एल्विश यादव का जीवन परिचय | Elvish Yadav biography in Hindi

एल्विश यादव (Elvish Yadav) एक भारतीय यूट्यूबर, गेम स्ट्रीमर, गायक और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उनका जन्म 14 सितंबर, 1997 को हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। एल्विश, साल 2023 में बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता भी रह चुके हैं।

एल्विश यादव बायोडेटा (Elvish Yadav Biodata)

असली नाम सिद्धार्थ यादव
उपनाम एल्विश यादव
जन्मतिथि 14 सितंबर 1997 
उम्र (2025 में)28 वर्ष 
जन्म स्थान गुड़गांव, हरियाणा, भारत
गृहनगर गुड़गांव, हरियाणा
जाति यादव 
धर्म हिन्दू धर्म 
स्कूल एमिटी इंटरनेशनल स्कूल गुड़गांव
कॉलेज हंसराज कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय)
शौक फिल्म देखना, घूमना 
राष्ट्रीयताभारतीय 
वैवाहिक स्थिति अविवाहित 
शिक्षा B.COM 
व्यवसाय यूट्यूबर, ब्लॉगर, एक्टर, गायक
अवार्डBigg Boss OTT Season 2 के विजेता
लंबाई 5 फिट 11 इंच 
वजन 70 kg 
बाल कलर काला 
आँख कलर काला 
पसंदीदा हीरोइनआलिया भट्ट 
पसंदीदा हीरोशाहरुख खान 
पसंदीदा डायरेक्टररोहित शेट्टी
पसंदीदा जगहशिमला 
पसंदीदा कलर सफेद 
Biodata/wiki

एल्विश यादव का प्रारंभिक जीवन और परिवार

एल्विश यादव का जन्म 14 सितंबर 1997 को गुड़गांव, हरियाणा के एक यादव परिवार में हुआ था। उनका वास्तविक नाम सिद्धार्थ यादव है। उनके परिवार में माता-पिता और उनकी एक बहन हैं। उनकी माता का नाम सुषमा यादव है, जो एक गृहणी हैं, और पिता का नाम राम अवतार यादव है, जो पेशे से एक शिक्षक हैं। और उनकी बड़ी बहन का नाम कोमल यादव है।

Elvish Yadav with family
पिता का नाम राम अवतार सिंह यादव 
माता का नाम सुषमा यादव 
बहन का नाम कोमल यादव 
परिवार के सदस्य

एल्विश यादव की शिक्षा शिक्षा

एल्विश यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, गुड़गांव से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया, जहाँ से उन्होंने बी.कॉम (B.Com) की डिग्री प्राप्त की है।

एल्विश यादव के करियर की शुरुआत

कॉलेज के दिनों में ही एल्विश यादव ने यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। उनकी मज़ेदार और फ़नी वीडियो कंटेंट की वजह से युवाओं के बीच उन्हें जल्द ही लोकप्रियता मिलने लगी और जल्दी ही उन्होंने यूट्यूब पर कई मिलियन सब्सक्राइबर्स का फैन फ़ॉलोइंग बना लिया और वो एक सफल यूट्यूबर बन गए बाद में वो ऑनलाइन गेम भी खेलने लगे और उसे स्ट्रीमर करने लगे और अभी एल्विश एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं।

एल्विश यादव आज न केवल यूट्यूब पर बल्कि अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी मशहूर हैं। वे एक गायक भी हैं और कई म्यूजिक वीडियो में नज़र आ चुके हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग और देसी अंदाज की वजह से वे दर्शकों उन्होंने खूब पसंद करते हैं।

एल्विश यादव सोशल मीडिया (Elvish Yadav Social Media) 

InstagramElvish_yadav (17 M Followers)
Youtube Elvish Yadav (15.5 M Subscriber)
Facebook Click here 
Brand Website Click here
Email Contactelvish.yadav@gmail.com

एल्विश का बिग बॉस का सफर

एल्विश यादव का बिग बॉस ओटीटी 2 में सफर जबरदस्त रहा। वो वाइल्ड कार्ड एंट्री से आए थे, लेकिन अपने देसी अंदाज, मजेदार बातों और तगड़े खेल से सबका दिल जीत लिया। घर में उन्होंने खूब एंटरटेन किया, अपने दोस्तों के लिए खड़े रहे और दुश्मनों को करारा जवाब भी दिया। उनकी और अभिषेक मल्हान की दोस्ती ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

Elvish Yadav smiling with Big Boss Trophy

एल्विश की बातें और बिंदास अंदाज ने फैंस को इतना पसंद आया कि उन्होंने सबसे ज्यादा वोट देकर उसे बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर बना दिया। वो पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने, जिसने शो की ट्रॉफी जीता।

एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड

बिग बॉस ओटीटी पर कई बार एल्विश यादव का नाम मनीषा रानी के साथ जोड़ा गया था क्योंकि इन दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आई थी। लेकिन जहाँ तक हमें जानकारी मिली है उसके अनुसार एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड, कीर्ति मेहरा है जो उनके साथ यूट्यूब चैनल पर काम करती है।

एल्विश यादव की नेट वर्थ और कमाई

एल्विश यादव की कमाई का मुख्य जरिया यूट्यूब है इसके अलावा वो स्पॉन्सरशिप, ब्रांड प्रमोशन से भी पैसा कमाते हैं। उनके पास Systumm_Clothing नामक एक कपड़े का ब्रांड भी है जहाँ वो ऑनलाइन वेबसाइट से कपड़े सेल करते हैं ।

  • मासिक आय – 15-16 लाख रुपये
  • वार्षिक आय – 1-2 करोड़ रुपये
  • कुल संपत्ति – लगभग 40 करोड़ रुपये
  • आलीशान घर – गुड़गांव के वजीराबाद में (कीमत 12-14 करोड़ रुपये)

एल्विश यादव को लग्जरी कारों का भी शौक है जिसमें उनके पास बॉक्सस्टर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और हुंडई वर्ना जैसी कारें शामिल हैं।

क्रिकेट के भी शौक़ीन हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव क्रिकेट के बड़े प्रेमी हैं, वो ECL 2024 और ISPL 2024 में उनकी भागीदारी से साफ दिखता है। ECL में उन्होंने हरियाणवी हंटर्स की कप्तानी कर टीम को चैंपियन बनाया, जबकि ISPL में उनकी मौजूदगी और सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना और अक्षय कुमार के साथ फोटो भी वायरल हुआ था।

Photo collage Elvish yadav with amitabh bachchan, sachin tendulkar, suresh rina and Akashay Kumar
एल्विश यादव इस फोटो कोलाज में अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और सुरेश रैना के साथ

ECL में भी हरियाणा की टीम से कप्तान हैं एल्विश यादव

एल्विश यादव ने Entertainers Cricket League (ECL) के पहले सीजन में अपनी टीम हरियाणवी हंटर्स की कप्तानी की और उन्होंने अपनी दमदार लीडरशिप से टीम को चैंपियन भी बनाया।

ECL (Entertainers Cricket League) क्या है

ECL एक इनडोर T10 क्रिकेट लीग है जिसमें दस ओवर के मैच टेनिस बाल से खेले जाते हैं इस मैच का लाइव पर्सरण यूट्यूब पर किया जाता है। इस क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सीजन में सोशल मीडिया के स्टार्स की छह टीमें शामिल थीं। यह मैच 13 से 22 सितंबर 2024 तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेलें गए थे जहां फाइनल में हरियाणवी हंटर्स ने लखनऊ लायंस को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था।

Elvish Yadav with ECl Team photo Season 1
ECL (Entertainers Cricket League) Image

एल्विश यादव कई विवादों में भी फसें

  • मार्च 2023 – सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में एल्विश यादव पर G20 बैठक के लिए फूलों के बर्तन चोरी करने का आरोप लगा था, जिसे उन्होंने बाद में खारिज किया।
  • 3 नवंबर 2023 –  नोएडा पुलिस ने रेव पार्टियों में सांप के जहर के कथित प्रयोग के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।
  • मारपीट विवाद – हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एल्विश यादव को एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए देखा गया था।

एल्विश यादव के बारे मे रोचक बातें

  • एल्विश यादव फिटनेस प्रेमी हैं और योग करना पसंद करते हैं।
  • उन्हें गौ माता से गहरा लगाव है।
  • वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से बहुत प्रेरित हैं।
  • वे पहले ऐसे बिग बॉस विनर हैं, जो वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए आए थे।
  • उन्हें गाड़ियों का बहुत शौक है।
  • एल्विश ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Manohar Lal Khattar जी का पोलिटिकल इलेक्शन भी प्रचार किया है।
  • एल्विश यादव क्रिकेट के शौक़ीन हैं वो ECL T10 की टीम का हिस्सा है और ISPL T10 को प्रचार करने भी गए थे।

एल्विश यादव के बारे मे पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

  • एल्विश यादव की उम्र कितनी है?

    28 वर्ष (2025 के अनुसार)

  • एल्विश यादव को बिग बॉस में कितने वोट मिले थे?

    280 मिलियन (28 करोड़)

  • एल्विश यादव का असली नाम क्या है?

    सिद्धार्थ यादव

  • इंस्टाग्राम पर एल्विश यादव को कितने फॉलोवर्स हैं?

    17 मिलियन (2025 में)

  • एल्विश यादव की मासिक आय क्या है?

    15 से 16 लाख रुपये महीना

  • एल्विश यादव कहां रहते हैं?

    गुड़गांव, हरियाणा

यह भी पढ़ें: