आकाश दीप का जीवन परिचय (Akash Deep biography in Hindi)

Akash Deep biography in Hindi – आकाश दीप एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उनका जन्म 15 दिसंबर 1996 को बिहार के सासाराम जिले में हुआ था। वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और जरूरत पड़ने पर नीचे के क्रम में बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। आकाश दीप घरेलू क्रिकेट में बंगाल की टीम से खेलते हैं और आईपीएल 2025 में वह लखनऊ सुपरजायंट्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

आकाश दीप बायोडाटा (Akash Deep Biodata)

Akash Deep with Trophy
Akash Deep with Trophy
नाम (Name)आकाश दीप
उपनाम (Nick Name)दीप
जन्मस्थान (Birth Place)बिहार,सासाराम
उम्र (Age)28 साल (2025 में)
धर्म (Religion)हिन्दू
गृहनगर (Hometown)बंगाल
पेशा  (Profession)क्रिकेटर
भूमिका (Role)तेज गेंदबाज
वर्तमान आईपीएल टीम (Current IPL Team)लखनऊ सुपरजायंट्स
घरेलू राज्य (Domestic state)बंगाल
वैवाहिक स्थिति (Marriage Status )अविवाहित
राष्ट्रीयता (Nationality)भारतीय
हाइट (Height)6 फीट
वजन (Weight)60 kg
गर्लफ्रेंड (girlfriend)ज्ञात नहीं

आकाश दीप की शिक्षा (Akash Deep Education)

अगर आकाश दीप की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई सासाराम के गवर्नमेंट स्कूल से की है। उनकी आगे की पढ़ाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। आकाश दीप को लोग उनके क्रिकेट खेल की वजह से ही जानते हैं।

आकाश दीप का परिवार (Akash Deep Family)

अगर आकाश दीप के परिवार की बात करें तो उनके पिता रामजी सिंह एक शिक्षक थे, लेकिन अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2015 में आकाश दीप ने सिर्फ दो महीनों के अंदर ही अपने पिता और बड़े भाई को खो दिया था। उनके भाई भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी मां एक हाउसवाइफ हैं और अब वही उनके परिवार की सबसे बड़ी सहारा हैं।

Akash Deep with Family Photo
Akash Deep with Family Photo
पिता का नाम ( Father Name )रामजी सिंह
माता का नाम ( Mother Name )ज्ञात नहीं

आकाश दीप का फर्स्ट क्लास कैरियर (Akash Deep First Class Career)

आकाश दीप ने अपने फर्स्ट क्लास करियर की शुरुआत साल 2019 में रणजी ट्रॉफी से की थी। यह डेब्यू उनके लिए काफी शानदार रहा और उन्होंने अपने खेल से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने सिर्फ रणजी ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि बंगाल की टीम के लिए बाकी घरेलू टूर्नामेंट जैसे विजय हजारे ट्रॉफी (लिस्ट ए क्रिकेट) और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (टी20 क्रिकेट) में भी डेब्यू किया है।

Akash Deep with Ranji Trophy Teammates
Akash Deep with Ranji Trophy Teammates

आकाश दीप ने हर फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यही वजह रही कि उन्होंने जल्द ही सभी घरेलू टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर ली। उनकी तेज गेंदबाजी और विकेट लेने की काबिलियत ने उन्हें बंगाल टीम का अहम खिलाड़ी बना दिया।

उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें भारत ए टीम में खेलने का मौका मिला और फिर 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी कदम रख दिया।

आकाश दीप का फर्स्ट क्लास के आंकड़े

मैचविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीपांच विकेट एक पारी मेंदस विकेट एक मैच मेंगेंदबाजी औसतइकॉनमी रेटस्ट्राइक रेट
361236 विकेट पर 60 रन5 बार1 बार22.983.0744.8

आकाश दीप का आईपीएल कैरियर (Akash Deep IPL Career)

अगर आकाश दीप के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की तरफ से खेलना शुरू किया था। अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 5 मैच खेले और 5 विकेट लिए। शुरुआत तो ठीक-ठाक रही, लेकिन अगले दो सीजन यानी 2023 और 2024 में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा।

  • आईपीएल 2023 में उन्होंने RCB के लिए सिर्फ 2 मैच खेले और 1 विकेट लिया।
  • आईपीएल 2024 में भी उन्हें सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 1 विकेट लिया।
Akash Deep with MSD
Akash Deep with MSD

इन दोनों सीजन में ज्यादा मौके ना मिलने और प्रदर्शन सामान्य रहने के कारण आरसीबी ने 2025 की नीलामी (ऑक्शन) में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया।

इसके बाद आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन पर भरोसा जताया और 8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यह उनके करियर की बड़ी डील थी, लेकिन दुर्भाग्य से 2025 सीजन में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, और लखनऊ की टीम भी प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई।

आकाश दीप का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर की शुरुआत (Akash Deep International Career)

अगर आकाश दीप के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो उन्होंने अपना डेब्यू टेस्ट मैच साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में रांची में खेला था। यह उनके लिए एक बहुत ही खास और भावुक पल था, क्योंकि उनकी मां भी स्टेडियम में मौजूद थीं और उन्होंने अपने बेटे को भारत के लिए खेलते हुए देखा।

Akash Deep Indian cap with Rahul Dravid
Akash Deep Indian cap with Rahul Dravid

अपने पहले ही टेस्ट मैच में आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 19 ओवर में 83 रन देकर 3 अहम विकेट लिए और सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

उनके इस शानदार प्रदर्शन की वजह से 2025 के जून में इंग्लैंड दौरे पर उन्हें फिर से भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इस बार टीम के नए कप्तान शुभमन गिल होंगे। आकाश दीप का यह सफर दिखाता है कि मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

आकाश दीप की कुल संपत्ति (Akash Deep Net Worth)

आकाश दीप की कुल संपत्ति 2025 में करीब 5 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच मानी जा रही है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत घरेलू क्रिकेट, आईपीएल और ब्रांड एंबेसडर से मिलने वाले पैसे हैं।

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, जो उनकी कमाई में बड़ा योगदान है।

आकाश दीप सोशल मीडिया (Akash Deep Social Media)

InstagramClick here
facebookClick here

FAQ

आकाश दीप कहाँ के हैं?

बिहार के सासाराम जिले के

आकाशदीप की बॉलिंग स्पीड क्या है?

लगभग 145 kpg से 150 kpg तक

आकाश दीप किस प्रकार का गेंदबाज है?

वह दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं

आकाश दीप आयु

28 साल (2025 में)

आकाश दीप आईपीएल टीम 2025

आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के हिस्सा है

यह भी पढे :