मनोज कुमार शर्मा आईएएस का जीवन परिचय | Manoj Kumar Sharma IPS Biography in Hindi

मनोज कुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma) महाराष्ट्र कैडर के 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। अक्टूबर 2023 में उनके जीवन पर आधारित ’12वीं फेल’ एक फिल्म आई थी जिसके बाद से ये चर्चा में आए।

Manoj Kumar Sharma IPS Wiki/Bio

पूरा नाममनोज कुमार शर्मा (Manoj Kumar Sharma)
उम्र (Age)49 वर्ष (2024)
लंबाई5’9
जन्म तिथि3 जुलाई 1975 (गुरुवार)
पेशाआईपीएस ऑफिसर (IPS Officer)
वैवाहिक स्थितिविवाहित
शादी की तारीख (Marriage Date)05/12/2005
होमटाउन (Hometown)मुरैना, मध्य प्रदेश
स्कूलमुरैना से सरकारी स्कूल से पढ़ाई की 
कॉलेज/विश्वविद्यालयमहारानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय, ग्वालियर
शैक्षिक योग्यतामहारानी लक्ष्मी बाई कॉलेज से स्नातक,
इतिहास में एम.ए,
नई दिल्ली में पत्रकारिता में पी.एच.डी. 
राष्ट्रीयताभारतीय
Wiki/Bio
Manoj kumar sharma old photo with Shraddha Joshi in park
Manoj Kumar Sharma with wife Shraddha Joshi in park

Manoj Sharma IPS सिविल सेवा (Civil Service) में

पदभारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)
बैच2005
कैडरमहाराष्ट्र
रैंक (rank)All India Rank 121
जॉइंग डेट (Joining Date)22 अगस्त 2005
Current PostingInspector General (IG)

Manoj Kumar Sharma के परिवार (Family)

पत्नी (Wife/Spouse)श्रद्धा जोशी शर्मा 
बच्चे (Children)बेटा- मानस शर्मा,
बेटी- चिया
माता-पिता पिता- रामवीर शर्मा,
माता- नाम ज्ञात नहीं
भाई-बहनएक भाई और एक बहन

Manoj Kumar Sharma Social Media Account

Facebook AccountManoj Kumar Sharma
Instagram AccountDr. Manoj Kumar Sharma
Twitter Account@ManojSharmaIPS

मनोज कुमार शर्मा का प्रारंभीक जीवन

  • मनोज मध्य प्रदेश के एक गरीब हिंदू परिवार में पैदा हुए थे। उनके परिवार की इतनी खराब आर्थिक स्थिति थी कि वे अपने घर की छत भी नहीं बना सकते थे। इस वजह से, मनोज ने कई रातें सड़क पर बेघर लोगों के साथ भी बिताई थी।
  • मनोज पढ़ाई में अच्छे नहीं थे उन्होंने नौवीं और दसवीं कक्षा 3rd डिवीजन से पास किया था यहाँ तक की कक्षा 11 में भी उन्होंने नकल करके 3rd डिवीजन से पास किया।
  • मनोज 12वीं बोर्ड की फाइनल परीक्षा में फेल हो गए थे क्योंकि मोरेना शहर के नए एसडीएम ने आदेश दिए थे कि परीक्षा में कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि कोई भी छात्र नकल न कर सके।
  • मनोज ने उसी परीक्षा हॉल में देखा की सभी बड़े पुलिस ऑफिसर को उस नए एसडीएम के निर्देशों का पालन कर रहे हैं तो उन्होंने मन में ठान लिया कि वह भी एक दिन ऐसा ही बड़ा अधिकारी बनेगा। 
  • मनोज ने टाइपिंग का भी कोर्स किया ताकि वह किसी सरकारी ऑफिस में नौकरी के लिए आवेदन दे सकें और नौकरी करके अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकाल सकें। खैर वो नौकरी तो कभी मिली नहीं।
  • मनोज को इतिहास की किताबें पढ़ना बहुत पसंद था, और इसी वजह से वह गाँव में बड़े लोगों के बीच बहुत सम्मान होता था एक इंटरव्यू में वो बताते हैं की आसपास के गाँव के लोग क्रिकेट मैचों ने उन्हें कॉमेंट्री करने के लिए भी बुलाते थे।
  • स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद, ग्रेजुएशन करने के लिए मनोज ग्वालियर में शिफ्ट हो गए। वहां उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में दाखिला लिया।
  • परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो उन्होंने अपनी जीविका के लिए एक टेम्पो चलाना शुरू किया और पैसे कमाने लगे। साथ ही, उन्होंने PCS परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी।
  • टेम्पो चलाते समय एक घटना घटी थी जब उनका टेम्पो ग्वालियर में पुलिस ने जब्त कर लिया था। इसके बाद, जिसके बाद वो ग्वालियर के SDM के ऑफिस में जाकर उनसे अनुरोध किया कि वे उनके जब्त किए गए टेम्पो को वापस करने में मदद करें। क्यों की इसी टेम्पो की वजह से वो पढ़ाई कर पा रहे हैं। (यह सीन फिल्म ‘12th Fail’ फिल्म में भी दिखाया गया है)
Manoj Kuamr Sharma old photo
Manoj Kumar sharma old Photo

यूपीएससी की तैयारी कैसे शुरू की

  • मनोज ने बारहवीं की परीक्षा के दौरान ही परीक्षा हॉल में देखा था की सभी बड़े पुलिस अधिकारी एक आदमी की बात मान रहे हैं जो की उस जिले के एसडीएम (SDM) थे। उसी दिन उन्होंने मन में ठान लिया कि वह भी एक दिन ऐसे ही बड़े अधिकारी बनेंगे
  • मजोज जब ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए ग्वालियर गए तो उन्हें पता चला कि PCS के अलावा भी उच्च पद होते हैं, और तब उन्हें यूपीएससी (UPSC) के बारे में पता चला और फिर उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी करने का मन बना लिया।

मनोज अपनी पढ़ाई का खर्च कैसे निकालते थे?

  • ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की पढ़ाई के लिए मनोज दिल्ली आ गए और दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में रहने लगे। अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए, उन्होंने मुखर्जी नगर में अमीर परिवारों के पालतू जानवरों को घुमाने का काम करना शुरू किया, जिसके लिए उन्हें 400 रुपये महीने मिलते थे।
  • उन्होंने एक लाइब्रेरी में 300 रुपये महीने की सैलरी पर चपरासी का काम करना शुरू किया। लाइब्रेरी में काम करने से मनोज उन किताबों को पढ़ सकते थे जो वह खरीद नहीं सकते थे।
  • लायब्रेरी के मालिक से झगड़ा होने के बाद उन्होंने वहाँ नौकरी छोड़ दी और एक आटा चक्की में काम करने लगे।
  • कुछ समय के लिए उन्होंने मुखर्जी नगर में वॉशरूम क्लीनर का भी काम किया।

यूपीएससी परीक्षा के कुल चार अटेंपट दिए

  • मनोज ने यूपीएससी की प्रीलिम्स परीक्षा पहली बार (First Attempt) में ही पास कर लिया था, लेकिन उस वर्ष वो मेन्स परीक्षा पास नहीं कर सके।
  • मनोज ने एक इंटरव्यू में बताया कि उस समय उनकी अंग्रेजी अच्छी नहीं थी। और मेन्स की परीक्षा में उन्हें “Tourism in India” पर निबंध लिखना था, लेकिन उन्होंने गलती से “Terrorism in India” पर निबंध लिख दिया था।
  • मनोज का दूसरी और तीसरी अटेंपट में प्रदर्शन बेहद खराब रहा और वो उन वर्षों में प्रीलिम्स परीक्षा में भी पास नहीं हो सके।
  • मनोज चौथे बार (Fourth Attempt) में यूपीएससी परीक्षा में पास हुए थे। इंटरव्यू में जब उनके 12th के मार्क्सशीट को देखा तो पैनल में बैठे लोगों इंटरव्यूअर को संदेह हुआ या यूपीएससी कहीं नकल कर के तो पास नहीं हुआ है लेकिन कई सवाल जवाब के बाद इंटरव्यूअर ने उन्हें आखिरकार पास कर ही दिया।
  • इसके बाद वो, सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) हैदराबाद, तेलंगाना पहुंचे जहां उन्होंने आईपीएस (IPS) की ट्रेनिग ली।
  • 22 अगस्त 2005 को, मनोज कुमार शर्मा ने अपनी ट्रेनिंग पूरी की और आईपीएस अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए।
Manoj Kumar sharma old photo_2
Manoj Kumar sharma old photo

Manoj Kumar Sharma और Shraddha Joshi की मुलाकात कैसे हुई थी? 

  • आईआरएस श्रद्धा जोशी और आईपीएस मनोज शर्मा की मुलाकात दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान हुई थी जहां से दोनों का सफर शुरू हुआ था.
  • द लल्लनटाॅप के साथ एक इंटरव्यू के दौरान आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने बताया था कि ”जब मैं दिल्ली में अपनी यूपीएससी की तैयारी कर रहा था तब श्रद्धा भी अपनी पीसीएस के परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली आई थी और उसे देखते ही मुझे लगा कि उसमें कुछ खास है जो उसे बाकी लोगों से अलग बनाता है.
  • मनोज ने हिम्मत करके एक दिन श्रद्धा से अपने प्यार का इजहार कर ही दिया। मनोज ने श्रद्धा से कहा था, ‘तुम हां कर दो…मैं दुनिया पलट दूंगा।’ श्रद्धा को मनोज के सच्चे प्यार की कदर थीं इसलिए उन्होंने मनोज को हां कह दिया और कहा कि अब जाओ…दुनिया बदल दो। (यह डायलॉग मनोज शर्मा की बायोपिक फिल्म ‘12th Fail’ में भी है) इसके बाद मनोज ने अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी एग्जाम क्लियर किया और वह आईपीएस ऑफिसर बने। 
  • आईएएस ऑफिसर बनने के बाद भी श्रद्धा के माता पिता मनोज से शादी करने को लेकर मना कर रहे थे क्यों की श्रद्धा, उतराखंड PCS अधिकारी में पद पर पोस्टेड थीं। और मनोज महाराष्ट में पोस्टेड थे। श्रद्धा ने उस समय अपने पिता को मानने के लिए यहाँ तक झूठ बोल दिया की शादी के बाद कैडर बदल सकते हैं फिर जाकर श्रद्धा के माता पिता शादी के लिए माने।
Manoj Kumar sharma old photo after marrige with Shraddha Joshi
Manoj Kumar Sharma old photo after marriage with Shraddha Joshi

आईपीएस बनने के बाद मनोज शर्मा

  • मनोज ने महाराष्ट्र में पुलिस अधिकारी के रूप में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। उन्होंने कोल्हापूर शहर में कानून व्यवस्था को अच्छे से संभाला जहां उन्होंने अवैध हाइवे टोल टैक्स पर भी जमकर कारवाई की।
  • मनोज महाराष्ट्र पुलिस की कई नक्सल विरोधी ऑपरेशनों में रहे, विशेषकर गडचिरोली, चंद्रपुर, गोंदिया, यवतमाल, भंडारा, और नांदेड़ जैसे क्षेत्रों में।
  • साल 2015 में कोल्हापूर में दंगे जैसी स्थिति को नियंत्रित करने में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
  • उस समय जब कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) के एक नेता गोविंद पन्सारे की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।
  • उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में उप-निरीक्षक जनरल (DIG) के पद पर भी सेवाएं दी। DIG CISF के पद पर अपनी सेवा पूरी करने के बाद, उन्हें मुंबई पुलिस में ACP के पद पर नियुक्त किया गया।
manoj kumar sharma old photo on duty

12th Fail बायोपिक फिल्म कैसे बनी

  • साल 2021 में, अनुराग पाठक ने “Twelfth Fail: Hara Vahi Jo Lada Nahi” नाम की जीवनी लिखी जो मनोज के आईपीएस अधिकारी बनने से पहले की संघर्षों के बारे में चर्चा थी। इस किताब को खूब पसंद किया गया बाद में इसपर फिल्म बनाने के प्रस्ताव आए और फिर
  • साल 2023 में, मनोज कुमार शर्मा के संघर्ष पर आधारित जीवनी पर डायरेक्टर विदु विनोद चोपड़ा ने फिल्म “12th Fail” बनाई, जिसमें विक्रांत मैसी ने आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया।
12th Fail movie Poster
12th Fail movie Poster

सम्मान

  • मनोज शर्मा को 26 जनवरी 2024, 75वें गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले Medal for Meritorious Service (MSM) से सम्मानित किया गया।
  • मार्च 2024 में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया (link) पर घोषणा की महाराष्ट्र पुलिस में उप निरीक्षक जनरल (DIG) से निरीक्षक जनरल (IG) के पद पर पदोन्नति की घोषणा की।

FAQ

  • Manoj Kumar Sharma IPS Wife

    मनोज शर्मा की पत्नी का नाम श्रद्धा जोशी है, जो पेशे से IRS ऑफसर हैं इन दोनों की मुलाकात दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में UPSC की पढ़ाई के दौरान हुई थी जहां से दोनों का सफर शुरू हुआ था.

  • Manoj Kumar Sharma IPS Current Posting

    Inspector General (IG), अभी मनोज कुमार शर्मा महाराष्ट्र पुलिस में निरीक्षक जनरल के पद पर कार्यरत हैं।

  • Manoj Kumar Sharma Ips age

    49 Year (2024)


आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेन्ट में जरूर बताएं। हमारे और भी आर्टिकल पढ़ें: