Anushka Yadav Biography In Hindi-अनुष्का यादव एक साधारण लेकिन खास लड़की हैं, जिनका नाम अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के साथ जुड़ने की वजह से चर्चाओं में है। बताया जा रहा है कि अनुष्का और तेज प्रताप यादव के बीच पिछले 12 सालों से करीबी रिश्ता है। हालांकि अनुष्का यादव ने अभी तक खुद को मीडिया के सामने नहीं लाया है।

- अनुष्का यादव बायोडाटा (Anushka Yadav Biodata)
- अनुष्का यादव परिवार (Anushka Yadav Family)
- सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर (social media viral picture)
- तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव का रिश्ता
- पारिवारिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया
- लालू प्रसाद यादव ने क्या कहा (What did Lalu prasad Yadav say)
- तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया (Tejashwi Yadav thoughts)
- इस विवाद पर तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया
- तेजप्रताप यादव पहले से शादीशुदा हैं।
अनुष्का यादव बायोडाटा (Anushka Yadav Biodata)
| नाम (Name) | अनुष्का यादव |
| उपनाम (Nickname) | अनुष्का |
| पिता का नाम (Father’s Name) | मनोज यादव |
| माता का नाम (Mother’s name) | ज्ञात नहीं |
| भाई का नाम (Brother’s name) | आकाश यादव |
अनुष्का यादव परिवार (Anushka Yadav Family)
अगर अनुष्का यादव के परिवार की बात करें तो उनके परिवार में उनके माता-पिता और भाई हैं। उनके पिता का नाम मनोज यादव है। उनकी मां का नाम सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है लेकिन उनके भाई का नाम आकाश यादव है जो आरजेडी की युवा शाखा में सक्रिय थे और पार्टी के लिए काम करते थे, हालांकि बाद में उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर (social media viral picture)
तेज प्रताप यादव द्वारा सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की जानकारी देने के बाद हड़कंप मच गया था। बाद में तेज प्रताप और अनुष्का यादव की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें अनुष्का यादव ने नाक से लेकर माथे तक सिंदूर लगाया हुआ है और एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। और तेज प्रताप यादव उनके सामने खड़े हैं, हालांकि इस फोटो की पुष्टि नहीं हुई है।

तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव का रिश्ता
तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में खुलासा किया था कि वह पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं और उनसे प्यार करते हैं। तेज प्रताप यादव ने पोस्ट में लिखा था कि
मैं तेज प्रताप यादव हूं और मेरे साथ तस्वीर में दिख रही लड़की अनुष्का यादव है! हम दोनों एक दूसरे को पिछले 12 सालों से जानते हैं और एक दूसरे से प्यार भी करते हैं।
हालांकि बाद में तेज प्रताप ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और कहा कि मेरे सोशल मीडिया अकाउंट को हैक कर लिया गया है और मेरी तस्वीर को गलत तरीके से एडिट कर खबरें चलाई जा रही हैं ताकि जनता के सामने मेरी छवि खराब हो।

पारिवारिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया
तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के रिश्ते के खुलासे के बाद राजद प्रमुख अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को अपने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया और उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया तथा उनको परिवार से भी दूर कर दिया गया।
लालू प्रसाद यादव ने क्या कहा (What did Lalu prasad Yadav say)
निजी जीवन में नैतिकता की अनदेखी हमारे समाज और न्याय के लिए चल रहे सामूहिक प्रयासों को कमजोर करती है। मेरे बड़े बेटे की हाल की गतिविधियाँ, उसका आचरण और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक संस्कारों और मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं। इसलिए, इन परिस्थितियों को देखते हुए, मैं उसे पार्टी और परिवार से अलग करता हूँ। अब से उसका पार्टी या परिवार में कोई भी दखल नहीं रहेगा। उसे पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
अपने निजी जीवन के फैसले लेने की जिम्मेदारी अब पूरी तरह उसी की है। जो लोग उससे जुड़ना चाहें, वे अपने विवेक से निर्णय लें। मैंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा का पक्ष लिया है, और मेरे परिवार के आज्ञाकारी सदस्य भी इसी रास्ते पर चले हैं
तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया (Tejashwi Yadav thoughts)
तेज प्रताप यादव के खिलाफ जब लालू यादव ने सख्त फैसला लिया, तो तेजस्वी यादव ने भी अपने बड़े भाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। तेजस्वी ने रविवार को कहा कि
तेज प्रताप का निजी और राजनीतिक जीवन अलग-अलग है, लेकिन जो उन्होंने किया (12 साल तक अनुष्का यादव से रिश्ता रखना), वह सही नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
तेजस्वी ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव जी ने जो फैसला लिया, उससे साफ है कि वो क्या सोचते हैं। तेजस्वी ने कहा कि तेज प्रताप उनसे उम्र में बड़े हैं और समझदार भी हैं, इसलिए अपने निजी फैसले खुद ले सकते हैं। लेकिन जो उन्होंने किया, वह उन्हें (तेजस्वी यादव को) पसंद नहीं आया और वह इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे
इस विवाद पर तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया
जो लोग अपने परिवार, परंपरा और अच्छे संस्कारों का ध्यान रखते हैं, उन पर कभी सवाल नहीं उठते। लेकिन जो बार-बार हद पार करते हैं और सही-गलत का फर्क नहीं समझते, वे खुद ही आलोचना के लायक बन जाते हैं।
हमारे लिए पापा भगवान जैसे हैं, परिवार हमारा सम्मान है और पापा की मेहनत से खड़ी की गई पार्टी और सामाजिक न्याय का विचार हमारे लिए पूजा जैसा है। इन तीनों की इज्जत पर किसी की वजह से कोई दाग लगे, ये हमें बिल्कुल भी मंजूर नहीं
तेजप्रताप यादव पहले से शादीशुदा हैं।
तेजप्रताप यादव ने साल 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय से शादी की थी, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि तेजप्रताप यादव ने कोर्ट में जाकर तलाक की अर्जी दाखिल कर दी, हालांकि अब तक यानी साल 2025 में भी इन दोनों के बीच विवादों को लेकर कोई फैसला नहीं आया है।
अनुष्का यादव कौन है ?
तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड
नुष्का यादव और तेजप्रताप यादव कब से रिलेशनशिप में हैं?
12 साल से
अनुष्का यादव के पिता का क्या नाम है?
मनोज यादव




