क्रिस्टल डिसूजा का जीवन परिचय (Krystle Dsouza Biography in Hindi)

Krystle Dsouza Biography: क्रिस्टल डिसूजा एक भारतीय टीवी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत शो कहे ना कहे (2007) से की थी। उनका  जन्म 1 मार्च 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वो एक क्रिश्चियन परिवार से आती है और धार्मिक आस्था में बहुत विश्वास है।

क्रिस्टल डिसूजा बायो (Krystle D’souza Wiki/BIo)

पूरा नामक्रिस्टल डिसूजा (Krystle D’souza)
जन्म तिथि1 मार्च 1990
उम्र (2025 में)35 साल
ऊंचाई5 फीट 4 इंच (1.63 मीटर)
वजन55 किलोग्राम
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्मक्रिश्चियन
स्कूलऑक्सिलियम कॉन्वेंट हाई स्कूल, वडाला
कॉलेजसेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई
शैक्षिक योग्यताआर्ट्स में ग्रेजुएशन
पिता का नाममेरविन डिसूजा
माता का नामसिल्विया डिसूजा
भाईकीथ डिसूजा
बॉयफ्रेंडगुलाम गौस (वर्तमान), करण टैकर (पूर्व)
वैवाहिक स्थितिअविवाहित

शुरुआती जीवन

क्रिस्टल डिसूजा का जन्म 1 मार्च 1990 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वो एक क्रिश्चियन परिवार से ताल्लुक रखती हैं और धार्मिक आस्था में उनको बहुत विश्वास है।

बचपन से ही क्रिस्टल का नेचर काफी चुलबुला और जिंदादिल था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग मुंबई के वडाला में ऑक्सिलियम कॉन्वेंट हाई स्कूल से पूरी की। पढ़ाई में वो ठीक-ठाक थीं, लेकिन उनका मन हमेशा कुछ क्रिएटिव करने में लगता था।

17 साल की उम्र में ही क्रिस्टल ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। वो कहती हैं कि उस वक्त वो इतनी मासूम थीं कि सेट पर डायरेक्टर्स और हीरो को “अंकल” बुलाती थीं।

Krystle D'souza with Family old photo
Krystle Dsouza with Family old photo

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनका सपना था एयर होस्टेस बनने का, ताकि वो दुनिया घूम सकें। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

शिक्षा 

क्रिस्टल ने अपनी ग्रेजुएशन मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से आर्ट्स में पूरी की। कॉलेज के दिन उनके लिए काफी मजेदार थे।

कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने थिएटर भी शुरू किया, जिसने उनकी एक्टिंग स्किल्स को निखारा। यहीं से उनकी जिंदगी में एक्टिंग का टर्निंग पॉइंट आया।

उन्होंने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल में 16 दिन का क्रैश कोर्स भी किया, क्योंकि शुरू में उन्हें हिंदी बोलने में दिक्कत होती थी। एक बार तो वो अपने पहले शो “कहे ना कहे” को छोड़कर भाग गई थीं, क्योंकि उन्हें “बेबी लाइट” का मतलब समझ नहीं आया और वो डर गई थीं। लेकिन बाद में वो लौटीं और उन्होंने बालाजी के साथ तीन शोज साथ किए।

परिवार

क्रिस्टल का परिवार उनके लिए सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम रहा है। उनकी मां का नाम सिल्विया डिसूजा और पिता का नाम मेरविन डिसूजा है। उनका एक भाई है, कीथ डिसूजा, जो उनसे अलग रहता है।

क्रिस्टल बताती हैं कि वो घर पर काफी लाडली हैं। जब भी वो मम्मी के पास जाती हैं, छोटी-छोटी चीजें जैसे कपड़े प्रेस करना भी मम्मी से करवाती हैं।

Krystle D'souza with Ekta Kapoor
Krystle Dsouza with Ekta Kapoor

उनका परिवार एक मिडिल-क्लास क्रिश्चियन फैमिली है, जिसमें पैसे की कभी कमी नहीं थी। यही वजह है कि क्रिस्टल ने एक्टिंग को सिर्फ पैशन के लिए चुना, न कि पैसे या फेम के लिए। उनकी मां अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन हैं, और जब क्रिस्टल ने “चेहरे” फिल्म में अमिताभ के साथ काम किया, तो उनकी मां की खुशी का ठिकाना नहीं था।

पर्सनल लाइफ

क्रिस्टल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट हैं। वो कहती हैं कि मीडिया ने कई बार उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया, जिससे उन्हें और उनके परिवार को दुख हुआ। फिर भी, उनकी जिंदगी में कुछ रिलेशनशिप्स सुर्खियों में रहे।

  • करण टैकर के साथ रिलेशनशिप: क्रिस्टल और करण टैकर की जोड़ी “एक हजारों में मेरी बहना है” में सुपरहिट थी। ऑफ-स्क्रीन भी दोनों की दोस्ती और कथित रिलेशनशिप की खूब चर्चा हुई। 2018 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया। हालांकि, करण ने बाद में कहा कि उनका ब्रेकअप पर्सनल डिफरेंसेज की वजह से नहीं हुआ।
  • गुलाम गौस: फिर क्रिस्टल को उनके बॉयफ्रेंड गुलाम गौस के साथ स्पॉट किया गया। उनकी बर्थडे पार्टी में गुलाम के साथ उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं।
  • फ्रेडी दारूवाला: कुछ समय तक क्रिस्टल का नाम “बेलन वाली बहू” के को-स्टार फ्रेडी दारूवाला के साथ भी जुड़ा, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई।

क्रिस्टल कहती हैं कि वो शादी करना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि बच्चों को पालने के लिए ट्रेडिशनल मैरिज जरूरी है। वो ऐसा पार्टनर चाहती हैं जो मेहनती, स्वीट, हंबल और फनी हो।

उनकी दोस्ती निया शर्मा के साथ 14 साल पुरानी है। दोनों “एक हजारों में मेरी बहना है” में बहनों का रोल निभा चुकी हैं। क्रिस्टल निया को “भाई जैसा” दोस्त मानती हैं और उनकी बिंदास पर्सनैलिटी की तारीफ करती हैं।

करियर

क्रिस्टल का करियर 2007 में शुरू हुआ, जब उन्हें बालाजी टेलीफिल्म्स के शो “कहे ना कहे” में किंजल पांडे का रोल मिला। ये उनका डेब्यू था, लेकिन वो खुद को उस वक्त “बेकार एक्टर” मानती थीं। इसके बाद उन्होंने कई शोज में छोटे-मोटे रोल किए, जैसे की

  • क्या दिल में है (2007): तमन्ना का रोल
  • कस्तूरी (2008): नवनीत
  • किस देश में है मेरा दिल (2008): वीरा
  • बात हमारी पक्की है (2010): तारा

उनका बड़ा ब्रेक 2011 में आया, जब उन्हें “एक हजारों में मेरी बहना है” में जीविका वढेरा का रोल मिला। इस शो ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। इसके बाद वो कई हिट शोज का हिस्सा बनीं जैसे की

  • एक नई पहचान (2013): साक्षी मोदी
  • ब्रह्मराक्षस (2016): रैना शर्मा
  • बेलन वाली बहू (2018): रूपा अवस्थी

2019 में क्रिस्टल ने वेब सीरीज “फितरत” से डिजिटल डेब्यू किया। 2021 में वो बॉलीवुड फिल्म “चेहरे” में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ नजर आईं।

Krystle D'souza with amitabh bachchan
Krystle D’souza with amitabh bachchan

हाल ही में उन्होंने “फर्स्ट कॉपी” नाम की वेब सीरीज पूरी की, जिसमें वो मुनव्वर फारुकी और गुलशन ग्रोवर के साथ दिखेंगी। ये 90s की पायरेसी पर बेस्ड है और अमेजन पर रिलीज होगी।

