अर्शदीप सिंह का जीवन परिचय (Arshdeep Singh Biography In Hindi)

Arshdeep Singh Biography In Hindi – अर्शदीप सिंह का जन्म 5 फरवरी 1999 को मध्य प्रदेश के गुना में एक पंजाबी जट सिख परिवार में हुआ था वह बाएं हाथ से मध्यम तेज़ गेंदबाजी करते हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। वह आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में पंजाब किंग्स टीम के लिए खेलते हैं।

अर्शदीप सिंह इंडियन कैप के साथ
अर्शदीप सिंह इंडियन कैप के साथ

अर्शदीप सिंह बायोडाटा (Arshdeep Singh Biodata)

नाम (Name)अर्शदीप सिंह
उपनाम (Nick Name)सिंह
जन्मस्थान (Birth Place)मध्य प्रदेश, गुना
उम्र (2025 में)26 साल 
धर्म (Religion)हिन्दू
जाति (Caste)जट सिख
गृहनगर (Hometown)पंजाब 
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)गेंदबाजी करना
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)पंजाब किंग्स
घरेलू राज्य (Domestic state)पंजाब
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)6 फुट 3 इंच
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड ( girlfriend )ज्ञात नहीं

अर्शदीप सिंह की शिक्षा (Arshdeep Singh Education)

अर्शदीप सिंह ने अपनी शुरूआती पढ़ाई चंडीगढ़ के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से की। उनकी आगे की पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अर्शदीप को बचपन से ही क्रिकेट का शौक था

अर्शदीप सिंह का परिवार (Arshdeep Singh Family)

अगर अर्शदीप सिंह के परिवार की बात करें तो उनके पिता, दर्शन सिंह, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में काम करते थे। उनकी मां, बलजीत कौर, एक गृहिणी हैं। अर्शदीप का एक बड़ा भाई है, आकाशदीप सिंह, जो ब्रैम्पटन (कनाडा) में रहता है। उनकी एक बहन भी है, जिसका नाम गुरलीन कौर है।

अर्शदीप सिंह अपने परिवार के साथ
अर्शदीप सिंह अपने परिवार के साथ
पिता का नाम (Father Name)दर्शन सिंह
माता का नाम  (Mother Name)बलजीत कौ
भाई का नाम (Brother Name)आकाशदीप सिंह
बहन का नाम (Sister Name)गुरलीन कौर

अर्शदीप सिंह का फर्स्ट क्लास कैरियर (Arshdeep Singh First Class Career)

अर्शदीप सिंह पंजाब की तरफ से खेलते हैं। उन्होंने अब तक तीनों घरेलू टूर्नामेंट – रणजी ट्रॉफी (लंबा फॉर्मेट), विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे फॉर्मेट), और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 फॉर्मेट) में हिस्सा लिया है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अब तक 16 मैच खेले हैं और 49 विकेट लिए हैं। उनकी गेंदबाजी का औसत 31.97 है, यानी वो हर विकेट लेने में करीब 32 रन खर्च करते हैं।

अर्शदीप सिंह का आईपीएल कैरियर (Arshdeep Singh IPL Career)

अर्शदीप सिंह ने आईपीएल की शुरुआत 2019 में की थी और उनकी पहली टीम पंजाब किंग्स ही रही है। खास बात ये है कि 2025 में भी वो पंजाब किंग्स के लिए ही खेल रहे हैं। यानी शुरुआत से अब तक वो इसी टीम के साथ जुड़े हुए हैं।

अब तक उन्होंने 72 मैचों में 86 विकेट लिए हैं। अर्शदीप पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी बन चुके हैं।

अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स जर्सी में
अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स जर्सी में

आईपीएल में अर्शदीप सिंह का शानदार प्रदर्शन

  • 2021 में, अर्शदीप ने 12 मैचों में 18 विकेट लेकर सबका ध्यान खींचा। उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें टीम में एक मजबूत गेंदबाज़ के रूप में पहचान दिलाई।
  • 2022 में, उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक जबरदस्त सुपर ओवर फेंका, जिससे वो चर्चा में आ गए। उस सीज़न में उन्होंने 10 विकेट लिए और साबित कर दिया कि वो दबाव में भी कमाल कर सकते हैं।
  • 2024 में, उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 14 मैचों में 19 विकेट लेकर वो टीम के शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने और पूरे सीज़न में पंजाब किंग्स के लिए मैच विनर साबित हुए।

अर्शदीप सिंह का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Arshdeep Singh International Career)

अर्शदीप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत टी20 मैच से की थी। उन्होंने 7 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेला था। डेब्यू मैच में ही उन्होंने एक मेडन ओवर फेंका और 2 विकेट लेकर शानदार शुरुआत की।

इसके बाद, उन्हें 25 नवंबर 2022 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में वनडे डेब्यू करने का मौका मिला।

अर्शदीप सिंह 2024 T-20 ट्रॉफी के साथ
अर्शदीप सिंह 2024 T-20 ट्रॉफी के साथ

2024 T20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह ने 2024 के टी20 विश्व कप में भारत के लिए कमाल की गेंदबाज़ी की। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट लिए और उन्हें ‘बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब मिला।

उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 2025 में ICC मेन्स T20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुना गया।

2025 चैंपियंस ट्रॉफी का प्रदर्शन

2025 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, और अर्शदीप सिंह ने इसमें भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

2025 में ICC मेन्स टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए

क्या आगे टेस्ट डेब्यू होगा?

अर्शदीप ने अब तक भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन जुलाई 2025 में इंग्लैंड दौरे के दौरान उनके टेस्ट डेब्यू की पूरी संभावना है।

अर्शदीप सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर में आँकड़े

टी20 अंतरराष्ट्रीय (T20I)

मैचविकेटगेंदबाजी औसतइकोनॉमी रेटस्ट्राइक रेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
639918.308.3013.234/9

वनडे अंतरराष्ट्रीय (ODI)

मैचविकेटगेंदबाजी औसतइकोनॉमी रेटस्ट्राइक रेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
91423.005.1826.25/37

अर्शदीप सिंह की कुल संपत्ति (Arshdeep Singh Net Worth)

अर्शदीप सिंह की 2025 में अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ से 12 करोड रुपए तक है उनकी इनकम के मुख्य स्रोत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट मैच की फीस आईपीएल वेतन और ब्रांड  भी शामिल है बीसीसीआई अनुबंध के ग्रेड C में आते हैं अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने 2025 में 18 करोड रुपए में रिटर्न किया है

अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया (Arshdeep Singh Social Media)

InstagramClick here
TwitterClick here
facebookClick here

FAQ

Arshdeep Singh bowling speed

140 किलो प्रति घंटा से 150 तक

Arshdeep Singh net worth

अर्शदीप सिंह की 2025 में अनुमानित कुल संपत्ति लगभग 10 करोड़ से 12 करोड रुपए तक है

Arshdeep Singh T20 wickets

99

Arshdeep Singh IPL 2025

अर्शदीप सिंह ने आईपीएल की शुरुआत 2019 में की थी और उनकी पहली टीम पंजाब किंग्स ही रही है। खास बात ये है कि 2025 में भी वो पंजाब किंग्स के लिए ही खेल रहे हैं

यह भी पढ़ें: