Advertisement
Advertisement

प्रियांश आर्य का जीवन परिचय (Priyansh Arya biography in Hindi)

Priyansh Arya biography in Hindi-प्रियांश आर्य का जन्म 18 जनवरी 2001 को दिल्ली, भारत में हुआ था। प्रियांश आर्य एक भारतीय क्रिकेटर हैं। जो बाएं हाथ के बल्लेबाजी और दाएं हाथ की ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं पंजाब किंग्स ने उन्हें 2025 आईपीएल मेगा ऑप्शन में 3.8 करोड़ रुपये में खरीदा है। हालाँकि, प्रियांश आर्य आरसीबी के लिए आईपीएल खेलना चाहते थे और ट्रॉफी भी जीतना चाहते थे।

Advertisement

प्रियांश आर्य बायोडाटा (Priyansh Arya Biodata)

नाम (Name)प्रियांश आर्य 
उपनाम (Nick Name)पी.आर्य 
जन्मतिथि (DOB)18 जनवरी 2001 
जन्मस्थान (Birth Place)दिल्ली, भारत 
उम्र (2025 में)24 वर्ष 
धर्म (Religion)हिन्दू 
जाति (Caste)ज्ञात नहीं 
गृहनगर (Hometown)दिल्ली 
स्कूल (School)कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल अशोक विहार, दिल्ली 
कॉलेज (College) स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
शिक्षा (Education)स्नातक
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
विवाह स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
घरेलू राज्य (Domestic state)दिल्ली 
जर्सी नंबर (jersey number)18 
हाइट  (height)5 फुट 10 इंच 
वजन (Weight)66 kg 
पसंदीदा क्रिकेटर (Favorite Player)विराट कोहली, गौतम गंभीर, युवराज सिंह 
पसंदीदा अभिनेता ज्ञात नहीं 
पसंदीदा अभिनेत्री ज्ञात नहीं 
बाल रंग (Hair Color)काला 
आँख कलर (Eye Color)काला 
कोच का नाम ( Coach Name )संजय भारद्वाज
आईपीएल डेब्यू टीम (IPL Debut Team)पंजाब किंग्स 
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL)पंजाब किंग्स  
बल्लेबाजी दाएं हाथ के
गेंदबाजीबाएं हाथ के
priyanshwithdadcentury d 1
Priyansh Arya Father

प्रियांश आर्य की शिक्षा (Priyansh Arya Education)

प्रियांश आर्य की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल दिल्ली से शुरू की और आगे की उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में दाखिला लिया जहां से उन्होंने कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

स्कूल (School)कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल अशोक विहार, दिल्ली 
कॉलेज (College) स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय
शिक्षा योग्यता (Education)कला में, स्नातक

प्रियांश आर्य का परिवार (Priyansh Arya Family)

प्रियांश आर्य के परिवार की बात करें तो प्रियांश के अलावा उनके परिवार में  माता-पिता हैं ।उनके पिता का नाम पवन आर्य है जो एक सरकारी शिक्षक हैं और उनकी माता का नाम राधा बाला आर्य  है एक गृहिणी हैं।

Advertisement
पिता का नाम (Father Name)पवन आर्य (सरकारी शिक्षक)
माता का नाम  (Mother Name)राधा बाला आर्य 
भाई का नाम (Brother Name)ज्ञात नहीं 
बहन का नाम (Sister Name)ज्ञात नहीं 
गर्लफ्रेंड (Girlfriend)ज्ञात नहीं 

प्रियांश आर्य घरेलू क्रिकेट करियर (Priyansh Arya Domestic Cricket Career)

प्रियांश आर्य दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने 4 नवंबर 2021 को दिल्ली के लिए अपना पहला टी20 मैच खेला और प्रियांश लिस्ट ए में भी शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। 2023-24 रणजी ट्रॉफी में प्रियांश आर्य ने तमिलनाडु के खिलाफ अपने पहले ही मैच में 71 रनों की शानदार पारी खेली थी। प्रियांश सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का भी हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 47 गेंदों पर 102 रन बनाकर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था। 

Untitled design 2 5
Priyansh Arya domestic state

प्रियांश आर्य आईपीएल करियर (Priyansh Arya IPL Career)

प्रियांश आर्य के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 2024 आईपीएल में अपना नाम दर्ज करा लिया था लेकिन वह डेब्यू नहीं कर पाए थे, जिसके कारण वह काफी निराश थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। 

2025 आईपीएल मेगा ऑप्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें 3.8 करोड़ में खरीदा जबकि उनका बेस प्राइस मात्र  30 लाख रूपया था। अपना पहला आईपीएल मैच खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले ही मैच में 27 गेंदों पर 47 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया 

प्रियांश आर्य ने 8 अप्रैल 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए विस्फोटक बल्लेबाजी की, उन्होंने 42 गेंदों में 103 रन बनाए और 39 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और यह किसी भारतीय द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले यूसुफ पठान ने  साल 2010 में 37 गेंदों में शतक बनाया था। 

Untitled design 1 6
Priyansh Arya Punjab kings team

प्रियांश आर्य की कुल संपत्ति (Priyansh Arya networth)

प्रियांश आर्य की कुल संपत्ति की बात करें तो साल 2025 में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  4 करोड़ के आसपास है, हालांकि यह आंकड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है, उनकी आय का मुख्य जरिया क्रिकेट, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन है।

प्रियांश आर्य सोशल मीडिया

Instagram – Click Here

प्रियांश आर्य की रोचक बाते :- 

  • प्रियांश आर्य का जन्म हिंदू परिवार में हुआ था । 
  • उन्होंने मात्र 7 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था । 
  • प्रियांश ने 2024 के आईपीएल नीलामी में अपना नाम दर्ज कराया था लेकिन उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा 
  • साल 2025 के आईपीएल नीलामी  में पंजाब किंग्स ने उन्हें 3.8 करोड़ में खरीदा 
  • आर्य अपने क्रिकेट की छुट्टियों के समय बैडमिंटन खेलना पसंद करते है। 

FAQ

  1. प्रियांश आर्य का जन्म कब हुआ था ?

    18 जनवरी 2001

  2. प्रियांश आर्य कुल संपत्ति कितनी है ?

    4 करोड़ लगभग

  3. प्रियांश आर्य के पिता का क्या नाम है ?

    पवन आर्य

  4. प्रियांश आर्य के माता का क्या नाम है ?

    राधा बाला आर्य

  5. प्रियांश आर्य ने अपना IPL डेब्यू किस टीम के साथ किया ?

    पंजाब किंग्स

  6. प्रियांश आर्य कहाँ से रहने वाले हैं?

    दिल्ली 

यह भी पढे


आशुतोष शर्मा का जीवन परिचय (Ashutosh Sharma Biography In Hindi)

अभिषेक शर्मा का जीवन परिचय | Abhishek Sharma biography in Hindi 

तिलक वर्मा का जीवन परिचय (Tilak Varma biography in Hindi)