हर्षिता केजरीवाल का जीवन परिचय | Harshita Kejriwal Biography in hindi, Age, Family etc

हर्षिता केजरीवाल (Harshita Kejriwal) का जन्म दिल्ली में हुआ। उनके पिता अरविंद केजरीवाल है जो दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, और उनकी मां सुनीता केजरीवाल पूर्व आईआरएस अधिकारी हैं। हर्षिता ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा से पूरी की है और 2014 में उन्होंने कक्षा 12वीं में 96% अंक प्राप्त किए थे।

2018 में कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने गुरुग्राम में बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम करना शुरू किया। 2020 में, उन्होंने ‘बेसिल’ नाम का एक स्वास्थ्य और फिटनेस ब्रांड की सह संस्थापक बनी।

हर्षिता का राजनीति में भी खास झुकाव है वो अपने पिता की राजनीति पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ के चुनाव अभियानों में दिल्ली और अन्य राज्यों में भी प्रचार कर चुकी हैं।

Harshita Kejriwal on political rally
Harshita Kejriwal

Harshita Kejriwal Wiki/Biodata

पूरा नामहर्षिता केजरीवाल
उम्र28 वर्ष (2024 तक)
पेशाएसोसिएट कंसल्टेंट और व्यवसायी
रिलेशनशिप स्टेट्सSingle 
जन्म वर्ष1996
हाइट5’5”
आँखों का रंगकाला
बाल का रंगकाला
शौककिताबें पढ़ना, नृत्य करना, फुटबॉल खेलना, यात्रा करना
होमटाउनदिल्ली, भारत
निवास स्थानदिल्ली, भारत
स्कूलदिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा (2014)
कॉलेजआईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक (2018)
राजनीतिक झुकावआम आदमी पार्टी
राष्ट्रीयताभारतीय
LinkedInhttps://www.linkedin.com/in/harshita-kejriwal-a6207010a/

परिवार

पिताअरविंद केजरीवाल (राजनीतिज्ञ)
मांसुनीता केजरीवाल (पूर्व आईआरएस अधिकारी)
दादागोविंद राम केजरीवाल (इलेक्ट्रिकल इंजीनियर)
दादीगीता देवी
भाईपुलकित केजरीवाल
Harshita Kejriwal with mother and brother
हर्षिता अपनों माँ और भाई के साथ

करियर और उपलब्धियां

2018 में, हर्षिता ने बॉस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद साल 2020 में उन्होंने ‘बेसिल’ नाम का एक स्वास्थ्य और फिटनेस ब्रांड शुरू किया। हर्षिता ने अपनी पढ़ाई के दौरान कई इंटर्नशिप किये जैसे – 

  • 2016 में लंदन के इंपीरियल कॉलेज में
  • 2016 में आईआईएम लखनऊ में
  • 2016 में दक्षिण कोरिया की पोहांग यूनिवर्सिटी में
  • 2017 में आईटीसी लिमिटेड, गुंटूर में

उन्होंने ‘एनाक्टस’ में टीम लीडर रहीं और कई बड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने 2015 में वॉलमार्ट विमेन एम्पावरमेंट ग्रांट और 2017 में ब्लू डार्ट ग्रांट जीता।

साल 2015 में, उन्होंने जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में एनाक्टस वर्ल्ड कप में भाग लिया और सेमीफाइनल तक पहुंचीं।

हर्षिता के बारे में अन्य बातें

  • हर्षिता ने 2014 में 12वीं कक्षा में 96% अंक हासिल किए थे।
  • वह एक प्रशिक्षित एथलीट हैं और बैडमिंटन भी अच्छा खेलती हैं।
  • उन्होंने 2010 में अंडर-19 जिला फुटबॉल चैम्पियनशिप जीती हैं।
  • वो बैडमिंटन भी अच्छा खेलती हैं।
  • हर्षिता फ्रेंच भाषा भी जानती हैं।
  • हर्षिता 2021 में OLX पर ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं थीं और उन्हें 34,000 रुपये का नुकसान हुआ था।
  • 2019 में, उनके पिता अरविंद केजरीवाल को एक अज्ञात ईमेल मिला, जिसमें किसी ने हर्षिता का अपहरण करने की धमकी दी थी।
  • 2020 में, हर्षिता ने भाजपा नेताओं पर नाराजगी जताई, जब भाजपा नेता ने उनके पिता को “आतंकवादी” कहा था। तब हर्षिता ने कहा था “मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और बच्चों को शिक्षा देना आतंकवाद नहीं है”।
  • मार्च 2022 में, हर्षिता को पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान के लिए प्रचार करते हुए देखा गया था। उन्होंने मान को अपना “चाचा” कहा और बताया कि उनके पिता ने हमेशा देश के लिए योगदान देना सिखाया।

यह भी पढ़ें:

राधा श्रीवास्तव का जीवन परिचय
श्रुति शिवा का जीवन परिचय

1 thought on “हर्षिता केजरीवाल का जीवन परिचय | Harshita Kejriwal Biography in hindi, Age, Family etc”

Comments are closed.