Nehal Wadhera Biography In Hindi – नेहल वढेरा का जन्म 4 सितंबर 2000 को लुधियाना, पंजाब में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेटर हैं। नेहल बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। वह घरेलू क्रिकेट में पंजाब की टीम से खेलते हैं और आईपीएल में भी पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हैं।

- नेहल वाधेरा बायोडाटा (Nehal Wadhera Biodata)
- नेहल वढेरा की शिक्षा (Nehal Wadhera Education)
- नेहल वढेरा का परिवार (Nehal Wadhera Family)
- नेहल वढेरा का क्रिकेट जर्नी (Nehal Wadhera Cricket Career)
- नेहल वढेरा का फर्स्ट क्लास कैरियर (Nehal Wadhera First Class Career)
- नेहल वढेरा का आईपीएल कैरियर (Nehal Wadhera IPL Career)
- नेहल वढेरा की कुल संपत्ति (Nehal Wadhera Net Worth)
- नेहल वढेरा सोशल मीडिया (Nehal Wadhera Social Media)
- FAQ
नेहल वाधेरा बायोडाटा (Nehal Wadhera Biodata)
| नाम (Name) | नेहल वढेरा |
| उपनाम (Nick Name) | वढेरा |
| जन्मस्थान (Birth Place) | लुधियाना, पंजाब |
| उम्र 2025 में | 24 साल |
| धर्म (Religion) | हिन्दू |
| गृहनगर (Hometown) | लुधियाना |
| पेशा (Profession) | क्रिकेटर |
| भूमिका (Role) | मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज |
| वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team) | पंजाब किंग्स |
| घरेलू राज्य (Domestic state) | पंजाब |
| वैवाहिक स्थिति (Marriage Status ) | अविवाहित |
| राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
| हाइट (Height) | 5 फीट 5 इंच |
| वजन (Weight) | 60 kg |
| गर्लफ्रेंड ( girlfriend ) | ज्ञात नहीं |
नेहल वढेरा की शिक्षा (Nehal Wadhera Education)
अगर नेहल वढेरा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज से पढ़ाई की है। फिलहाल उनकी आगे की पढ़ाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। नेहल वढेरा को लोग ज्यादातर क्रिकेट की वजह से ही जानते हैं।
नेहल वढेरा का परिवार (Nehal Wadhera Family)
नेहल वढेरा का परिवार लुधियाना में ही रहता है। उनके पिता का नाम कमल वढेरा है, जो एक कोचिंग सेंटर चलाते हैं। उनकी मां गुरप्रीत वढेरा पहले कॉलेज में प्रोफेसर थीं। नेहल की एक बहन भी है, जिसका नाम रिदम वढेरा है। नेहल के दादा मेघ राज वढेरा को क्रिकेट का बहुत शौक था और वे गांवों में होने वाले टूर्नामेंट में कमेंट्री भी किया करते थे

| पिता का नाम ( Father Name ) | कमल वढेरा |
| माता का नाम ( Mother Name ) | गुरप्रीत वढेरा |
| बहन का नाम ( Sister Name ) | रिदम वढेरा |
नेहल वढेरा का क्रिकेट जर्नी (Nehal Wadhera Cricket Career)
नेहल वढेरा ने 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। वह अपनी टीम के लिए अक्सर मिडिल ऑर्डर यानी बीच के क्रम में बल्लेबाजी करने आते थे और इस जगह पर उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहता था। बचपन में उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत कोच चरणजीत भंगू की देखरेख में की थी। इसके बाद उन्होंने राज्य स्तर के कोच हरजिंदर सिंह के साथ भी काम किया। हरजिंदर सिंह को नेहल की बैटिंग में युवराज सिंह की झलक नजर आती थी।

| बचपन के क्रिकेट कोच | चरणजीत भंगू |
| राज्य स्तरीय क्रिकेट कोच | हरजिंदर सिंह |
नेहल वढेरा का फर्स्ट क्लास कैरियर (Nehal Wadhera First Class Career)
नेहल वढेरा ने 2022-2023 के सीजन में रणजी ट्रॉफी से फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पहले ही मैच में गुजरात के खिलाफ शानदार 123 रन बनाए थे। उसी सीजन में उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ 214 रनों की बड़ी पारी खेली, जो उनका पहला दोहरा शतक था।

अब तक नेहल वढेरा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 14 मैच खेले हैं। 2024-25 के सीजन में उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 153.04 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए। पंजाब के लिए उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन बंगाल के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए थे।
नेहल वढेरा का आईपीएल कैरियर (Nehal Wadhera IPL Career)
नेहल वढेरा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से की थी। उनका पहला ही सीजन शानदार रहा। उन्होंने 10 मैचों में कुल 241 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 145.18 रहा। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और उनकी सबसे अच्छी पारी 64 रन की थी, जो उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली थी।

2024 के सीजन में नेहल को ज्यादा मौके नहीं मिले। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ 6 मैच खेले और 109 रन बनाए। इस सीजन में उनका सबसे अच्छा स्कोर 49 रन रहा।
2025 के सीजन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें टीम में नहीं रखा। इसके बाद नेहल वढेरा अपनी घरेलू टीम पंजाब के साथ जुड़ गए और पंजाब किंग्स की ओर से खेलना शुरू किया। 2025 में उन्होंने 11 मैचों में 210 रन बनाए हैं। उनका औसत 30.00 और स्ट्राइक रेट 148.49 रहा है। इस सीजन में उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया है और उनकी टीम पंजाब किंग्स को टॉप 4 में पहुँचाने में मदद की है।
नेहल वढेरा की कुल संपत्ति (Nehal Wadhera Net Worth)
नेहल वढेरा की कुल संपत्ति 2025 में करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट है। आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके अलावा उन्हें घरेलू क्रिकेट से भी आय होती है। फिलहाल उनकी कमाई का सबसे बड़ा हिस्सा आईपीएल से ही आता है।

नेहल वढेरा सोशल मीडिया (Nehal Wadhera Social Media)
| Click here |
FAQ
Nehal Wadhera Wife
नेहल वढेरा फिलहाल अभी सिंगल है उनकी अभी शादी नहीं हुई है
Nehal Wadhera IPL 2025
2025 आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेले रहे हैं
Nehal Wadhera IPL 2025 price
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने उन्हें 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा है
Nehal Wadhera Height
5 फीट 5 इंच
यहे भी पढे :




