल्लाहबादिया का जन्म 2 जून 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था रणवीर अल्लाहबादिया एक मशहूर भारतीय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत साल 2014 में की थी। वर्तमान समय उनके यूट्यूब चैनल पर 1 करोड़ से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर है और इंस्टाग्राम पर 30 लाख से अधिक लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

रणवीर अल्लाहबादिया बायोडाटा (Ranveer Allahbadia Biodata In Hindi )

पूरा नाम (Full Name)रणवीर अल्लाहबादिया
जन्मतिथि (DOB)2 जून 1993 
जन्म स्थान (Birthplace)मुंबई, महाराष्ट्र
उम्र (Age)32 वर्ष (2025 में )
गृहनगर (Hometown)मुंबई, महाराष्ट्र 
स्कूल (School)धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई
कॉलेज (College)द्वारकाधीश जय सांघवी कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, मुंबई 
शिक्षा योग्यता (Education)इलेक्ट्रॉनिक और दूरसंचार में बी.ई. 
विवाह की स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
आँख कलर (Eye Color )हल्का भूरा
बाल कलर (Hair Color)काला 
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय 
धर्म (Religion)हिन्दू 
जाति (Caste)क्षत्रिय
शौक (Hobby)खाना बनाना, क्रिकेट देखना
पसंदीदा हीरो (Favorite Hero)अक्षय कुमार 
पसंदीदा हीरोइन (Favorite Heroine)श्री देवी, प्रियंका चोपड़ा 
पसंदीदा क्रिकेटर (Favourite Cricketer)विराट कोहली, रोहित शर्मा 
पसंदीदा फुटबॉलर (Favourite Footballer)क्रिस्टियानो रोनाल्डो
पसंदीदा आईपीएल टीम (favourite IPL team)मुंबई इंडियंस
पसंदीदा खाना (Favorite Food)मटर पनीर, बटर नान, बटर चिकन
पसंदीदा स्थान (Favorite Places)ज्ञात नहीं 
राशि (Zodiac Sign)मिथुन 
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)निक्की शर्मा 
वजन (weight)75 kg 
हाइट  ( Height)5 फुट 7 इंच 
मासिक आय (Monthly income)35 लाख (2025 में)
आय स्रोत (income source)यूट्यूब, ब्रांड प्रमोशन, सोशल मीडिया आदि 
कुल संपत्ति  (Net Worth)60 करोड़ 

रणवीर अल्लाहबादिया जन्म और शिक्षा (Ranveer Allahbadia Education)

रणवीर अल्लाहबादिया का जन्म 2 जून 1993 को मुंबई ‘महाराष्ट्र’ में हुआ था। रणबीर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल से पूरी की तथा उन्होंने आगे की पढ़ाई द्वारकाधीश जय कॉलेज मुंबई से किया जहाँ उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक और दूरसंचार में बी. ई की डिग्री प्राप्त की।

रणवीर अल्लाहबादिया कैरियर  (Ranveer Allahabadia Career)

रणवीर अल्लाहबादिया अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत यूट्यूब से की। रणवीर ने  ‘बीयरबाईसेप्स’  के नाम से youtube चैनल बनाया जिस पर उन्होंने फिटनेस से रिलेटेड वीडियो अपलोड करना शुरू किया था।बाद में इन्होंने कई यूट्यूब चैनल बनाए और अभी इनके कुल सात यूट्यूब चैनल हैं जिसके नाम हैं- बीयरबाइसप्स, रणवीर इलाहाबादिया, टीआरएस क्लिप्स इंग्लिश, टीआरएस क्लिप्स हिंदी, बीयरबाइसप्स शॉर्ट्स और रणवीर इलाहाबादिया शॉर्ट्स। अभी इनका “the Ranveer Show” इनके ख़ुद के यूट्यूब चैनल पर बहुत प्रसिद्ध है जहाँ बड़े बड़े सितारे पॉडकास्ट करने आते हैं।

ranveer allahbadia with bollywood stars_
रणवीर के पॉडकस्ट में आए बॉलीवुड सितारे

रणवीर अल्लाहबादिया कुल संपत्ति (Ranveer Allahbadia Net worth)

इनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो साल 2025 के अनुसार लगभग 60 करोड़ के आसपास है। रणवीर की मासिक आय 35 लाख से 40 लाख रुपए है और सालाना आय की बात करें तो लगभग 3 करोड़ है इसकी कमाई का मुख्य स्रोत Youtube और Facebook के एड्स से है और साथ ही सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन आदि से भी। 

रणवीर अल्लाहबादिया विवाद (Ranveer Allahbadia controversy)

ranveer allahbadia with samay raina_
रणवीर, समय रैना के साथ

रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें ‘बीयरबाइसेप्स’ के नाम से भी जाना जाता है, हाल ही में एक कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में दिए गए आपत्तिजनक बयान के कारण सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं। इस शो को समय रैना होस्ट करते हैं। रणवीर ने शो के दौरान माता-पिता को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की थी, जिस पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। इस शो में जसप्रीत सिंह, अपूर्व मुखीजा और आशीष चंचलानी जैसे अन्य कलाकार भी शामिल थे।

रणवीर अल्लाहबादिया का  पारिवार (Ranveer Allahbadia Family)

रणवीर अल्लाहबादिया के परिवार की बात की जाए तो उनके परिवार में माता-पिता और एक बहन  हैं। उनके पिता का नाम गौतम अल्लाहबादिया  है, जो IVF विशेषज्ञ है। उनकी मां का नाम स्वाति अल्लाहबादिया है जो कि मुंबई में स्त्री रोग विशेषज्ञ है इन्हें 30 वर्षों से अधिक का चिकित्सा क्षेत्र का अनुभव है तथा उनकी बहन का नाम आकांक्षा अल्लाहबादिया है, जो पेशे से नर्स है।

ranveer allahbadia with Mom Dad_
रणवीर के माता पिता
पिता का नामगौतम अल्लाहबादिया (डॉक्टर)
माता का नाम स्वाति अल्लाहबादिया 
बहन का नाम आकांक्षा अल्लाहबादिया 
भाई का नाम ज्ञात नहीं 

रणवीर अल्लाहबादिया सोशल मीडिया (Ranveer Allahbadia Social Media)

Instagram Click here 
Facebook Click here 
Youtube Click here  
TwitterClick here 

रणवीर अल्लाहबादिया से जुड़ी रोचक जानकारी :-

  • रणवीर अल्लाहबादिया का पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली तथा फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।
  • इनके पास स्कोडा कोडीएफ कार हैं, जिसकी कीमत 35 लाख हैं।

यह भी पढ़ें: