अंगकृष रघुवंशी का जीवन परिचय (Angkrish Raghuvanshi biography in Hindi)

Angkrish Raghuvanshi biography in Hindi – अंगकृष रघुवंशी एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं जिनका जन्म 5 जून 2004 को दिल्ली में हुआ था लेकिन वे क्रिकेट खेलने के लिए मुंबई चले गए। वे दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वर्तमान में इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। उन्हें 2022 अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम में भी शामिल किया गया था

अंगकृष रघुवंशी बायोडाटा (Angkrish Raghuvanshi Biodata)

नाम (Name)अंगकृष रघुवंशी
उपनाम (Nick Name)रघुवंशी
जन्मस्थान (Birth Place)दिल्ली , भारत
उम्र (Age) 21 साल (2025 में)
गृहनगर (Hometown)दिल्ली
पेशा (Profession)क्रिकेट खेलना
भूमिका (Role)बल्लेबाज
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)कोलकाता नाइट राइडर्स
धर्म (Religion)हिन्दू 
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status)अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
आँख कलर (Eye Color)हल्का भूरा
हाइट (Height)5 फुट 7 इंच
वजन (Weight)60 kg 
गर्लफ्रेंड ( girlfriend )ज्ञात नहीं
Untitled design 2 2
अंगकृष रघुवंशी का जीवन परिचय

अंगकृष रघुवंशी का परिवार (Angkrish Raghuvanshi Family)

अंगकृष रघुवंशी के परिवार में उनके पिता अवनीश रघुवंशी पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं और उनकी मां मलिका रघुवंशी बास्केटबॉल खिलाड़ी थीं, जिसके कारण रघुवंशी को परिवार से भी अच्छा खेल का माहौल मिला। 

पिता का नाम  (Father Name)अवनीश रघुवंशी
माता का नाम  (Mother Name)मालिका रघुवंशी
बहन का नाम (Sister Name)ज्ञात नहीं

अंगकृष रघुवंशी की शिक्षा (Angkrish Raghuvanshi Education)

अंगकृष रघुवंशी की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने अपनी बचपन की शिक्षा पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, अरावली स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल, बोरीवली से पूरी की। उन्हें पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, इसलिए उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया और क्रिकेट में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा। 

स्कूल (School)पाथवेज वर्ल्ड स्कूल, अरावली स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल
कॉलेज (College)ज्ञात नहीं 
शिक्षा योग्यता (Education)ज्ञात नहीं 

अंगकृष रघुवंशी का क्रिकेट जर्नी (Angkrish Raghuvanshi Cricket Career)

अंगकृष रघुवंशी ने 11 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके पिता अवनीश रघुवंशी ने उन्हें क्रिकेट के लिए अच्छा माहौल देने के लिए दिल्ली से मुंबई स्थानांतरित कर दिया और मुंबई में रघुवंशी ने अभिषेक नायर से क्रिकेट की तकनीक सीखी।

बचपन के क्रिकेट कोच अभिषेक नायर
क्रिकेट अकादमी (Cricket Academy)क्लब अपोलो सीसी मुंबई
Untitled design 6
Angkrish Raghuvanshi Old Photo

अंगकृष रघुवंशी का फर्स्ट क्लास कैरियर (Angkrish Raghuvanshi First Class Career)

अंगकृष रघुवंशी दिल्ली से हैं लेकिन वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अंगकृष रघुवंशी ने अक्टूबर 2023 में हरियाणा के खिलाफ मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पदार्पण किया और फिर उसी साल 20 नवंबर 2023 को सिक्किम के खिलाफ मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया।

मैचपारीकुल रनऔसतअर्धशतकशतक सर्वश्रेष्ठ स्कोर
3518245.502092

अंगकृष रघुवंशी  का आईपीएल कैरियर (Angkrish Raghuvanshi IPL Career)

अंगकृष रघुवंशी का आईपीएल करियर काफी शानदार रहा रघुवंशी ने 3 अप्रैल 2024 को कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली थी।  अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके चलते कोलकाता ने रघुवंशी को आईपीएल 2025 में 3 करोड़ रुपये में दुबारा रिटर्न किया 

कुल मैचकुल रनऔसतस्ट्राइक रेटअर्धशतकशतकसर्वश्रेष्ठ स्कोर
1940431.07150.18254
Untitled design 1 3
अंगकृष रघुवंशी कोलकाता नाइट राइडर्स

अंगकृष रघुवंशी की कुल संपत्ति (Angkrish Raghuvanshi Net Worth)

अंगकृष रघुवंशी की कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2025 में यह 5 करोड़ के आसपास है, हालांकि यह आंकड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है। उनकी आय का मुख्य स्रोत क्रिकेट और ब्रांड एंबेसडरशिप है। साल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा है।

अंगकृष रघुवंशी सोशल मीडिया (Angkrish Raghuvanshi Social Media)

InstagramClick here
  1. अंगकृष रघुवंशी का जन्म कब और कहां हुआ?

    5 जून 2004 को दिल्ली में

  2. अंगकृष रघुवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है? 

    फिलहाल उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है और वह अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दे रहे हैं।

  3. अंगकृष रघुवंशी की वर्तमान आईपीएल टीम कौन सी है? 

    कोलकाता नाइट राइडर्स

  4. अंगकृष रघुवंशी के पिता का क्या नाम हैं ?

    अवनीश रघुवंशी

  5. अंगकृष रघुवंशी के माता का क्या नाम हैं ?

    मालिका रघुवंशी

यह भी पढ़े

आयुष म्हात्रे का जीवन परिचय (Ayush Mhatre Biography In Hindi) 

शेख रशीद का जीवन परिचय (Shaik Rasheed Biography In Hindi)

साईं सुदर्शन का जीवन परिचय (Sai Sudharshan biography in Hindi)