Apoorva Mukhija biography: अपूर्वा मुखिजा, यानी The Rebel Kid, 24 साल की एक ऐसी लड़की, जिसने कोडिंग की दुनिया छोड़कर कॉमेडी और कंटेंट क्रिएशन में तहलका मचा दिया। दिल्ली की गलियों से यूट्यूब और इंस्टाग्राम तक, फिर वेब सीरीज में धमाल, उनकी जिंदगी एक इंस्पायरिंग रोलरकोस्टर है। बेबाक बोली और बिंदास अंदाज से वो लाखों दिल जीत चुकी हैं।
अपूर्वा मुखिजा बायो/विकी (Apoorva Mukhija Bio/Wiki)
| पूरा नाम | अपूर्वा मुखिजा |
| उपनाम | रिबेल किड, कालेशी औरत |
| जन्मतिथि | 28 जुलाई 2001 |
| उम्र | 24 साल (2025 में) |
| जन्मस्थान | नई दिल्ली |
| गृहनगर | नोएडा, उत्तर प्रदेश |
| पेशा | डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, मॉडल, एक्ट्रेस |
| शिक्षा | BTech (कंप्यूटर साइंस), मणिपाल यूनिवर्सिटी |
| हाइट | 5 फीट 3 इंच (160 cm) |
| वजन | 58 किलो |
| आँखों का रंग | भूरा |
| बालों का रंग | भूरा |
अपूर्वा मुखिजा का प्रारंभिक जीवन (Apoorva Mukhija Early Life)
अपूर्वा मुखिजा का जन्म 28 जुलाई 2001 को नई दिल्ली में हुआ, लेकिन वो नोएडा, उत्तर प्रदेश में पली-बढ़ीं। उनकी जड़ें हरियाणा के शाहबाद मारकंडा जैसे छोटे शहर से जुड़ी हैं, जहाँ लड़कियों से शादी और घर संभालने की उम्मीद की जाती थी। अपूर्वा ने इन रूढ़ियों को ठोकर मारी। बचपन से ही वो चुलबुली और बेबाक थीं। स्कूल में उनकी तीखी बुद्धि और मजाकिया स्वभाव ने उन्हें दोस्तों में पॉपुलर बनाया। 18 साल की उम्र में उन्होंने यूट्यूब पर वीडियोज बनाना शुरू कर दिया था।
अपूर्वा की शिक्षा (Apoorva Mukhija Education)
अपूर्वा ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली और हरियाणा के नामी स्कूलों में की। उन्होंने खैतान पब्लिक स्कूल (2008-12), कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, दिल्ली (2012-16), और दिल्ली पब्लिक स्कूल, पानीपत (2016-18) से पढ़ाई पूरी की। फिर मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर में जुलाई 2018 से 2022 तक कंप्यूटर साइंस में BTech किया। कॉलेज में वो सिर्फ कोडिंग तक नहीं रुकीं उन्होंने वहीं पर यूट्यूब पर वीडियो बनाना शुरू किया। उनकी रिलेटेबल कॉमेडी और लाइफस्टाइल वीडियोज ने कॉलेज के दिनों में ही उन्हें स्टार बना दिया।
अपूर्वा का परिवार (Apoorva Mukhija Family)
अपूर्वा के परिवार में उनकी मम्मी अनीता मुखिजा, जो अंबाला कैंट में टीचर हैं, और एक छोटा भाई शामिल है। उनके पापा गवर्नमेंट जॉब में हैं। मम्मी अपूर्वा की सबसे बड़ी इंस्पिरेशन हैं, जिन्होंने छोटे शहर में रूढ़ियों के खिलाफ जंग लड़ी। पापा पहले सख्त थे, कपड़ों और बाहर जाने पर रोक लगाते थे। लेकिन एक बार उनके सपोर्ट (“मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ”) ने अपूर्वा का दिल जीत लिया। अब परिवार उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

अपूर्वा का करियर (Apoorva Mukhija Carrier)
अपूर्वा ने 2019 में यूट्यूब चैनल The Rebel Kid पर पहला वीडियो If Beauty Gurus Were Honest डाला, जो रातोंरात हिट हुआ। उनकी डार्क कॉमेडी और मिनी व्लॉग्स नई Gen-Z जनरेशन को खूब पसंद आया। इंस्टाग्राम रील्स पर फैशन, लाइफस्टाइल, और मजेदार कंटेंट ने उन्हें और पॉपुलर किया। उन्होंने नाइक, मेबेलिन, अमेजन, और केट स्पेड जैसे ब्रांड्स के साथ काम किया। Flipkart के टीवी ऐड में भी दिखीं।
करियर की शुरुआत में उन्होंने The Sparks Foundation (वेब डेवलपमेंट), MX TakaTak (मार्केटिंग), और Swiggy Dineout (सोशल मीडिया) में इंटर्नशिप की। फिर Dell Technologies में सेल्स इंजीनियरिंग की जॉब की। लेकिन क्रिएटिविटी ने उन्हें वापस बुलाया। 2023 में Who’s Your Gynac? में अक्षता का रोल किया। 2025 में The Traitors India और बात पक्की वेब सीरीज में नजर आईं। India’s Got Latent में गेस्ट अपीयरेंस ने भी सुर्खियाँ बटोरीं।
उपलब्धियां और योगदान
अपूर्वा ने कम उम्र में बड़ी कामयाबी हासिल की। 2023 में Exhibit Award और 2024 में Cosmopolitan Blogger Award व Entrepreneur India Award उनके नाम रहा। 2022-23 में वो Top 100 Digital Stars लिस्ट में शामिल हुईं। फैशन शोज में रैंप वॉक और टीवी ऐड्स ने उन्हें और चमकाया। वो मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बोलती हैं और Brave Together और M Power (18001 820050) जैसे रिसोर्सेज को प्रमोट करती हैं। उनकी बगावती आवाज समाज में बदलाव की मिसाल है।
व्यक्तिगत जीवन
अपूर्वा की जिंदगी उतनी ही रंगीन है, जितनी उनकी वीडियोज। उन्हें ट्रैवलिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स, और वाइन के साथ चिल करना पसंद है। उनके टैटू – स्नेक (पावर), Chaos (रिबेल सोच), और बटरफ्लाई (आजादी), उनकी पर्सनैलिटी का हिस्सा हैं। वो क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की फैन हैं। ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन से जूझीं, लेकिन थेरेपी और दोस्तों (गणेश, आयुषी) ने उन्हें संभाला। वो कहती हैं, “18 साल की अपूर्वा निडर थी, अब मैं समझदार हूँ।”

बॉयफ्रेंड
अपूर्वा का रिलेशनशिप उत्सव दहिया (इन्वेस्टमेंट बैंकर) के साथ था, जो अब खत्म हो चुका है। 2025 में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के Under 25 Summit में कुछ स्टूडेंट्स ने उत्सव का नाम लेकर चिढ़ाया। इसका वीडियो वायरल हुआ। अपूर्वा ने बेबाकी से जवाब दिया, “मैं अपने पास्ट से नहीं भागती।” उनकी ये हिम्मत फैंस को पसंद आई।
सोशल मीडिया
The Rebel Kid के नाम से अपूर्वा के इंस्टाग्राम पर 4M+ से ज़्यादा फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 1M+ सब्सक्राइबर्स हैं। उनकी डार्क कॉमेडी, ट्रैवल व्लॉग्स, और रिलेटेबल वीडियोज फैंस को पसंद आते हैं। वो ‘ऑनलाइन हेट’ को इग्नोर करती हैं।
| YouTube Account | @the.rebelkid |
| Instagram Account | @the.rebel.kid |
नेट वर्थ और कमाई का जरिया
अपूर्वा की नेट वर्थ 70-85 लाख रुपये के बीच है। उनकी कमाई का जरिया सोशल मीडिया, ब्रांड डील्स और विज्ञापन हैं। Flipkart जैसे टीवी ऐड्स और वेब सीरीज भी इनके इनकम का सोर्स है। दिल्ली में उनका अपार्टमेंट, लग्जरी ट्रैवल, और कैजुअल स्टाइल उनकी मेहनत को दिखती है।
विवाद
