नीलकमल सिंह का जीवन परिचय (Neelkamal Singh Biography in hindi)

Neelkamal Singh Biography: नीलकमल सिंह (जन्म: 1 अक्टूबर, 1993) एक पॉपुलर Indian Bhojpuri singer और actor हैं। उनके हिट सॉन्ग्स जैसे गुलाब जैसन खिलल बाड़ू, और कुड़ी अनजानी ने उन्हें बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और विदेशों में भी स्टार बनाया है। बक्सर, बिहार के एक छोटे से गांव से Bhojpuri superstar तक का उनका सफर उनकी मेहनत और टैलेंट को दिखाता है। खबर है कि वो 2025 में Bigg Boss 19 में नजर आ सकते हैं, जिससे उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ने वाली है।

नीलकमल सिंह बायोडाटा (Neelkamal Singh Wiki/Bio)

पूरा नाम (Full Name)नीलकमल सिंह
जन्मतिथि (Date Of Birth)1 अक्टूबर, 1993
उम्र (Age)32 साल (2025 तक)
प्रोफेशन (Profession)गायक, एक्टर, लिरिक्स राइटर, कम्पोजर
होमटाउन (Hometown)बक्सर, बिहार, इंडिया
अभी रहते हैं (Current City)मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया
धर्म (Religion)हिंदू
राष्ट्रीयता (Nationality)इंडियन

फिजिकल डिटेल्स (Physical Details)

हाइटलगभग 5’8” (173 सेमी)
वजनलगभग 70 किलो
आँखों का रंगकाला
बाल का रंगकाला

नीलकमल सिंह का शुरुआती जीवन और संगीत की शिक्षा (Early life and music education)

नीलकमल सिंह का जन्म 1993 में बिहार के बक्सर में एक साधारण परिवार में हुआ था। 9 साल की उम्र से ही उन्हें संगीत में मन लगने लगा था। नवरात्रि के दौरान उन्होंने पहली बार चुपके से अपने पिता का हारमोनियम बजाया और बिना किसी ट्रेनिंग के कुछ ही दिनों में इसे सीख लिया, जिसे वो माता सरस्वती का आशीर्वाद मानते हैं।

उनके पेरेंट्स ने उनकी म्यूजिक पैशन को सपोर्ट किया, हालांकि उनके पिता शुरू में उनको पढ़ाई पर फोकस करने को कहते थे फिर म्यूजिक पर ध्यान देने को कहते थे। शुरुआत में नीलकमल ने लोकल इवेंट्स में सिंगिंग शुरू किया जहां उन्हें दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला। बक्सर के स्कूल में पढ़ाई के दौरान वो स्कूल इवेंट्स में भी गाया करते थे, वहाँ मिली तारीफ ने उनका बहुत आत्मविश्वास बढ़ाया।

Neelkamal Singh out side with song promotion poster with (in poster sunny leone)
Neelkamal Singh out side with song promotion poster with (in poster sunny leone)

परिवार के बारे में (Neelkamal Singh Family)

नीलकमल के परिवार ने उनकी सफलता में बड़ा रोल निभाया और मुश्किल समय में हमेशा उनके साथ खड़े रहे। 2009 में उनके छोटे भाई संजीव कुमार की मृत्यु ने उन्हें बहुत दुख पहुंचाया, जिसके बाद उन्होंने दो साल तक संगीत रोक दिया था।

करियर हाइलाइट्स (Neelkamal Singh Carrier)

नीलकमल ने अपने करियर की शुरुआत 2002 में 9 साल की उम्र में एक हरी कीर्तन में सिंगिंग से की, जहां उन्हें कोई पैसे तो नहीं मिले लेकिन ढेर सारा प्यार मिला। कई साल बाद उन्होंने अपना पहला गाना बनाया जो हिट रहा और वो बक्सर के लोकल स्टार बन गए। हालांकि, इसके बाद उनके कुछ सॉन्ग्स फ्लॉप हुए, जिसके बाद उन्होंने कम्पोजिंग और राइटिंग पर फोकस किया।

उन्होंने खेसारी लाल यादव के साथ भी काम किया, जिसमें कौआ उड़ गधा उड़ जैसे ट्यून्स बनाए। उनके सैड गाने (Sad Song) पूरे इंडिया में वायरल हुए। लगा के खिला और गुलाब जैसन खिलल बाड़ू जैसे सॉन्ग्स सुपरहिट रहे। 2025 में नीलकमल ने जारा येसमिन के साथ कुड़ी अनजानी और शिल्पी राज के साथ बालों में गुलाब रिलीज किया, जो यूट्यूब पर ट्रेंड में रहे।

कैरियर की उपलब्धियां

म्यूजिक डेब्यूहरी कीर्तन परफॉर्मेंस (2002, उम्र 9)
पहला हिटपहला हिट सॉन्ग 13 साल की उम्र में (2006)
पहला बड़ा मौक़ाखेसारी लाल यादव के लिए ट्यून्स कम्पोज किए (2010)
वायरल कमबैक2011 के बाद सैड गाने, पूरे इंडिया में वायरल
हाल के हिट्सकुड़ी अनजानी और बालों में गुलाब (2025)

