Ayush Mhatre Biography In Hindi- आयुष म्हात्रे एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम के लिए खेलते हैं। आयुष का जन्म 16 जुलाई 2007 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। वे दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और दाएं हाथ से ही ऑफ ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। आयुष म्हात्रे ने मात्र 5 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था
आयुष म्हात्रे बायोडाटा (Ayush Mhatre Biodata)
| नाम (Name) | आयुष म्हात्रे |
| उपनाम (Nick Name) | आयुष |
| जन्मतिथि (DOB) | 16 जुलाई 2007 |
| जन्म स्थान (Birth Place) | विरार, मुंबई |
| उम्र (Age) | 18 वर्ष, 2025 के अनुसार |
| गृहनगर (Hometown) | विरार, उपनगर |
| पेशा (Profession) | क्रिकेटर (बल्लेबाज) |
| भूमिका (Role) | बल्लेबाज |
| वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team) | चेन्नई सुपर किंग्स |
| धर्म (Religion) | हिन्दू |
| वैवाहिक स्थिति (Marriage Status) | अविवाहित |
| राष्ट्रीयता (Nationality) | भारतीय |
| आँख कलर (Eye Color) | हल्का भूरा |
| बाल कलर (Hair Color) | काला |
| त्वचा का रंग (Skin color) | शामला |
| हाइट (Height) | 5 फुट 5 इंच |
| वजन (Weight) | 60 kg |
| गर्लफ्रेंड ( girlfriend ) | ज्ञात नहीं |

आयुष म्हात्रे का परिवार (Ayush Mhatre Family)
आयुष म्हात्रे के परिवार की बात करे तो उनके परिवार में माता-पिता हैं उनके पिता का नाम योगेश म्हात्रे तथा उनकी माँ का नाम जागृति म्हात्रे हैं जो कि गृहणी हैं साथ ही उनके नाना लक्ष्मीकांत नाइक भी उनके परिवार में शामिल हैं। आयुष के क्रिकेट करियर में उनके नाना का, बहुत बड़ा योगदान रहा है। उनके नाना उन्हें रोज विरार से मुंबई के मैदानों तक प्रैक्टिस के लिए लेकर जाया किया करते थे।
| पिता का नाम (Father Name) | योगेश म्हात्रे |
| माता का नाम (Mother Name) | जागृति म्हात्रे |
| भाई का नाम (Brother Name) | ज्ञात नहीं |
| बहन का नाम (Sister Name) | ज्ञात नहीं |
आयुष म्हात्रे का शिक्षा (Ayush Mhatre Education)
आयुष म्हात्रे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत IES VN सुले गुरुजी इंग्लिश मीडियम स्कूल दादर, मुंबई से पूरी की। उनकी कॉलेज शिक्षा के बारे में बात करें तो उन्होंने पेस जूनियर साइंस कॉलेज से पढ़ाई की, जो मुंबई में स्थित एक प्रतिष्ठित कॉलेज है।
आयुष म्हात्रे का क्रिकेट कैरियर (Ayush Mhatre Cricket Career)
आयुष म्हात्रे ने मात्र पाँच साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। 15 साल की उम्र में ही उनका क्रिकेट के प्रति झुकाव शुरू हो गया था, जब वे वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए हर रोज़ विरार से चर्चगेट तक लगभग 80 किलोमीटर की यात्रा करते थे। आयुष ने अपने क्रिकेट के सफ़र में काफ़ी संघर्ष किया है, लेकिन उनके परिवार ने भी उनका उतना ही साथ दिया है।

आयुष म्हात्रे का फर्स्ट क्लास कैरियर (Ayush Mhatre First Class Career)
आयुष म्हात्रे की फर्स्ट क्लास कैरियर की बात करें तो 2024-25 सेशन में उन्होंने मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट मे डेब्यू किया था आयुष ने कुल 9 मैचों में 504 रन बनाए थे जिसमें आयुष का दो शतक भी शामिल था उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 176 रन था जो उन्होंने महाराष्ट्र के विरुद्ध बनाया था यह पारी उनकी प्रतिभा और क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को दर्शाती है।
आयुष म्हात्रे का लिस्ट ए क्रिकेट कैरियर (Ayush Mhatre List A Career)
आयुष का लिस्ट ए क्रिकेट कैरियर भी शानदार रहा है उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सात मैचों में 458 रन बनाया है जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 181 रन है जो नागालैंड के खिलाफ बनाया था इस पारी के बदौलत वे पुरुषों के लिस्ट ए क्रिकेट में 150+ रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ा
आयुष म्हात्रे का आईपीएल कैरियर (Ayush Mhatre Ipl Career)
आयुष म्हात्रे ने 20 अप्रैल 2025 को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल मे डेब्यू किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 15 गेंदों में 32 रन बनाए थे जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे। इस प्रदर्शन के साथ ही वे 17 वर्ष के उम्र में CSK के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए थे उनके इस पारी को देखते हुए क्रिकेट एक्सपेक्ट का मानना है आने वाले समय में चेन्नई सुपर किंग को एक अच्छा ओपनर मिल गया है।

आयुष म्हात्रे का नेटवर्थ (Ayush Mhatre Net Worth)
आयुष म्हात्रे के संपत्ति की बात करे तो साल 2025 में मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 1 करोड़ है। यह राशि मुख्य रूप से घरेलू क्रिकेट मैचों से मिलने वाली फीस है रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंटों में खिलाड़ी को प्रति मैच फीस लगभग ₹35,000 से ₹60,000 तक मिलता हैं आईपीएल फीस की अभी कोई जानकारी नहीं है।
आयुष म्हात्रे सोशल मीडिया (Ayush Mhatre Social media)
| Click Here |
आयुष म्हात्रे के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आयुष म्हात्रे कौन है?
आयुष म्हात्रे एक भारतीय क्रिकेटर है।
आयुष म्हात्रे का जन्म कब और कहां हुआ था ?
16 जुलाई 2007, महाराष्ट्र के विरार में
आयुष म्हात्रे की कुल संपत्ति कितनी है?
1 करोड़ लगभग (2025 में)
आयुष म्हात्रे वर्तमान में(2025) किस टीम के साथ आईपीएल खेल रहे हैं?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
आयुष म्हात्रे के पिता का क्या नाम हैं ?
योगेश म्हात्रे
आयुष म्हात्रे के माता का क्या नाम हैं ?
जागृति म्हात्रे
आयुष म्हात्रे का घरेलू टीम कौन हैं ?
मुंबई
यह भी पढ़े




