करुण नायर का जीवन परिचय (Karun Nair biography in Hindi)

Karun Nair biography – करुण कलाधरन नायर एक भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 6 दिसंबर 1999 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। वह टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। आईपीएल में वह दिल्ली कैपिटल्स टीम से खेलते हैं और घरेलू क्रिकेट में विदर्भ की टीम से खेलते हैं।

करुण नायर बायोडाटा (Karun Nair Biodata)

Karun Nair OLD Pic
Karun Nair OLD Pic
पूरा नाम ( Full Name)करुण कलाधरन नायर
उपनाम (Nick Name)नायर
जन्मस्थान (Birth Place)राजस्थान,जोधपुर
उम्र (Age)33 साल (2025 में)
धर्म (Religion)हिन्दू
गृहनगर (Hometown)बैंगलोर
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)ओपनिंग बल्लेबाज
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)दिल्ली कैपिटल्स
घरेलू राज्य (Domestic state)विदर्भ
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )विवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)5 फीट
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड (girlfriend)सनाया टंकरीवाला नायर

करुण नायर की शिक्षा (Karun Nair Education)

अगर करुण नायर की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु से की। इसके बाद उन्होंने इंटर की पढ़ाई श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज से की और फिर आगे की पढ़ाई जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से की।

करुण नायर का परिवार (Karun Nair Family)

अगर करुण नायर की फैमिली की बात करें तो उनके पिता का नाम कलाधरण नायर है, जो एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। उनकी मां प्रेमा नायर बेंगलुरु के चिन्मय विद्यालय में टीचर थीं। करुण की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम श्रुति नायर है।

Karun Nair with  Family Photo
Karun Nair with Family Photo
पिता का नाम ( Father Name )कलाधरण नायर
माता का नाम ( Mother Name )प्रेमा नायर
बहन का नाम ( Sister Name )श्रुति नायर

करुण नायर का फर्स्ट क्लास कैरियर (Karun Nair First Class Career)

करुण नायर ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2012 में कर्नाटक की टीम से की थी। 2013-14 के रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने लगातार तीन शतक लगाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद 2014-15 में उन्होंने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में 328 रनों की शानदार पारी खेली और कर्नाटक को चैंपियन बना दिया। ऐसा कारनामा करने वाले वे कर्नाटक के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने।

Karun Nair Vijay Hazare Trophy with team mates
Karun Nair Vijay Hazare Trophy with team mates

कर्नाटक के लिए करुण का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा, लेकिन इसके बावजूद साल 2023 में उन्होंने कर्नाटक छोड़कर विदर्भ टीम का साथ पकड़ लिया। विदर्भ के लिए भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया। उनकी कप्तानी में विदर्भ की टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंची।

जनवरी 2025 में विजय हजारे ट्रॉफी में करुण नायर ने एक और रिकॉर्ड बना डाला। उन्होंने सिर्फ 5 मैचों में नाबाद 542 रन बनाए और लगातार तीन शतक लगाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत विदर्भ की टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन फाइनल में कर्नाटक से उन्हें 36 रनों से हार झेलनी पड़ी।

करुण नायर का आईपीएल कैरियर (Karun Nair IPL Career)

करुण नायर ने आईपीएल में अपना डेब्यू साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम से किया था। अगले ही साल यानी 2014 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया, और उसी सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 330 रन बनाए, वो भी 142.24 की स्ट्राइक रेट से। यह सीजन उनके करियर का सबसे बेहतरीन आईपीएल सीजन माना जाता है।

इसके बाद वह 2018 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते रहे। फिर 2021 में करुण नायर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में लिया, लेकिन उन्हें वहां ज़्यादा मौके नहीं मिले और वह ज्यादा लंबे समय तक टीम का हिस्सा नहीं रहे।

Karun Nair IPL
Karun Nair IPL

2022 में वो फिर से राजस्थान रॉयल्स में लौटे, लेकिन उस सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद दो साल (2023 और 2024) तक उन्हें किसी भी आईपीएल टीम ने नहीं खरीदा।

फिर 2025 के आईपीएल में एक बार फिर उन्हें मौका मिला जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन पर भरोसा जताया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले ही मैच में तेज़-तर्रार अर्धशतक जमाया, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।