उपलब्धियां 

क्रिस्टल की एक्टिंग को कई बार सराहा गया है। उनकी कुछ बड़ी उपलब्धियां:

  • इंडियन टेली अवॉर्ड्स (2010): फ्रेश न्यू फेस (फीमेल)
  • इंडियन टेली अवॉर्ड्स (2012): बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी (करण टैकर के साथ)
  • रैंकिंग: 2013 में ईस्टर्न आई की टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन लिस्ट में 19वां स्थान

क्रिस्टल ने कई ब्रांड्स जैसे फ्लिपकार्ट, गुड नाइट और आजियो के लिए कमर्शियल्स किए। वो फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स को भी प्रमोट करती हैं। 

सोशल मीडिया

Instagram@krystledsouza
Facebook@krystle.dsouzafp
X (Twitter)@krystledsouza

नेट वर्थ 

2024 तक क्रिस्टल की नेट वर्थ करीब 20-25 करोड़ रुपये थी। उनकी कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, रियलिटी शोज, सोशल मीडिया पर स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स है।

उनके पास पॉर्श 911 और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी लग्जरी कारें हैं। वो मुंबई में एक शानदार घर में रहती हैं।

विवाद

2021 में उन्हें और कुछ टीवी स्टार्स को एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में समन किया गया, जो एक बैटिंग ऐप से जुड़ा था।

इसके अलावा, उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया ने कई बार उनकी बातों को तोड़ा-मरोड़ा। वो कहती हैं कि इससे उन्हें और उनके परिवार को काफी दुख हुआ। इसलिए अब वो इंटरव्यूज में सावधानी बरतती हैं।

विशेष तथ्य

  • क्रिस्टल अपने बालों को मेहंदी से कलर करती हैं, जिसमें वो चाय का पानी, एलोवेरा और अंडे का सफेद हिस्सा मिलाती हैं। उन्होंने कभी केमिकल डाई यूज नहीं किया।
  • क्रिस्टल को घूमना बहुत पसंद है। उनका पासपोर्ट फुल हो चुका है और उन्हें एक्स्ट्रा पेजेस चाहिए। वो ग्रीस और ताजमहल देखना चाहती हैं।
  • वो खाना बनाना नहीं जानतीं। एक बार उन्होंने निया शर्मा के लिए खराब चाय बनाई थी।
  • क्रिस्टल को बिग बॉस देखना बहुत पसंद है, लेकिन वो खुद इसमें जाने से डरती हैं, क्योंकि उन्हें किचन का काम नहीं आता।
  • क्रिस्टल एकता कपूर को अपनी “गॉडमदर” मानती हैं, जिन्होंने उन्हें मौका दिया।
  • 2021 में क्रिस्टल ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में एक शानदार घर खरीदा।
  • वो टीवी पर नए और मॉडर्न कॉन्सेप्ट्स के साथ वापसी करना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि आजकल के सास-बहू ड्रामे पुराने हो चुके हैं।

Krystle Dsouza FAQ

  • क्रिस्टल डिसूजा की उम्र कितनी है?

    2025 में क्रिस्टल 35 साल की हैं (जन्मतिथि – 1 मार्च 1990)

  • क्रिस्टल का बॉयफ्रेंड कौन है?

    अभी वो गुलाम गौस के साथ रिलेशनशिप में हैं। पहले उनका नाम करण टैकर और फ्रेडी दारूवाला के साथ जुड़ा था।

  • क्रिस्टल ने कौन सी फिल्म की है?

    उनकी डेब्यू फिल्म “चेहरे” (2021) थी, जिसमें वो अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ थीं।

  • क्रिस्टल का फेवरेट डेस्टिनेशन कौन सा है?

    वो ग्रीस और ताजमहल घूमना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: