काजल राघवानी का जीवन परिचय (Kajal Raghwani Biography in Hindi)

Kajal Raghwani Biography-काजल राघवानी एक मशहूर भारतीय एक्ट्रेस हैं, जो खासकर भोजपुरी फिल्मों में काम करती हैं। अपने जबरदस्त एक्टिंग और खूबसूरती की वजह से वो बहुत पसंद की जाती हैं। उन्होंने अपने खास अंदाज़ और डांस से लाखों लोगों का दिल जीता है। काजल भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली हीरोइनों में गिनी जाती हैं। इंस्टाग्राम पर भी उनके 5.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

काजल ने साल 2011 में भोजपुरी फिल्म सुगना से अपना करियर शुरू किया था। तब से अब तक वो 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

काजल राघवानी बायोडाटा (Kajal Raghwani Biodata)

नाम (Name)काजल राघवानी
उपनाम (Nick Name)काजल
जन्म स्थान (Birth Place)तेघरा, बेगूसराय, बिहार
जन्म तिथि (Date of Birth)20 जुलाई 1990
उम्र (Age)35 वर्ष (2025 में)
गृहनगर (Hometown)पुणे, महाराष्ट्र
व्यवसाय (Profession)अभिनेत्री, गायिका
धर्म (Religion)हिंदू
जाति (Caste)गुजराती ब्राह्मण
राशि (Zodiac)कर्क
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
आँखों का रंग (Eye Color)भूरा
बालों का रंग (Hair Color)काला
त्वचा का रंग (Skin Color)गोरा
हाइट (Height)5 फीट 6 इंच
वजन (Weight)55 किलोग्राम
शौक (Hobbies)नृत्य, गायन, जानवरों के साथ समय बिताना, यात्रा करना
काजल राघवानी का जीवन परिचय
काजल राघवानी का जीवन परिचय

काजल राघवानी का परिवार (Kajal Raghwani Family)

काजल राघवानी का जन्म एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में हुआ था। उनके परिवार में उनके माता-पिता, दो भाई और एक बहन हैं।

पिता का नाम (Father Name)नाम ज्ञात नहीं (प्राइवेट नौकरी करते थे)
माता का नाम (Mother Name)शारदा राघवानी
भाई का नाम (Brother Name)विमल राघवानी
बहन का नाम (Sister Name)धर्मिष्ठा मिस्त्री, एक अन्य बहन (नाम उपलब्ध नहीं)
काजल राघवानी अपनी मां के साथ
काजल राघवानी अपनी मां के साथ

काजल राघवानी की शिक्षा (Kajal Raghwani Education)

काजल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई बिहार के एक प्राइवेट स्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें एक्टिंग और डांस का भी शौक था। इसी शौक की वजह से उन्होंने कम उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

स्कूल (School)निजी स्कूल, बिहार 
कॉलेज (College)पटना यूनिवर्सिटी, पटना, बिहार
शैक्षिक योग्यता (Qualifications)स्नातक

काजल राघवानी का करियर (Kajal Raghwani Career)

काजल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में गुजराती फिल्मों से की थी। उन्होंने 25 से ज्यादा गुजराती फिल्मों में काम किया। फिर साल 2011 में उन्होंने भोजपुरी फिल्म “सुगना” से डेब्यू किया, लेकिन 2013 में आई फिल्म रिहाई से उन्हें असली पहचान मिली।

इसके बाद काजल ने भोजपुरी के बड़े सुपरस्टार्स जैसे खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), मनोज तिवारी और रवि किशन के साथ भी काम किया। सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, काजल ने कई भोजपुरी गानों में अपनी आवाज भी दी है, जो उनके फैंस को बहुत पसंद आए हैं।

2016 में उन्हें इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स (IBFA) में पीपल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था।

काजल राघवानी की प्रमुख फिल्म

फिल्म का नामवर्ष
सुगना2011
रिहाई2013
सबसे बड़ा मुजरिम2013
देवरा भईल दीवाना2014
पटना से पाकिस्तान2015
मेहंदी लगा के रखना2017
मैं सेहरा बांध के आऊंगा2017
दुल्हन गंगा पार के2018
संघर्ष2018
मैंने उनको सजन चुन लिया2019
बागी- एक योद्धा2019
काजल राघवानी
काजल राघवानी

काजल राघवानी और विवाद

काजल का नाम कई बार भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव के साथ जोड़ा गया है। यहां तक कि ये अफवाहें भी उड़ती रहीं कि दोनों ने चोरी-छुपे शादी कर ली है। लेकिन काजल ने साफ-साफ कहा है कि वो और खेसारी सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, और ऐसी बातें बस अफवाह हैं।

इसके अलावा, खेसारी लाल और पवन सिंह के साथ काजल के कुछ झगड़े भी चर्चा में रहे, जिनकी वजह से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी हलचल मच गई थी।

काजल राघवानी की नेट वर्थ (Kajal Raghwani Net Worth)

2025 की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काजल राघवानी की कुल कमाई (नेट वर्थ) करीब 16 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। उनकी कमाई का ज़्यादातर हिस्सा भोजपुरी फिल्मों, म्यूजिक वीडियो, ऐड्स और सोशल मीडिया पर प्रमोशन से आता है।

काजल राघवानी की पसंदीदा चीजें

पसंदीदा भोजन (Favorite Food)भोजपुरी व्यंजन, पिज्जा
पसंदीदा अभिनेता (Favorite Actor)सलमान खान
पसंदीदा अभिनेत्री (Favorite Actress)माधुरी दीक्षित
पसंदीदा सिंगर (Favorite Singer)लता मंगेशकर, अरिजीत सिंह
शौक (Hobbies)नृत्य, गायन, जानवरों के साथ समय बिताना

काजल राघवानी से जुड़े रोचक तथ्य

  • काजल ने 16 साल की उम्र में गुजराती फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम शुरू किया था।
  • वो हिंदी, गुजराती, मराठी और भोजपुरी भाषा आसानी से बोल लेती हैं।
  • गाय-जानवरों से बहुत लगाव है, और अक्सर इससे जुड़ी पोस्ट साझा करती हैं ।
  • उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया था कि उन्हें PCOS नाम की हेल्थ प्रॉब्लम है, जिसकी वजह से उनका वज़न बढ़ता रहता है।
  • काजल की कलाई पर एक टैटू है, जो उनके स्टाइल और पर्सनैलिटी का हिस्सा है।

विवाद, धोखा और धोखाधड़ी

  • मार्च 2025 में, काजल के हाथ में सिंदूर लगाए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनके हाथ मांग पर था। फैंस ने पूछा कि क्या उन्होंने शादी कर ली? लेकिन काजल ने स्पष्ट किया कि यह शूटिंग का हिस्सा था ।
  • अप्रैल 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका एक शख्स द्वारा 1.75 करोड़ रुपये का फ्रॉड किया गया। उन्होंने फैंस को सावधान रहने की सलाह दी

सोशल मीडिया

Instagramkajalraghwani

यह भी पढ़ें