नमिता जोशी का जीवन परिचय | Namita Joshi Biography in Hindi

नमिता जोशी (Namita Joshi) का जन्म 13 दिसंबर 1998 को उत्तराखंड में हुआ था। वो एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं और अपने शानदार डांस और फैशनेबल ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं।

नमस्कार दोस्तों, आज हम आपको नमिता जोशी के जीवन से रूबरू कराएंगे, जिन्हें इंस्टाग्राम पर ‘बेबो नमिता’ के नाम से भी जाना जाता है। नमिता अपने डांस के अनोखे अंदाज़ के लिए सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 9.5 लाख लोग और यूट्यूब पर 6 लाख लोग फॉलो करते हैं। यही वजह है कि उनके फैंस उनके बारे में पर्सनल जानकारी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

नमिता जोशी कौन है ? (Namita Joshi Kaun Hai)

नमिता जोशी एक कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो अपने शानदार डांस और फैशनेबल ड्रेसिंग सेंस के लिए फैंस के बीच मशहूर हैं। नमिता उत्तराखंड के चम्पावत की रहने वाली हैं। वो बॉलीवुड के नए और पुराने हर तरह के गानों पर एक खास एनर्जी के साथ डांस करती हैं, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आता है।

Namita Joshi giving pose for photo
फोटो के लिए पोज देती हुई

नमिता जोशी का जीवन परिचय | Namita Joshi biography in Hindi

नामनमिता जोशी 
जन्मतिथि13 दिसम्बर 1998
जन्मस्थानचंपावत, उत्तराखंड
होमटाउनचंपावत, उत्तराखंड
शिक्षा की डिग्रीस्नातक
व्यवसाय (Profession)सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (मुख्य रूप से डांसर)
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
अफेयर्स / बॉयफ्रेंडकोई नहीं
राशिवृश्चिक
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
परिवारमाता – अभी ज्ञात नहीं
पिता – अभी ज्ञात नहीं
भाई – दक्ष कुमार और कुणाल कुमारबहन – जेहरा कुमारी

नमिता जोशी की उम्र (Namita Joshi age)

नमिता जोशी का जन्म 13 दिसम्बर 1998 को उत्तराखंड के छोटे से शहर चंपावत में हुआ था और अभी साल 2024 में इनकी उम्र 26 वर्ष है।

नमिता जोशी का शुरुआती जीवन व शिक्षा (Namita Joshi Education)

नमिता जोशी को बचपन से ही डांस और एक्टिंग का बहुत शौक था। बचपन में वो टीवी देखना बहुत पसंद करती थीं। टीवी पर आने वाली हीरोइनों की एक्टिंग और डांसिंग उन्हें खूब भाती थी, और उन्हें देखकर ही उन्होंने डांसिंग की कला को अपने अंदर जगाया। टीवी कलाकारों की तरह हाव-भाव रखना, उनके जैसे चलना-फिरना और कपड़े पहनना – ये सब उन्होंने वहीं से सीखा। 

अगर नमिता की शिक्षा की बात करें, तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई उत्तराखंड के एक प्राइवेट स्कूल से की। हालांकि, उन्हें पढ़ाई में ज्यादा रुचि नहीं थी, लेकिन स्कूल में होने वाले प्रतियोगिताओं में वो हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेतीं और अक्सर अव्वल आती थीं। यही वजह थी की वो बाकी बच्चों से अलग दिखती थीं, और उनके दोस्त और शिक्षक भी उन्हें बहुत पसंद करते थे।

स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, नमिता ने चम्पावत के ‘राजकीय पी.जी. कॉलेज, चम्पावत’ से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो डालना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी, और आज सोशल मीडिया पर लाखों लोग उन्हें जानते हैं।

नमिता जोशी का परिवार

नमिता जोशी के परिवार में उनके माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं। उनके पिता उत्तराखंड में एक छोटा बिजनेस करते हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। उनके भाइयों का नाम कुनाल कुमार और दक्ष कुमार है, और उनकी बहन का नाम जहिरा है। नमिता के इस हुनर को उनके परिवार का पूरा समर्थन मिला है।

नमिता ने एक बार अपने इंस्टाग्राम पर बताया था कि जब उन्होंने डांस वीडियो बनाना शुरू किया, तो उनके परिवार की तरफ से उन्हें कभी कोई रोक-टोक नहीं हुई। उन्होंने कहा था, ‘हम 21वीं सदी में रहते हैं, अब ये सब कहाँ होता है। हो सकता है कि यह किसी कंजर्वेटिव परिवार में हो, लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ।

नमिता जोशी का करियर (Namita Joshi Career)

नमिता जोशी अब अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं और बचपन से चले आ रहे अपने शौक को एक पेशे में बदल चुकी हैं। जब टिकटोक भारत में पॉपुलर था, तब नमिता ने भी वहां अपनी डांस वीडियो डालनी शुरू की।

शुरुआत में उनके पास अच्छा मोबाइल नहीं होने के कारण वीडियो की क्वालिटी उतनी अच्छी नहीं थी, लेकिन अब उनके पास DSLR कैमरा है, जिससे उनके कंटेंट की क्वालिटी काफी बेहतर हो गई है।

शुरुआत में एक्टिंग की थोड़ी कमी के चलते उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन नमिता ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करती रहीं। आज वो इस मुकाम पर पहुंच गई हैं कि लोग उनके घर तक सेल्फी लेने आते हैं।

Namita Joshi apne fans ke sath
नमिता अपने फैंस के साथ सेल्फ़ी लेते हुए

ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया

नमिता जोशी को Myntra, Snapdeal, और Amazon जैसे बड़े ब्रांडों ने अपने फैशन प्रोडक्ट भेजकर प्रमोशन करवाया है। हालांकि, इन ब्रांड प्रमोशनों से उन्हें ज्यादा पैसे तो नहीं मिले, लेकिन अलग-अलग स्टाइल के कपड़ों में वीडियो बनाने का बढ़िया मौका जरूर मिला, जिससे उनके फॉलोअर्स को कुछ नया देखने को मिलता है।

नमिता सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनका यूज़रनेम ‘beboNamita’ है, फेसबुक पर ‘Laugh with Bebonamita’ और यूट्यूब पर उनका चैनल ‘Namita Joshi Official’ के नाम से है। इन तीनों प्लेटफार्म पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। अपने डांस वीडियो और मॉडलिंग की तस्वीरों के कारण वो हमेशा अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहती हैं।

नमिता जोशी का सोशल मीडिया (Namita Joshi Social Media Account)

Social Media AccountLink
InstagramLink
FacebookLink
YouTubeLink