2025 में India’s Got Latent शो में गालियों की वजह से अपूर्वा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना, और आशीष चंचलानी के खिलाफ बांद्रा कोर्ट में FIR दर्ज हुआ था। IIFA ने भी उन्हें इवेंट्स से हटा दिया था, और करणी सेना ने भी धमकियाँ दीं थी।अपूर्वा ने India’s Got Latent शो के विवाद के बीच इंस्टाग्राम पर सभी को अनफॉलो कर दिया और करीब 200 पोस्ट डिलीट किए।

Under 25 Summit में स्टूडेंट्स की चिढ़ाने वाली हरकत का वीडियो वायरल हुआ। ऑनलाइन रेप और डेथ थ्रेट्स ने उन्हें और उनकी मम्मी को परेशान किया। अपूर्वा कहती हैं, “इंटरनेट पर औरतों के लिए दोहरे नियम हैं, लेकिन मैं रुकूँगी नहीं।”
हालिया अपडेट
अप्रैल 2025 में अपूर्वा ने इंस्टाग्राम पोस्ट्स डिलीट कर कमबैक की शुरुआत की। वो बात पक्की और नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। धमकियों के बावजूद वो बेफिक्र हैं। दोस्त गणेश और आयुष, और उनके फैन पेजेस उनका हौसला बढ़ाते हैं। वो कहती हैं, “मेरा शो मेरा कमबैक होगा”
विशेष तथ्य
- अपूर्वा की मम्मी ने छोटे शहर में बगावत की, जो उनकी प्रेरणा हैं। वो मम्मी के लिए बड़ा घर और बेहतर जिंदगी चाहती हैं।
- टेलर स्विफ्ट की फैन हैं और उनके reputation era से कमबैक की स्ट्रैटेजी लेती हैं।
- लंदन में एक महिला ने उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज से लोकेशन ट्रैक कर स्टॉकिंग की थी।
- मानसिक स्वास्थ्य के लिए थेरेपी ली और M Power हेल्पलाइन (18001 820050) को सपोर्ट करती हैं।
- कॉलेज में क्रश को मैसेज करने के लिए फेक नाम यूज करती थीं, फिर खुद माफी माँगती थीं।
- वो कहती हैं, “इंटरनेट ने स्टॉकिंग को नॉर्मल बना दिया, लेकिन ऑफलाइन दोस्ती असली है।”
FAQ
अपूर्वा मुखिजा की उम्र कितनी है?
2025 में 24 साल, उनका जन्म 28 जुलाई 2001 को हुआ था।
अपूर्वा मुखिजा ने अपनी पढ़ाई कहाँ से की?
मणिपाल यूनिवर्सिटी, जयपुर से BTech (कंप्यूटर साइंस) और दिल्ली-हरियाणा के स्कूलों से स्कूली पढ़ाई।
अपूर्वा मुखिजा का The Rebel Kid चैनल कब शुरू हुआ?
2019 में, जब उन्होंने पहला वीडियो If Beauty Gurus Were Honest डाला था।
अपूर्वा मुखिजा ने कौन-कौन सी वेब सीरीज में काम किया है?
Who’s Your Gynac? (2023), The Traitors India (2025), और बात पक्की (2025)
अपूर्वा मुखिजा के टैटू का मतलब क्या है?
स्नेक (पावर), Chaos (रिबेल सोच), और बटरफ्लाई (आजादी) उनकी पर्सनैलिटी दिखाते हैं।
अपूर्वा मुखिजा का India’s Got Latent विवाद क्या था?
2025 में गालियों की वजह से FIR हुई, IIFA ने इवेंट से हटाया, और करणी सेना ने धमकियाँ दीं।
अपूर्वा मुखिजा की नेट वर्थ कितनी है?
करीब 70-85 लाख रुपये, सोशल मीडिया, ब्रांड डील्स, और ऐड्स से कमाई।
अपूर्वा मुखिजा के बॉयफ्रेंड कौन थे?
उत्सव दहिया (इन्वेस्टमेंट बैंकर), अब उनका ब्रेकअप हो चुका है।
अपूर्वा मुखिजा सोशल मीडिया पर इतनी पॉपुलर कैसे हुईं?
डार्क कॉमेडी, रिलेटेबल रैंट्स, और फैशन-लाइफस्टाइल रील्स से 4M+ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स बने।
अपूर्वा मुखिजा का कमबैक प्लान क्या है?
Reputation era स्टाइल में नई वीडियोज और शो, 2025 में बात पक्की से धमाल मचाने की तैयारी।
यह भी पढ़ें:




