मुशीर खान का जीवन परिचय (Musheer Khan Biography In Hindi)

Musheer Khan Biography In Hindi – मुशीर नौशाद खान का जन्म 27 फरवरी 2005 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। लेकिन क्रिकेट खेलने के लिए वह मुंबई के कुर्ला इलाके में रहते थे। मुशीर भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं और अब आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं।

मुशीर खान की बचपन की तस्वीर
मुशीर खान की बचपन की तस्वीर

मुशीर खान बायोडाटा (Musheer Khan Biodata)

पूरा नाम  (Full Name)मुशीर नौशाद खान
उपनाम (Nick Name)ज्ञात नहीं
जन्मस्थान (Birth Place)आजमगढ़, उत्तर प्रदेश
जन्म तिथि (Date of birth)27 फरवरी 2005 
उम्र 2025 में20 साल
धर्म (Religion)इस्लामिक
गृहनगर (Hometown)कुर्ला, मुंबई
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)पंजाब किंग्स
घरेलू राज्य (Domestic state)मुंबई
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)5 फीट 2 इंच
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड ( girlfriend )ज्ञात नहीं

मुशीर खान की शिक्षा (Musheer Khan Education)

मुशीर खान ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से की है। उनकी पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन लोग उन्हें उनके क्रिकेट खेल के कारण ही जानते हैं।

मुशीर खान का परिवार (Musheer Khan Family)

अगर मुशीर खान के परिवार की बात करें तो उनके पिता, नौशाद खान, खुद एक पूर्व क्रिकेटर रहे हैं। उनका सपना था कि वह भारत के लिए खेलें, लेकिन वो पूरा नहीं हो पाया। तब उन्होंने ठान लिया कि वह अपने बेटे को जरूर इंडिया के लिए खिलाएंगे। इसके लिए उन्होंने खुद मुशीर को कोचिंग देना शुरू किया।

मुशीर खान अपने भाई और पिता के साथ
मुशीर खान अपने भाई और पिता के साथ

मुशीर की मां का नाम तबस्सुम खान है और वह एक गृहिणी हैं। मुशीर के दो बड़े भाई हैं। एक हैं सरफराज खान, जो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेली है और आईपीएल में पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। दूसरे भाई का नाम मोइन खान है और वह भी क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं।

पिता का नाम ( Father Name )मुशीर नौशाद खान
माता का नाम ( Mother Name )तबस्सुम खान
भाई का नाम (Brother Naam)सरफराज खान,मोइन खान

मुशीर खान का क्रिकेट जर्नी (Musheer Khan Cricket Career)

मुशीर खान ने सिर्फ 9 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उन्होंने मुंबई के आजाद मैदान से अपनी क्रिकेट की शुरुआत की थी। बचपन में मुशीर ने अपने पिता, नौशाद खान से ही क्रिकेट की तकनीक और खेल की बारीकियाँ सीखी थीं।

मुशीर खान इंडिया अंडर-19 का सफर

मुशीर खान ने अपनी पहचान मुंबई के जाइल्ड शील्ड टूर्नामेंट से बनाई थी। इस टूर्नामेंट में उन्होंने पहले मैच में 6 विकेट और दूसरे मैच में 7 विकेट लिए थे। इसके बाद उन्होंने मुंबई के जिमखाना टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहाँ उन्होंने 4 मैचों में कुल 21 विकेट लिए। फाइनल में उन्होंने 6 विकेट झटके और मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी जीता।

मुशीर खान मुंबई अंडर-19 जर्सी में
मुशीर खान मुंबई अंडर-19 जर्सी में

इस शानदार प्रदर्शन के बाद साल 2016 में अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए मुशीर का मुंबई टीम में चयन हुआ। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 438 रन बनाए और गेंदबाजी में भी बढ़िया प्रदर्शन किया। वह विकेट लेने वाले 22वें नंबर के गेंदबाज रहे।

इसके बाद 2021-22 सीज़न में मुशीर ने कूच बिहार ट्रॉफी में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 11 पारियों में 670 रन बनाए, जिसमें 5 अर्धशतक और 2 शतक शामिल थे। साथ ही 32 विकेट भी लिए, वो भी 26.06 की औसत से।

मुशीर खान अंडर-19 में शतक लगाते हुए
मुशीर खान अंडर-19 में शतक लगाते हुए

इन्हीं शानदार खेलों की बदौलत मुशीर को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में चुना गया। यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में हुआ था। मुशीर ने इस वर्ल्ड कप में भी शानदार खेल दिखाया, जिसमें उन्होंने दो शतक लगाए।

  • पहला शतक आयरलैंड के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने 106 गेंदों में 118 रन बनाए (9 चौके, 4 छक्के)
  • दूसरा शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने 126 गेंदों पर 131 रन बनाए (13 चौके, 3 छक्के)

उनकी शानदार बल्लेबाजी की वजह से भारत फाइनल तक पहुँचा, हालांकि फाइनल में टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई। बल्लेबाजी के साथ-साथ मुशीर ने स्पिन गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और टूर्नामेंट में 7 विकेट लिए।

मुशीर खान का फर्स्ट क्लास कैरियर (Musheer Khan First Class Career)

मुशीर खान ने अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर 27 दिसंबर 2022 को मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में शुरू किया था। इसके बाद रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

मुशीर खान की रणजी ट्रॉफी में शतक लगाते हुए तस्वीर
मुशीर खान की रणजी ट्रॉफी में शतक लगाते हुए तस्वीर

क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ नाबाद 203 रन बनाए, जिससे उन्हें खास पहचान मिली। फिर फाइनल मैच में विदर्भ के खिलाफ 136 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसकी मदद से मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया।

जब भी मुशीर को मौका मिला, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया है।

मुशीर खान फर्स्ट क्लास करियर की आंकड़े

मैचकुल रनऔसतअर्धशतकशतकसर्वश्रेष्ठ स्कोर
71651.14203 

मुशीर खान  का आईपीएल कैरियर (Musheer Khan IPL Career)

मुशीर खान को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। हालांकि, अभी तक उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला है और वह अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं।

मुशीर खान और महेंद्र सिंह धोनी
मुशीर खान और महेंद्र सिंह धोनी

अच्छी बात यह है कि पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है, इसलिए आगे मुशीर को खेलने का मौका मिल सकता है।

मुशीर खान की कुल संपत्ति (Musheer Khan Net Worth)

मुशीर खान की कुल संपत्ति 2025 में करीब 70 से 80 लाख रुपये के बीच है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट ही है। आईपीएल 2025 में उन्हें पंजाब किंग्स की टीम से 30 लाख रुपये सैलरी मिल रही है।

मुशीर खान सोशल मीडिया (Musheer Khan Social Media)

InstagramClick here

FAQ

Musheer Khan IPL

मुशीर खान आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स टीम मे है

Musheer Khan highest score

मुशीर खान ने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल मैच में बड़ौदा के खिलाफ 203 रन नवाद बनाए थे

Musheer Khan century

मुशीर खान ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 3 शतक जड़े हैं और अंडर-19 टीम इंडिया के लिए 2 शतक

Musheer Khan IPL 2025 price

मुशीर खान को आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है

यह भी पढे :