जितेश शर्मा का जीवन परिचय (Jitesh Sharma biography in Hindi)

Jitesh Sharma biography in Hindi – जितेश शर्मा का जन्म 22 नवंबर 1993 को महाराष्ट्र के अमरावती शहर में एक साधारण (मध्यम वर्ग) परिवार में हुआ था। वह एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ टीम के लिए खेलते हैं और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहे हैं।

जितेश शर्मा बायोडाटा (Jitesh Sharma Biodata)

पूरा नाम ( Full Name)जितेश मोहन शर्मा
उपनाम (Nick Name)जीतू 
जन्मस्थान (Birth Place)अमरावती,महाराष्ट्र
उम्र 2025 में31 साल 
धर्म (Religion)हिन्दू
गृहनगर (Hometown)विदर्भ
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)विककेटकीपर,बल्लेबाज
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
घरेलू राज्य (Domestic state)विदर्भ
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )विवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)5 फीट 5 इंच
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड (girlfriend)शलाका मकेश्वर
Jitesh Sharma Ranji Trophy
Jitesh Sharma Ranji Trophy

जितेश शर्मा की शिक्षा (Jitesh Sharma Education)

जितेश शर्मा की पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उन्हें पढ़ाई से ज्यादा क्रिकेट खेलना पसंद था।

जितेश शर्मा का परिवार (Jitesh Sharma Family)

अगर जितेश शर्मा के परिवार की बात करें तो उनके पिता का नाम मोहन शर्मा है, जो प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी मां का नाम आशिमा शर्मा है, जो एक गृहिणी (हाउसवाइफ) हैं।

Jitesh Sharma and mother
Jitesh Sharma and mother
पिता का नाम ( Father Name )मोहन शर्मा
माता का नाम ( Mother Name )आशिमा शर्मा

जितेश शर्मा का फर्स्ट क्लास कैरियर (Jitesh Sharma First Class Career)

जितेश शर्मा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विदर्भ टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू (पहला मैच) 1 अक्टूबर 2015 को किया था। इसके अलावा उन्होंने विदर्भ के लिए सभी फॉर्मेट जैसे विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी खेला है।

Jitesh Sharma Ranji Trophy
Jitesh Sharma Ranji Trophy

जितेश एक बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा है, जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल और भारत की टी20 टीम में खेलने का मौका मिला।

जितेश शर्मा का घरेलू क्रिकेट में आंकड़े

  • फर्स्ट क्लास (FC): 18 मैचों में 661 रन, औसत 24.48, सर्वाधिक स्कोर 69, 4 अर्धशतक, 56 कैच और 5 स्टंपिंग
  • लिस्ट ए (List A): 56 मैचों में 1,533 रन, औसत 32.61, 2 शतक और 8 अर्धशतक, सर्वाधिक स्कोर 107, 55 कैच और 11 स्टंपिंग।
  • टी20 (T20): 137 मैचों में 2,753 रन, औसत 26.47, स्ट्राइक रेट 149.94, 1 शतक और 10 अर्धशतक, सर्वाधिक स्कोर 106, 94 कैच और 18 स्टंपिंग।

जितेश शर्मा का आईपीएल कैरियर (Jitesh Sharma IPL Career)

जितेश शर्मा ने आईपीएल में अपना डेब्यू पंजाब किंग्स टीम के लिए किया था। उन्होंने कई मौकों पर शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब को जीत दिलाई। साल 2023-24 के सीजन में भी वह पंजाब की टीम का हिस्सा रहे और ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। लेकिन इसके बावजूद 2025 के ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल नहीं किया।

Jitesh Sharma with Atharva taide
Jitesh Sharma with Atharva taide

इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। RCB ने जितेश शर्मा को फिनिशर की भूमिका दी, यानी ऐसे बल्लेबाज़ जो आखिरी ओवरों में तेज़ रन बनाकर टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाते हैं। जितेश ने इस भूमिका में अब तक ठोस प्रदर्शन किया है और टीम के लिए उपयोगी साबित हुए हैं।

साल 2025 के आईपीएल सीजन में RCB की टीम शानदार खेल दिखाते हुए प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी है। जितेश शर्मा की दमदार बल्लेबाज़ी और टीम में योगदान ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। अब RCB को उनसे आगे भी अच्छी उम्मीदें होंगी क्योंकि वो एक भरोसेमंद फिनिशर बनकर उभरे हैं।

जितेश शर्मा आईपीएल करियर आँकड़े (2022–2025)

वर्षमैचरनऔसतस्ट्राइक रेटसर्वोच्च स्कोर
20221223429.25163.6444
2023141423.77156.0649
202414187 17.00131.6932
20251112825.60142.2240 
कुल 5185823.19149.7449

जितेश शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Jitesh Sharma International Career)

जितेश शर्मा ने भारत के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत T20 क्रिकेट से की थी। उनका डेब्यू मैच 3 अक्टूबर 2023 को नेपाल के खिलाफ एशियन गेम्स (Asian Games) 2022 के दौरान हुआ था। इस मैच में उन्हें विकेटकीपर-बल्लेबाज़ की भूमिका दी गई थी।

Jitesh Sharma with Indian teammate
Jitesh Sharma with Indian teammate

अभी तक जितेश ने वनडे (ODI) और टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से वह घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखकर उम्मीद की जा सकती है कि उन्हें जल्दी ही वनडे और टेस्ट टीम में भी मौका मिलेगा।

जितेश शर्मा की ताकत उनकी तेज़ बल्लेबाज़ी और तेजतर्रार विकेटकीपिंग है। वह छोटे फॉर्मेट (T20) के लिए एक उपयोगी खिलाड़ी माने जाते हैं क्योंकि वो आख़िरी ओवरों में तेज़ रन बनाने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा, वो मैदान में काफी फुर्तीले और ऊर्जा से भरे हुए खिलाड़ी हैं, जिससे टीम का जोश भी बना रहता है। 

भविष्य में भारतीय क्रिकेट टीम को उनसे काफी उम्मीदें हैं, खासकर सीमित ओवरों के फॉर्मेट में।

जितेश शर्मा की जीवन साथी

जितेश शर्मा की पत्नी का नाम शलाका मकेश्वर है। दोनों ने 8 अगस्त 2024 को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी।

Jitesh Sharma GF Shalaka Makeshwar
Jitesh Sharma GF Shalaka Makeshwar

शलाका अक्सर आईपीएल मैचों में स्टेडियम जाकर जितेश को सपोर्ट करती हैं। उन्हें कई बार मैदान में जितेश को चीयर करते हुए देखा गया है।

इनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर भी लोग बहुत पसंद करते हैं। फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो पर खूब प्यार जताते हैं।

शलाका मकेश्वर महाराष्ट्र की रहने वाली हैं और पेशे से एक इंजीनियर हैं।

जितेश शर्मा की कुल संपत्ति (Jitesh Sharma Net Worth)

जितेश शर्मा की कुल संपत्ति साल 2025 में करीब 3 से 5 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। उनकी कमाई का मुख्य ज़रिया घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से मिलने वाली फीस है।

आईपीएल 2025 में, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने बड़ी रकम ₹11 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था। ये अब तक उनके करियर का सबसे बड़ा कॉन्ट्रैक्ट माना जा रहा है।

जितेश शर्मा सोशल मीडिया (Jitesh Sharma Social Media)

InstagramClick here
TwitterClick here

FAQ

Jitesh Sharma wife

जितेश शर्मा की पत्नी का नाम शलाका मकेश्वर है। दोनों ने 8 अगस्त 2024 को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी।

Jitesh Sharma highest score

जितेश शर्मा का आईपीएल इतिहास में अब तक का हाईएस्ट स्कोर 49 रन नवाद है

Sports career of Jitesh Sharma

जितेश शर्मा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विदर्भ टीम के लिए खेलते हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में अपना डेब्यू (पहला मैच) 1 अक्टूबर 2015 को किया था

जितेश शर्मा ने आईपीएल में अपना डेब्यू पंजाब किंग्स टीम के लिए किया था 2022 मे

जितेश शर्मा ने भारत के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत T20 क्रिकेट से की थी। उनका डेब्यू मैच 3 अक्टूबर 2023 को नेपाल के खिलाफ एशियन गेम्स (Asian Games) 2022 के दौरान हुआ था

Jitesh Sharma IPL 2025

2025 आईपीएल सीजन में जितेश शर्मा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की ओर से खेल रहे हैं

Jitesh Sharma IPL Price 2025

आईपीएल 2025 में, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने बड़ी रकम ₹11 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया है

यहे भी पढे :