बबलू चौहान का जीवन परिचय | Bablu Chouhan Biography in Hindi

बबलू चौहान (Bablu Chouhan) का जन्म 14 अक्टूबर 2002 में छत्तीसगढ़ में हुआ था। बबलू एक प्रसिद्ध डांसर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है।

नमस्कार दोस्तों आज हम आपको बबलू चौहान के बारे में जानकारी देंगे, छत्तीसगढ़ का यह सोशल मीडिया कलाकार बॉलीवुड के गानों पर डांस वीडियो बनाता है। इन्हें इंस्टाग्राम पर लगभग छः लाख लोग फॉलो करते हैं और यूट्यूब पर लगभग बीस लाख लोग फॉलो करते हैं।

बबलू चौहान कौन है ? (Bablu Chouhan Kaun Hai)

बबलू चौहान एक डांसर हैं, जो सोशल मीडिया पर बॉलीवुड गानों पर डांस वीडियो बनाते हैं। उनकी गानों की चॉइस, डांस स्टेप्स और वीडियो की लोकेशन इतनी बेहतरीन होती है कि ऐसा लगता है जैसे सहमूच यह किसी बॉलीवुड फिल्म के गाने का हिस्सा हो। बबलू ज्यादातर 90 के दशक की फिल्मों के गानों पर वीडियो बनाते हैं, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के दर्शक उनके डांस का भरपूर आनंद लेते हैं।

Bablu Chouhan
बबलू चौहान

बबलू चौहान छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। इनका जन्म एक बेहद सामान्य परिवार में हुआ था। उनके पिता दर्जी का काम करते थे। बबलू चौहान कुल तीन भाई-बहन हैं, और बबलू सबसे छोटे हैं।

बबलू चौहान का जीवन परिचय | Bablu Chouhan biography in Hindi

नामबबलू चौहान 
जन्मतिथि14 अक्टूबर 2002
जन्मस्थानभिलाई, छत्तीसगढ़
होमटाउनभिलाई, छत्तीसगढ़
शिक्षा की डिग्रीस्नातक
व्यवसाय (Profession)सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
अफेयर्स / बॉयफ्रेंडबुलबुल कुमारी
राशिकर्क
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिन्दू
परिवारपिता- बाबूलाल चौहानमाता- गीता देवी

बबलू चौहान की उम्र (Bablu Chouhan age)

बबलू चौहान का जन्म 14 अक्टूबर 2002 में छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर के शीतलपुर में हुआ था। अभी 2024 में इनकी उम्र 22 वर्ष है।

बबलू चौहान का शुरुआती जीवन व शिक्षा (Bablu Chouhan Education)

बबलू का बचपन उनके गाँव शितलपुर में ही बीता, जहाँ उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा शितलपुर मध्य विद्यालय से पूरी की। बचपन से ही बबलू को डांस का शौक था, और वे स्कूल में होने वाले हर सांस्कृतिक कार्यक्रम के डांस शोज़ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया करते थे।

Bablu Chouhan With mother
बबलू चौहान अपनी माँ के साथ

बबलू को स्कूल में शिक्षकों और दोस्तों से खूब सराहना मिलती थी। हालांकि, तब बबलू को ये अंदाजा भी नहीं था कि उनका यह शौक एक दिन उनका करियर बन जाएगा और उन्हें सोशल मीडिया पर इतना बड़ा मंच दिलाएगा।

बबलू चौहान का करियर (Bablu Chouhan Career)

बबलू चौहान का डांस में इंटरेस्ट बचपन से ही था। वे अक्सर अकेले ही घर में टीवी के सामने फिल्मी हीरो के डांस मूव्स की नकल किया करते थे और स्कूल में होने वाले डांस कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेते थे। हालांकि, उस समय उन्हें पारिवारिक सपोर्ट नहीं मिला, इसलिए उन्होंने कभी डांस को करियर के रूप में नहीं सोचा था। लेकिन एक दिन, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिएटर्स को डांस वीडियो बनाते देखा, तो बबलू ने भी अपने डांस वीडियो बनाने का फैसला किया।

शुरुआत में वे अपने वीडियो फेसबुक पर अपलोड करते थे, लेकिन उस समय फेसबुक पर मोनेटाइजेशन का ऑप्शन नहीं था। दोस्तों ने उन्हें सुझाव दिया कि वे यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करें, जहाँ से उन्हें पैसे भी मिल सकते हैं। बबलू ने सबसे पहले यूट्यूब पर हनी सिंह के गाने पर डांस वीडियो अपलोड किया था। शुरुआत में सिर्फ उनके दोस्त और परिवार के लोग ही वीडियो देखते थे, जिन तक बबलू ने खुद लिंक भेजा था। लेकिन धीरे-धीरे, तीसरे महीने तक आम जनता के भी व्यूज आने लगे।

इसके बाद बबलू ने यूट्यूब के अलावा इंस्टाग्राम, टिक टॉक, मौज, एमएक्स टकाटक आदि पर भी शॉर्ट डांस वीडियो बनाकर अपलोड करना शुरू कर दिया। हर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उनके डांस वीडियो लोकप्रिय होने लगे। बबलू के ज्यादातर फैंस ग्रामीण इलाकों से आते हैं, और उन्होंने इस बात को पहचानते हुए पुराने और रीजनल गानों पर भी डांस वीडियो बनाना शुरू किया। आज के समय में बबलू के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मिलाकर तीस लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Bablu Chouhan with friends
बबलू चौहान अपने दोस्तों के साथ

बबलू को वीडियो रिकॉर्ड और एडिट करने में उनके दो दोस्त काफी मदद करते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर टॉपिक ढूंढने तक, ये दोनों दोस्त, जो बबलू के गाँव के ही रहने वाले हैं, हर कदम पर उनके साथ होते हैं। हाल ही में बबलू ने एक नया कैमरा खरीदा है, जिससे उनके वीडियो की क्वालिटी भी बेहतर हो गई है।

बबलू चौहान की गर्लफ्रेंड व पत्नी (Bablu Chouhan Girlfriend/Wife)

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बबलू अभी अविवाहित हैं, लेकिन उनकी एक गर्लफ्रेंड हैं जिनका नाम बुलबुल है। बुलबुल भी एक डांसर हैं, और बबलू और बुलबुल ने मिलकर कई वीडियो बनाए हैं, जिन्हें आप उनके इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर देख सकते हैं। इन दोनों की जोड़ी को उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं और उनके साथ किए गए डांस वीडियो को लाखों की संख्या में देखे गए हैं।

Bablu Chouhan with his girlfriend Bulbul Rani
बबलू चौहान अपनी गर्लफ्रेंड बुलबुल रानी के साथ

बबलू चौहान का सोशल मीडिया (Bablu Chouhan Social Media Account)

Social Media AccountLink
InstagramLink
FacebookLink
YouTubeLink