प्राजक्ता कोली का जन्म 27 जून 1993 को मुंबई के ठाणे में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई वसंत विहार, ठाणे से की और यहीं से हाई स्कूल तक की भी शिक्षा प्राप्त की। 2025 तक उनकी उम्र लगभग 32 साल हो चुकी है। प्राजक्ता कोली आज भारत की एक मशहूर यूट्यूबर और अभिनेत्री हैं। वह खासकर अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए जानी जाती हैं और भारत की सबसे लोकप्रिय महिला कॉमेडी यूट्यूबर में शामिल है। उनके यूट्यूब चैनल का नाम ‘MostlySane’ है।
प्राजक्ता का एक छोटा सा परिवार है, जिसमें उनके माता-पिता और एक छोटा भाई हैं। उनकी मां, अर्चना कोली, पेशे से शिक्षिका हैं और उनके पिता, मनोज कोली रेस्टोरेंट के मालिक हैं।
प्राजक्ता कोली का बयोडेटा (Prajakta Koli Biodata)
| पूरा नाम | प्राजक्ता कोली |
| जन्मतिथि | 27 जून 1993 |
| उम्र (2025 में) | 32 वर्ष |
| जन्म स्थान | ठाणे, मुंबई |
| गृहनगर | ठाणे, मुंबई |
| स्कूल | वसंत विहार हाई स्कूल, मुंबई |
| कॉलेज | वी. जी. वाज़े कॉलेज, मुंबई |
| शिक्षा की डिग्री | स्नातक |
| व्यवसाय (Profession) | युटुबर, ब्लॉगर,अभिनेत्री |
| डेब्यू फिल्म | मिसमैच्ड |
| वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
| बॉयफ्रेंड | वृशांक खनाल |
| शौक | पढ़ना, खाना बनाना, ट्रैवल करना |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| धर्म | हिन्दू धर्म |
| हाइट | 1.65 मीटर |
| बालों का रंग | काला |
| आँखों का रंग | भूरा (Brown) |
| राशि | कुम्भ |
| कुल संपत्ति | 16 करोड़ लगभग |

Prajakta Koli Social Media
| @mostlysane (8.3 M Followers) | |
| MostlySane ( 1.2 M Followers) | |
| Youtube | Mostlysane (7.2 M Subscriber) |
| Website | https://mostlysane.in/ |
| Email Contact | iammostlysane@gmail.com |
कौन है प्राजक्ता कोली
प्राजक्ता कोली, जो ‘MostlySane’ के नाम से प्रसिद्ध हैं, एक बहुत ही लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। उनकी वीडियो में हंसी-मज़ाक और हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी के मज़ेदार पहलू होते हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। प्राजक्ता ने यूट्यूब पर अपनी पहचान बनाई है और वह अभिनय भी करती हैं उन्होंने बॉलीवुड में फ़िल्म जुग जुग जियो से डेब्यू भी किया है। वह हमेशा सकारात्मक बातें करती हैं और समाज के बारे में भी अपने विचार रखती हैं।
प्राजक्ता कोली की जन्म और शिक्षा (Prajakta Koli Education)
प्राजक्ता कोली का जन्म 27 जून 1993 को मुंबई के ठाणे में हुआ था। बचपन से ही उनको रेडियो सुनने का बहुत शौक था। केवल 9 साल की उम्र में उन्होंने तय कर लिया था कि वे एक दिन रेडियो जॉकी बनेंगी।
उनके पिता रियल एस्टेट का कारोबार करते थे, लेकिन अब वह रेस्टोरेंट के मालिक हैं। वहीं, उनकी मां पेशे से शिक्षिका हैं। प्राजक्ता ने अपनी स्कूली शिक्षा ठाणे के पास स्थित ‘वसंत विहार’ स्कूल से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने मुंबई के वी. जी. वेज़ कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स, साइंस एंड कॉमर्स में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
प्राजक्ता कोली का करियर (Prajakta Koli Career)
प्राजक्ता कोली ने अपने करियर की शुरुआत Fever 104 FM रेडियो स्टेशन से की। यहां उन्होंने इंटर्नशिप की और एक खास मौका मिला जब वह बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ शो करने का हिस्सा बनीं। लेकिन कुछ समय बाद, प्राजक्ता ने महसूस किया कि रेडियो में वह खुद को पूरी तरह से व्यक्त नहीं कर पा रही हैं, इसलिए उन्होंने यह जॉब छोड़ दी।
इसके बाद, प्राजक्ता को वन डिजिटल इंडिया के अध्यक्ष से यूट्यूब चैनल शुरू करने की सलाह मिली। 2015 में, उन्होंने MostlySane नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और पहला वीडियो अपलोड किया। हालांकि शुरुआत में वीडियो पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन प्राजक्ता ने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने और वीडियो अपलोड किए, और धीरे-धीरे उनके सब्सक्राइबर्स बढ़ने लगे।

आज, प्राजक्ता के यूट्यूब चैनल पर 7.2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड हस्तियों के साथ वीडियो बनाए और अपनी खास पहचान बनाई। उनकी सफलता यह साबित करती है कि मेहनत और निरंतरता से किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।
प्राजक्ता कोली को सम्मान और पुरस्कार
- वर्ष 2018 – Viral Queen of the Year पुरस्कार
- वर्ष 2019 – Cosmopolitan’s YouTube of the Year पुरस्कार
- वर्ष 2022 – Star Influencer award
- YouTube से Silver Play Button और Gold Play Button पुरस्कार
Prajakta Koli Net Worth
प्राजक्ता कोली की आय उनके यूट्यूब चैनल, सोशल मीडिया प्रमोशन और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से आती है। हालांकि, इनकी सटीक आय के आंकड़े पब्लिकली उपलब्ध नहीं होते, लेकिन अनुमान के अनुसार उनकी मासिक आय लगभग 16 लाख रुपये हो सकती है। और सालाना आय करीब 16 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।
प्राजक्ता ने बॉयफ्रेंड से सगाई की घोषणा की
प्राजक्ता कोली ने सितंबर 2023 में अपने बॉयफ्रेंड वृशांक ख़ानल से अपनी सगाई की घोषणा की वे दोनों लगभग 10 साल से एक-दूसरे को जानते हैं।

प्राजक्ता कोली के बारे में कुछ रोचक बातें
- प्राजक्ता कोली को 2017 में अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिसल ओबामा से मिलने का मौका मिला था।
- प्राजक्ता बिलगेट्स से भी मिल चुकी हैं।
- प्राजक्ता कोली Netflix की रोमांटिक ड्रामा Missmatchd में अपनी भूमिका के लिए जानी जाती हैं।
- प्राजक्ता कोली एक लेखिका भी हैं।
- प्राजक्ता समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती हैं, जैसे मानसिक स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण।
- यूट्यूब के अलावा, प्राजक्ता ने म्यूजिक वीडियो और वेब सीरीज में भी अभिनय किया है।
- उन्हें यात्रा करने का बहुत शौक है और वह अक्सर अपनी ट्रिप्स शेयर करती हैं।
- प्राजक्ता को सादगी और सिंपल लाइफ पसंद है, वह कभी भी फैंसी चीजों में नहीं उलझती।




