Prince Narula Biography-प्रिंस नरूला एक भारतीय अभिनेता, मॉडल और गायक हैं। वे ज़्यादातर रियलिटी शो के लिए जाने जाते हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1990 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था।
प्रिंस नरूला बायोडाटा (Prince Narula Biodata)
| नाम (Name) | प्रिंस नरूला |
| उपनाम (Nick Name) | प्रिंस |
| जन्म स्थान (Birth Place) | चंडीगढ़, पंजाब, भारत |
| उम्र (Age) | 35 वर्ष (2025 में) |
| गृहनगर (Hometown) | चंडीगढ़, पंजाब |
| व्यवसाय (Profession) | मॉडल, अभिनेता, रियलिटी शो स्टार |
| धर्म (Religion) | सिख |
| जाति (Caste) | ज्ञात नहीं |
| राशि (Zodiac) | कन्या |
| वैवाहिक स्थिति (Marriage Status) | विवाहित |
| विवाह तिथि (Marriage Date ) | 12 अक्टूबर 2018 |
| पत्नी का नाम (Wife Name) | युविका चौधरी |
| राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
| आँख कलर (Eye Color) | भूरा |
| बाल कलर (Hair Color) | काला |
| त्वचा का रंग (Skin color) | गोरा |
| हाइट (Height) | 5 फुट 9 इंच |
| वजन (Weight) | 85 किलो |
| शौक (Hobby) | कसरत करना, खाना बनाना |

प्रिंस नरूला का परिवार (Prince Narula Family)
प्रिंस नरूला का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था। अगर प्रिंस के परिवार की बात करें तो उनके अलावा उनके माता-पिता और भाई-बहन हैं। उनके पिता का नाम जोगिंदर पाल नरूला है। उनकी मां का नाम आशा नरूला है, वह एक गृहिणी हैं। उनके भाई का नाम बॉबी नरूला है और उनकी दो बहनें हैं जिनका नाम प्रीति अमित, गीतिका नरूला है।
प्रिंस ने 2018 में अभिनेत्री युविका चौधरी से शादी की, जो उनकी परिवार का अहम हिस्सा हैं।
| पिता का नाम (Father Name) | जोगिंदर पाल नरूला |
| माता का नाम (Mother Name) | आशा नरूला |
| भाई का नाम (Brother Name) | बॉबी नरूला |
| बहन का नाम (Sister Name) | प्रीति अमित, गीतिका नरूला |
| पत्नी का नाम (Wife Name) | युविका चौधरी |

प्रिंस नरूला की शिक्षा (Prince Narula Education)
प्रिंस नरूला ने अपनी शुरूआती पढ़ाई चंडीगढ़ के चंडीगढ़ बैपटिस्ट स्कूल से की। स्कूल के समय उन्हें खेलकूद और अलग-अलग गतिविधियाँ में अच्छा खासा मन लगता था। उनके उच्च पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और रियलिटी शोज़ में हिस्सा लेकर अपना करियर शुरू किया, जिसमें उन्हें बहुत सफलता मिली। इसी वजह से वे आज टीवी और मनोरंजन की दुनिया में काफी सफल हो गए हैं।
| स्कूल (school) | बैपटिस्ट स्कूल, चंडीगढ़ |
प्रिंस नरूला का करियर (Prince Narula Career)
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2014 में मिस्टर पंजाब से की थी। इसके बाद वे रोडीज़ एक्स2, Splitsvilla 8 और बिग बॉस- 9 जैसे रियलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। और वे इनके विजेता भी बने, इसीलिए लोग प्रिंस नरूला को ‘रियलिटी शो का किंग भी कहते हैं।
इसके बाद उन्होंने टीवी सीरियल और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा बना दिया।
प्रिंस नरूला वैवाहिक जीवन (Prince Narula married life)
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात 2015 में बिग बॉस 9 के सेट पर हुई थी और दोनों दोस्त बन गए लेकिन यह दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई और दोनों ने 2016 में सगाई कर ली। दोनों ने 12 अक्टूबर 2018 को मुंबई में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए।