पूरा 2025 सीजन करुण का प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा — कुछ अच्छे शॉट्स देखने को मिले, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्लेऑफ (क्वालिफाई) नहीं कर सकी।

करुण नायर का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Karun Nair International Career)

करुण नायर ने भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच 11 जून 2016 को खेला था। यह मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबला था। इस मैच में उन्होंने 20 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाए थे, लेकिन टीम इंडिया ने ये मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया था।

Karun Nair Indian test team with team mates
Karun Nair Indian test team with team mates

इसके बाद उन्हें उसी साल यानी 26 नवंबर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। इस टेस्ट में करुण सिर्फ 4 रन बनाकर रन आउट हो गए थे, लेकिन भारत ने यह मैच भी 8 विकेट से जीत लिया।

करुण नायर की ऐतिहासिक पारी 

  • इसी इंग्लैंड सीरीज के दौरान करुण नायर ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया।
  • उन्होंने अपने होम ग्राउंड (बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम) में नाबाद 303 रन की शानदार पारी खेली थी।
  • करुण नायर भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक (Triple Century) बनाया।
  • भारत ने यह मैच एक पारी और 75 रन से जीता था।

लेकिन उसके बाद

इतनी बड़ी पारी खेलने के बावजूद, करुण नायर को लगातार मौके नहीं मिल पाए।

उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और लंबे समय तक दोबारा भारतीय टेस्ट टीम में नहीं चुना गया।

2025 में एक और मौका

Karun Nair Indian test team
Karun Nair Indian test team
  • अब एक बार फिर करुण नायर को खुद को साबित करने का मौका मिला है।
  • उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
  • भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून 2025 से होगी।
  • करुण नायर 15 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
  • उनका हाल का घरेलू प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है, खासकर विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में।

करुण नायर की जीवन साथी

करुण नायर ने अपनी जिंदगी का नया सफर सनाया टंकरीवाला के साथ शुरू किया।

  • उन्होंने 29 जून 2019 को सनाया से सगाई की थी।
  • इसके बाद दोनों ने 19 जनवरी 2020 को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में शादी की।
Karun Nair with Sanaya Tankiwala
Karun Nair with Sanaya Tankiwala

उनकी शादी एक राजसी अंदाज़ में हुई थी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। उदयपुर के शाही माहौल में हुई ये शादी सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही थी।

परिवार में नई खुशी

  • करुण और सनाया को जनवरी 2022 में एक प्यारे बेटे का आशीर्वाद मिला।
  • उनके बेटे का नाम है कायन नायर।
  • करुण अक्सर अपने बेटे और परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

करुण नायर  की कुल संपत्ति (Karun Nair Net Worth)

करुण नायर की कुल संपत्ति 2025 में करीब 30 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया घरेलू क्रिकेट, इंटरनेशनल क्रिकेट, आईपीएल और कुछ ब्रांड ऐडवरटाइजमेंट (ब्रांड एंबेसडर बनने से) है।

आईपीएल 2025 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

करुण नायर सोशल मीडिया (Karun Nair Social Media)

Instagramkarun_6
facebookKarun Nair

FAQ

करुण नायर आईपीएल 2025

आईपीएल 2025 सीजन में करुण नायर दिल्ली कैपिटल्स टीम से खेल रहे हैं

करुण नायर शामिल हुए

करुण नायर ने भारत के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच 11 जून 2016 को खेला था। यह मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मुकाबला था।

उसी साल यानी 26 नवंबर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला

करुण नायर मौजूदा टीमें

घरेलू क्रिकेट में विदर्भ टीम से खेलते हैं और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से

करुण नायर 300 स्कोरकार्ड

इसी इंग्लैंड सीरीज के दौरान करुण नायर ने अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया। उन्होंने अपने होम ग्राउंड (बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम) में नाबाद 303 रन की शानदार पारी खेली थी

करुण नायर की शिक्षा

अगर करुण नायर की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु से की। इसके बाद उन्होंने इंटर की पढ़ाई श्री भगवान महावीर जैन कॉलेज से की और फिर आगे की पढ़ाई जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से की।

यहे भी पढे :