Advertisement
Advertisement

Chahat Pandey Biography In Hindi | चाहत पांडे का जीवन परिचय

चाहत पांडे (Chahat Pandey) एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 1 जून 1999 को मध्य प्रदेश के दमोह जिले के चंदी चौपरा गाँव में हुआ था। उनकी मां का नाम भावना पांडे है। चाहत ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गाँव में की और फिर इंदौर में एक्टिंग का कोर्स किया। इसके बाद, उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चली गईं। साल 2024 में चाहत बिग बॉस 18 का भी हिस्सा बनीं थीं।

Advertisement

चाहत पांडे बायोडाटा (Chahat Pandey Biodata in Hindi)

पूरा नामचाहत मणि पांडे
उपनामचाहत
जन्मतिथि1 जून 1999
उम्र (2025 में)26 साल
राशिमिथुन
हाइट5 फीट 5 इंच
वजन45 किलोग्राम
आंखों का रंगभूरा
बालों का रंगकाला
जन्म स्थानदमोह, मध्य प्रदेश
गृहनगरदमोह, मध्य प्रदेश
शिक्षाBCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन)
व्यवसायअभिनेत्री, डांसर, मॉडल, पॉलिटिशियन
राजनीतिक झुकावआम आदमी पार्टी
पसंदीदा अभिनेतासलमान खान, रणबीर कपूर
पसंदीदा खानाभिंडी और साबूदाना
पसंदीदा रंगसफेद
पसंदीदा जगहकश्मीर
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा 

चाहत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गाँव के आदर्श स्कूल से की और फिर दमोह के जेपीबी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। एक्टिंग में इंट्रेस्ट होने के कारण, उन्होंने इंदौर में बालाजी ग्रुप के साथ एक्टिंग की क्लासेस भी ली और बाद में अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आईं।

चाहत के परिवार

चाहत के परिवार में उनकी माँ और दो भाई हैं। उनकी माता का नाम भावना पांडे है, जो पेशे से शिक्षिका हैं और दो भाई जिनका नाम साहस पांडे और राहत पांडे है उनके बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद उनकी मां ने परिवार की जिम्मेदारी निभाई और चाहत को बड़े होने में सहारा दिया। परिवार के साथ चाहत के रिश्ते काफी घनिष्ठ हैं, और वे अक्सर अपने परिवार के साथ समय बिताती हैं।

Advertisement
Chahat Pandey with family , Mom and his brother
माता का नामभावना पांडे
पिता का नाममणि पांडे
भाईसाहस पांडे, राहत पांडे

चाहत पांडे का करियर (Chahat Pandey Career)

चाहत ने 2016 में दूरदर्शन के टीवी सीरियल “पवित्र बंधन” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने मिष्टी रॉय चौधरी की भूमिका निभाई। इसके बाद, उन्होंने “हमारी बहू सिल्क” (2019) में पाखी पारेख का किरदार निभाया, जो उन्हें खास पहचान दिलाने वाला शो बना। हालांकि, इस शो के दौरान, उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा क्योंकि कलाकारों को समय पर भुगतान नहीं किया गया था।

इसके अलावा, चाहत ने “दुर्गा – माता की छाया” (2020-2021) में दुर्गा अनेजा और “नाथ – ज़ेवर या जंजीर” (2021) में महुआ मिश्रा की भूमिका निभाई। उन्होंने “सावधान इंडिया” और “राधा कृष्ण” जैसे शोज़ में भी अभिनय किया।

बिग बॉस 18 और विवाद

चाहत पांडे ने 2024 में बिग बॉस 18 में हिस्सा लिया और शो में अपनी मजबूत पर्सनालिटी से दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि, वह टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में जगह बनाने के बावजूद शो से जल्दी बाहर हो गईं। बिग बॉस के दौरान उनके निजी जीवन को लेकर कुछ विवाद भी सामने आए, जिन पर उनकी मां ने खुलकर जवाब दिया। शो से बाहर आने के बाद चाहत ने अपने अनुभवों को साझा किया और बताया कि यह सफर उनके लिए सीखों से भरा रहा।

Chahat Pandey with salman khan at Big boss set

सोशल मीडिया पर चाहत पांडे

राजनीतिक सफर

2023 में, चाहत पांडे ने राजनीति में कदम रखा और अपने गृह नगर दमोह से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Chahat Pandey in political dress for aam aadmi party

चाहत पांडे का बॉयफ्रेंड (Chahat Pandey Boyfriend)

वैसे तो चाहत ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उनका नाम अभिनेता मनीष शाह के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि, चाहत ने इन अफवाहों पर कभी कुछ बोला नहीं है।

चाहत पांडे के प्रमुख टीवी शोज़

  • हमारी बहू सिल्क
  • पवित्र बंधन
  • दुर्गा – माता की छाया
  • नाथ – ज़ेवर या जंजीर
  • सावधान इंडिया
  • राधा कृष्ण
  • महाकाली – अंत ही आरंभ है

चाहत पांडे के बारे में रोचक तथ्य

  • चाहत पांडे का जन्म 1 जून 1999 को एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  • वह अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक मॉडल और इन्फ्लुएंसर भी हैं।
  • चाहत पांडे ने इंदौर के बालाजी ग्रुप से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली है।
  • 2023 में उन्होंने दमोह से विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाईं।
  • वह खुद को फिट रखने के लिए नियमित रूप से योग और व्यायाम करती हैं।