Rajat Patidar Biography In Hindi -रजत पाटीदार का जन्म 1 जून 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं। रजत दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और पार्ट-टाइम ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।
रजत पाटीदार बायोडाटा (Rajat Patidar Biodata)
| पूरा नाम (Full Name) | रजत मोहन पाटीदार |
| जन्मस्थान (Birth Place) | इंदौर |
| उम्र (Age) | 32 वर्ष (2025 में) |
| गृहनगर (Hometown) | मध्य प्रदेश |
| पेशा (Profession) | क्रिकेट खेलना |
| भूमिका (Role) | मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज |
| वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
| जर्सी नंबर (jersey number) | 87 |
| घरेलू राज्य (Domestic state) | मध्य प्रदेश |
| धर्म (Religion) | हिन्दू |
| वैवाहिक स्थिति (Marriage Status) | विवाहित |
| राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
| हाइट (Height) | 5 फुट 7 इंच |
| वजन (Weight) | 65 kg |
| गर्लफ्रेंड ( girlfriend ) | रतलाम |

रजत पाटीदार का परिवार (Rajat Patidar Family)
रजत पाटीदार के परिवार की बात करें तो उनके परिवार में माता-पिता और भाई-बहन हैं। उनके पिता का नाम मोहन पाटीदार है, जो एक बिजनेसमैन हैं। उनकी माँ का नाम मंजू पाटीदार है, वह एक गृहिणी हैं। उनके भाई का नाम महेंद्र पाटीदार और उनकी बहन का नाम सुनीता पाटीदार है।
| पिता का नाम (Father Name) | मोहन पाटीदार |
| माता का नाम (Mother Name) | मंजू पाटीदार |
| भाई का नाम (Brother Name) | महेंद्र पाटीदार |
| बहन का नाम (Sister Name) | सुनीता पाटीदार |
रजत पाटीदार का शिक्षा (Rajat Patidar Education)
रजत पाटीदार की शिक्षा की बात करे तो उन्होंने अपने 12 तक की पढ़ाई न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल इन्दौर से पूरी की तथा उन्होंने आगे की उच्च शिक्षा के लिए गुरु वशिष्ठ इन देवास इंदौर में नामांकन करा लिया जहां से उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
लेकिन पाटीदार को पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं थी इसलिए उन्होंने क्रिकेट में अपना करियर बनाने की सोची और क्रिकेट में कड़ी मेहनत शुरू कर दी और आज वह एक सफल क्रिकेटर हैं।
| स्कूल (स्कूल) | न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल इन्दौर |
| कॉलेज (College) | न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल इन्दौर |
| शिक्षा योग्यता (Education Qualification) | स्नातक। |
रजत पाटीदार का फर्स्ट क्लास कैरियर (Rajat Patidar First Class Career)
रजत पाटीदार ने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में की थी। उन्होंने मध्य प्रदेश की टीम से रणजी ट्रॉफी जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट में पदार्पण किया था। शुरुआत से ही उन्होंने अपने शांत स्वभाव और मजबूत बल्लेबाजी तकनीक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
मध्य प्रदेश के कोच चंद्रकांत पंडित के समय रजत पाटीदार टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे। उन्होंने कई मुश्किल मौकों पर टीम को संभाला और अहम पारियां खेलीं। रणजी ट्रॉफी 2022 का फाइनल रजत पाटीदार के करियर का यादगार लम्हा बन गया। इस फाइनल में मध्य प्रदेश की टीम ने मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।
इस ऐतिहासिक जीत में रजत पाटीदार ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने 219 गेंदों में 121 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। मध्य प्रदेश ने इस फाइनल मैच को 6 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया और रजत की इस पारी की खूब सराहना हुई।

रजत पाटीदार का आईपीएल कैरियर (Rajat Patidar IPL Career)
रजत पाटीदार को 2021 आईपीएल सीजन के बीच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर टीम में शामिल किया था। उस समय तक उन्हें ज़्यादा लोग नहीं जानते थे और वह एक अनजान चेहरा थे। लेकिन उन्होंने इस मौके का पूरा फ़ायदा उठाया।
2022 में आया बड़ा मोड़:
रजत पाटीदार ने आईपीएल 2022 के एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 112 रन* की ऐतिहासिक पारी खेली। इस पारी को आईपीएल इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक माना जाता है। उन्होंने न सिर्फ शतक लगाया बल्कि आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई। इस पारी के बाद वह रातों-रात स्टार बन गए और सबकी नजरों में आ गए।
RCB का भरोसा:
- उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए RCB ने उन्हें 2023 और 2024 के सीजन में रिटेन किया।
- रजत ने हर सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और खुद को टीम का मजबूत स्तंभ साबित किया।
- 2025 में नई जिम्मेदारी:
- साल 2025 में रजत पाटीदार को RCB का नया कप्तान नियुक्त किया गया।
अपनी कप्तानी में उन्होंने टीम को टॉप 4 में पहुंचाया, जो दिखाता है कि वह सिर्फ अच्छे बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक समझदार और प्रेरणादायक कप्तान भी हैं।

रजत पाटीदार अंतर्राष्ट्रीय करियर
रजत पाटीदार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शुरुआत वनडे मैच से की थी। उन्होंने 21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला। इस मैच में उन्होंने 16 गेंदों में 22 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 1 शानदार छक्का शामिल था। उन्होंने अपनी तेज शुरुआत से सबको प्रभावित किया।
इसके बाद, उन्हें टेस्ट टीम में भी मौका मिला। विराट कोहली के चोटिल होने की वजह से रजत पाटीदार को इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू 2 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ किया।
टेस्ट डेब्यू में उन्होंने 72 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें 3 चौके शामिल थे। भले ही यह पारी बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास और तकनीक साफ नजर आई। रजत पाटीदार ने अब तक T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है।
| पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे (First ODI) | 21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ |
| पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट (First Test) | 2 फरवरी 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ |
| पहला अंतरराष्ट्रीय T20 (First T-20) | अब तक नहीं हुआ है। |

रजत पाटीदार रिलेशनशिप स्टेटस
रजत पाटीदार ने साल 2022 में रतलाम पाटीदार से शादी की थी। यह शादी पारंपरिक तरीके से, परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में, सादगी से हुई थी।
रजत अपनी निजी जिंदगी को बहुत प्राइवेट रखते हैं, इसलिए उनकी पत्नी और परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी लोगों को नहीं पता। रजत और उनकी पत्नी दोनों ही मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।

रजत पाटीदार की कुल संपत्ति (Rajat Patidar Net Worth)
2025 में रजत पाटीदार की कुल संपत्ति 5-10 करोड़ के आसपास होने का अनुमान है। क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है।
उनकी सबसे अधिक कमाई आईपीएल 2025 में हुई, जहां आरसीबी ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया।
रजत पाटीदार सोशल मीडिया (Rajat Patidar Social Media)
| Click here | |
| Click here |