माता-पिता बनने का सफर
शादी के छह साल बाद, 19 अक्टूबर 2024 को, प्रिंस और युविका की बेटी का जन्म हुआ। युविका ने 41 साल की उम्र में IVF की मदद से बेटी को जन्म दिया। युविका का कहना था कि उन्होंने पहले प्रिंस का करियर ठीक होने दिया, फिर बच्चों की प्लानिंग की।

प्रिंस नरूला और एल्विश यादव विवाद
प्रिंस नरूला और एल्विश यादव के बीच लड़ाई एमटीवी रोडीज XX के दौरान हुई थी। एल्विश ने प्रिंस से कहा था अपने समय का ध्यान रखो हमारा समय चल रहा है, जिस पर प्रिंस नरूला ने जवाब दिया था मेरा समय पिछले दस साल से चल रहा है।इसके बाद दोनों के बीच बात बढ़ गई और दोनों ने एक-दूसरे को थप्पड़ मारने की धमकी दी और कानूनी कार्रवाई की बात भी कही। यह लड़ाई सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी।
लेकिन बाद में दोनों ने साथ में एक वीडियो बना के साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अब सब ठीक है और वे एक-दूसरे को भाई मानते हैं। प्रिंस ने कहा वह मेरा छोटा भाई है, जो कुछ भी हुआ था अब वह खत्म हो चुका हैं। एल्विश ने भी सब कुछ शांति से सुलझाने की बात कही।

प्रिंस नरूला की कुल संपत्ति (Prince Narula Net Worth)
प्रिंस नरूला की कुल संपत्ति की बात करें तो साल 2025 में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 41 करोड़ है, हालांकि यह आंकड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है, उनकी कमाई के मुख्य स्रोत रियलिटी शोज़, ब्रांड एंडोर्समेंट, एक्टिंग, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया प्रमोशन हैं। प्रिंस नरूला के पास BMW, Audi जैसी लग्ज़री कारें और मुंबई में तीन आलीशान घर भी हैं।
प्रिंस नरूला पसंदीदा (Prince Narula Favorites)
| पसंदीदा भोजन (Favorite Food) | चिकन बिरयानी |
| पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress) | उर्वशी रौतेला |
| पसंदीदा अभिनेता (Favourite Actor) | अक्षय कुमार |
| पसंदीदा फिल्म (Favorite Movie) | furious 7 |
| पसंदीदा सिंगर (Favorite Singer) | जॉनी फ़्लॉइड, रिहाना और जस्टिन बीबर |
| पसंदीदा एंकर (Favorite Anchor) | वीजे रणविजय सिंह |
प्रिंस नरूला सोशल मीडिया (Prince Narula Social Media)
| YouTube | Click here |
| Click here | |
| Click here | |
| Click here |
प्रिंस नरूला बाइक कलेक्शन (Prince Narula Bike Collection)
- Royal Enfield
- Honda CBR
- Suzuki Intruder M1800 RZ

प्रिंस नरूला की रोचक बातें
- प्रिंस नरूला अब तक 4 बड़े रियलिटी शो जीत चुके हैं और ऐसा करने वाले वह इकलौते सेलिब्रिटी हैं।
- उन्होंने 2014 में Mr. Punjab से करियर की शुरुआत की थी और वहीं से उन्हें पहचान मिलनी शुरू हुई।
- प्रिंस को फिटनेस और जिम का बहुत शौक है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियोज़ और टिप्स शेयर करते हैं।
- एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें उनके शरीर के भारी होने की वजह से कई बार ऑडिशन में रिजेक्ट किया गया।
प्रिंस नरूला FAQ
प्रिंस नरूला कौन हैं?
प्रिंस नरूला एक भारतीय अभिनेता, मॉडल और गायक हैं।
प्रिंस नरूला की पत्नी कौन हैं?
युविका चौधरी
प्रिंस नरूला का यूट्यूब चैनल किस नाम से हैं ?
प्रिंस नरूला के पिता का क्या नाम है?
जोगिंदर पाल नरूला
प्रिंस नरूला के माता का क्या नाम है?
आशा नरूला
प्रिंस नरूला का जन्म कब और कहां हुआ था?
24 नवंबर 1990 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था।




