मोहक मंगल का जीवन परिचय (Mohak Mangal Biography In Hindi)

Mohak Mangal Biography In Hindi-मोहक मंगल का जन्म 11 जुलाई 1992 को दिल्ली, भारत में हुआ था। मोहक मंगल एक भारतीय YouTuber हैं। मोहक मंगल अपने YouTube चैनल पर राजनीतिक, सामाजिक, समसामयिक मामलों जैसे मुद्दों पर वीडियो बनाते हैं। उनके वीडियो युवाओं को काफी प्रभावित करते हैं।

मोहक मंगल बायोडाटा (Mohak Mangal Biodata)

नाम (Name)मोहक मंगल
उपनाम (Nick Name)मोहक
जन्म स्थान (Birth Place)दिल्ली, भारत
उम्र (Age)33 वर्ष (2025 तक)
गृहनगर (Hometown) दिल्ली
व्यवसाय  (Profession) यूट्यूबर
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Caste)जानकारी उपलब्ध नहीं
राशि (Zodiac)वृषभ
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status)विवाहित
पत्नी का नाम (Wife Name)शनीज़ मोहिनानी
राष्ट्रीयता (Nationality) भारतीय
आँख कलर (Eye Color)काला
बाल कलर (Hair Color)काला
त्वचा का रंग (Skin color) गोरा
हाइट (Height)5 फीट 8 इंच
वजन (Weight)83 Kg
शौक (Hobby)पढ़ना, रिसर्च करना, वीडियो बनाना
मोहक मंगल का जीवन परिचय
मोहक मंगल का जीवन परिचय

मोहक मंगल का परिवार (Mohak Mangal Family)

मोहक मंगल का जन्म एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था। अगर मोहक मंगल के परिवार की बात करें तो उनके अलावा उनके माता-पिता और भाई-बहन हैं। उनके पिता का नाम नरेश मंगल है। उनकी मां का नाम प्रोमिला मंगल है, वह एक गृहिणी हैं। 

पिता का नाम  (Father Name)नरेश मंगल
माता का नाम  (Mother Name)प्रोमिला मंगल
भाई का नाम (Brother Name)ज्ञात नहीं 
बहन का नाम (Sister Name)ज्ञात नहीं 
मोहक मंगल फैमिली फोटो
मोहक मंगल फैमिली फोटो

मोहक मंगल की शिक्षा (Mohak Mangal Education)

मोहक मंगल की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा अपने नजदीकी शहर दिल्ली से पूरी की और आगे की उच्च शिक्षा के लिए विदेश चले गए। उन्होंने सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी की और येल यूनिवर्सिटी, न्यू हेवन से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की

स्कूल (school)ज्ञात नहीं 
कॉलेज (College)सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी, येल यूनिवर्सिटी, न्यू हेवन 
शिक्षण योग्यता (Teaching Qualifications)अंतर्राष्ट्रीय एवं विकास अर्थशास्त्र में परास्नातक

वैवाहिक जीवन (Married Life)

मोहक मंगल ने साल 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड शनीज़ मोहिनानी से शादी की। शनीज़ इंडोनेशिया के जकार्ता में पली-बढ़ी हैं और उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया है। वर्तमान समय में वह कैलिफोर्निया की एक इन्वेस्टमेंट कंपनी, Clocktower Group में काम करती हैं।

मोहक मंगल अपने पत्नी के साथ
मोहक मंगल अपने पत्नी के साथ

मोहक मंगल का करियर (Mohak Mangal Career)

मोहक मंगल ने 2009 में सिंगापुर की एक कंपनी ‘अल्फाबेटा’ में बतौर बिजनेस मार्केटिंग कंसल्टेंट अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें म्यांमार और अमेरिका जैसे कई देशों में मार्केटिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े काम करने का अनुभव है। साल 2018 में उन्होंने Soch By Mohak Mangal यूट्यूब चैनल बनाया और इस पर वीडियो अपलोड करना शुरू किया। 

उन्होंने अपने चैनल पर बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा, राजनीतिक रणनीति जैसे कई मुद्दों पर वीडियो बनाना शुरू किया, हालांकि बाद में उन्होंने अपने चैनल का नाम बदलकर Mohak Mangal रख लिया।

मोहक मंगल ANI विवाद (Mohak Mangal ANI controversy)

मोहक मंगल ने 25 मई 2025 को एक वीडियो डाला, जिसमें उन्होंने कहा कि न्यूज एजेंसी ANI ने उनके यूट्यूब चैनल पर दो कॉपीराइट स्ट्राइक लगाए हैं। पहला स्ट्राइक कोलकाता रेप केस पर बनाए गए वीडियो में 11 सेकंड की ANI की वीडियो क्लिप इस्तेमाल करने पर मिला, और दूसरा “ऑपरेशन सिंदूर” वाले वीडियो में 9 सेकंड की ANI की क्लिप की वजह से आया। मोहक का कहना है कि ANI ने इन स्ट्राइक्स को हटाने के बदले उनसे करीब 45–50 लाख रुपये की मांग की। 
और उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपने मुझे पैसे नहीं दिए तो मैं आपका चैनल डिलीट करवा दूंगा

मोहक मंगल ANI विवाद
Mohak Mangal ANI controversy

कई यूट्यूबर्स ने मोहक मंगल के समर्थन में बात की

मोहक के आरोपों के बाद, कई यूट्यूबर्स और डिजिटल कंटेंट बनाने वालों ने ANI की नीतियों की आलोचना की है। उन्होंने ANI पर डिजिटल गुंडागर्दी और फिरौती मांगने जैसे आरोप लगाए हैं। इस विवाद के चलते भारत में डिजिटल क्रिएटर्स के हक और कॉपीराइट कानूनों को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। नितीश राजपूत जैसे यूट्यूबर्स ने भी मोहक का समर्थन किया है।

मोहक मंगल की कुल संपत्ति (Mohak Mangal Net Worth)

मोहक मंगल की नेट वर्थ की बात करें तो साल 2025 में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 1-2 करोड़ के आसपास है, हालांकि यह आंकड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है, उनकी आय का मुख्य स्रोत यूट्यूब, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन है। उनकी मासिक आय 3-5 लाख और वार्षिक आय 40-50 लाख है।

मासिक आय (Monthly Income)3-5 लाख  
सलाना आय (Annual Income)40-50 लाख
कुल संपत्ति (Total Income)2 करोड़ लगभग  (2025 में)
आय के स्रोत (Sources of Income)यूट्यूब, ब्रांड प्रमोशन, सोशल मीडिया स्पॉन्सरशिप
मोहक मंगल फोटो
मोहक मंगल फैमिली फोटो

मोहक मंगल सोशल मीडिया (Mohak Mangal Social Media)

YouTubeClick here
InstagramClick here
LinkedInClick here
FacebookClick here
TwitterClick here

मोहक मंगल की रोचक बातें

  • मोहक मंगल ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता और रिसर्च से की।
  • वे युवाओं को सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझने के लिए प्रेरित करते हैं।
  • उनकी वीडियो युवाओं को काफी प्रभावित करती है।
  • उन्हें किताबें पढ़ना और रिसर्च करना पसंद है।
  • मोहक मंगल बचपन से ही एक तेज तर्रार छात्र रहे हैं।

मोहक मंगल से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  1. मोहक मंगल कौन हैं?

    एक भारतीय यूट्यूबर

  2. मोहक मंगल की पत्नी कौन हैं?

    शनीज़ मोहिनानी

  3. मोहक मंगल का यूट्यूब चैनल किस नाम से हैं ?

    Mohak Mangal

  4. मोहक मंगल की शिक्षा कहाँ से हुई है?

    येल और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से।

  5. मोहक मंगल के पिता का क्या नाम है?

    नरेश मंगल

  6. मोहक मंगल के माता का क्या नाम है?

    प्रोमिला मंगल

  7. मोहक मंगल का जन्म कब और कहां हुआ था?

    11 जुलाई 1992 को दिल्ली, भारत में हुआ था।

ये भी पढ़े