Neelkamal Singh के कुछ बेहतरीन गाने

सॉन्ग/एल्बमसालडिटेल्स
लगा के खिला2020आशीष वर्मा के म्यूजिक के साथ हिट सॉन्ग, बिहार और UP में पॉपुलर
गुलाब जैसन खिलल बाड़ू2025इशान किशन के वायरल रील में फीचर, हीरोइन का हिस्सा
बालों में गुलाब2025शिल्पी राज के साथ, सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज
लड़की दीवानी2025सनी लियोन के साथ फ़ीचर
कुड़ी अनजानी2025जारा येसमिन के साथ रोमांटिक ट्रैक, यूट्यूब पर ट्रेंडिंग

नेट वर्थ और कमाई (Net worth)

फील्डडिटेल्स
अनुमानित नेट वर्थलगभग 3-5 करोड़ INR (2025 तक)
अनुमानित सालाना कमाई40-60 लाख INR (म्यूजिक, शोज, और फिल्म्स से)
कमाई के स्रोतसॉन्ग रिलीज, लाइव शोज, फिल्म एक्टिंग, यूट्यूब
Photo Collage: Neelkamal Singh with Bhojpuri Artist Khesari lal yadav, Amrapali Dubey and Kalpana patowary
Photo Collage: Neelkamal Singh with Bhojpuri Artist Khesari lal yadav, Amrapali Dubey and Kalpana patowary

नीलकमल सिंह के बारे में कुछ खास बातें

  • 13 की उम्र में हिट: उनका पहला सॉन्ग 13 साल की उम्र में बक्सर में सुपरहिट रहा।
  • दो साल का ब्रेक: 2009 में भाई की डेथ के बाद सिंगिंग रोकी, फिर वायरल सैड सॉन्ग्स के साथ कमबैक किया।
  • मल्टी-टैलेंटेड: सिंगिंग, कम्पोजिंग, सॉन्ग राइटिंग और एक्टिंग करते हैं, जो उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में यूनिक बनाता है।
  • स्टार्स के साथ कॉलेबोरेशन: खेसारी लाल यादव के साथ काम किया और उनके लिए कौआ उड़ गधा उड़ जैसे ट्यून्स कम्पोज किए।

नीलकमल सिंह जीवन जीने का तरीका और पसंदीदा चीजें

नीलकमल मेहनत और सही रास्ते पर चलने में विश्वास रखते हैं, भले ही वो मुश्किल हो। वो नए सिंगर्स को सलाह देते हैं कि वल्गर गाने मत गया करें और रिकॉर्डिंग से पहले खूब प्रैक्टिस करें। वो ग्राउंडेड रहते हैं और अपने फैंस को “देवता” कहकर उनकी तारीफ करते हैं। फ्री टाइम में वो ट्यून्स कम्पोज करते हैं और खेसारी लाल यादव के लिए सॉन्ग्स लिखते हैं। उन्हें सुबह शूटिंग करना पसंद हैं क्योंकि वो फ्रेश फील करते हैं और फ्लाइट्स की बजाय ट्रेन के सफ़र में एंजॉय करते हैं। वो गुलाम अली, नुसरत फतेह अली खान और पवन सिंह के क्लासिकल और भोजपुरी सॉन्ग्स पसंद करते हैं।

क्या पसंद है?

खाने मेंबिहारी भोजन
गायकगुलाम अली, नुसरत फतेह अली खान, पवन सिंह
फ़िल्मेंभागम भाग, हेरा फेरी (बॉलीवुड कॉमेडी)
शौकट्यून्स कम्पोज करना, गाने लिखना, हारमोनियम बजाना

नीलकमल सिंह सोशल मीडिया (Social Media Account)

Neelkamal Singh with Bollywood actor Sunil Shetty at Airport
Neelkamal Singh with Bollywood actor Sunil Shetty on Airport

नीलकमल सिंह के हाल के अपडेट्स

  • Bigg Boss 19: खबरें हैं कि नीलकमल को Bigg Boss 19 के लिए अप्रोच किया गया है, जिसे सलमान खान होस्ट करेंगे, और फैंस में इसकी खूब चर्चा है।
  • 2025 में नया गाना: 18 जून, 2025 को शिल्पी राज के साथ बालों में गुलाब और जारा येसमिन के साथ कुड़ी अनजानी रिलीज किया, दोनों यूट्यूब पर ट्रेंड हुए हैं।
  • इशान किशन का वायरल रील: क्रिकेटर इशान किशन ने लंदन में गुलाब जैसन खिलल बाड़ू पर वायरल रील बनाया, जिसने नीलकमल की फेम को बढ़ाया।
  • फिल्म में आना चाहते हैं: वो भोजपुरी फिल्म्स में एक अच्छा सा सिंगल हीरो के रोल की तलाश में हैं, खासकर रोमांटिक

यह भी पढ़ें: