अहान पांडे का जीवन परिचय (Ahaan Panday Biography in Hindi)

Ahaan Panday Biography: अहान पांडे (जन्म: 23 दिसंबर 1997) एक उभरते हुए भारतीय एक्टर, मॉडल, और सोशल मीडिया स्टार हैं। अहान, मशहूर एक्टर चंकी पांडे के भतीजे और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के चचेरे भाई हैं। वह यश राज फिल्म्स की फिल्म सयारा (रिलीज: 18 जुलाई 2025) से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी बहन अलाना पांडे एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।

अहान पांडे जीवनी (Ahaan Panday Bio/wiki)

पूरा नामअहान पांडे
जन्म23 दिसंबर 1997
उम्र27 वर्ष (2025 तक)
पेशाअभिनेता, मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
जानी जाते हैंसयारा (2025)
होमटाउनमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय
राशिमकर

फिजिकल डिटेल्स

लंबाई5’10” (178 सेमी)
वजन70 किलो (लगभग)
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

अहान का शुरुआती जीवन (Ahaan Panday Early Life)

अहान का जन्म मुंबई, महाराष्ट्र में एक फिल्मी परिवार में हुआ। उनके पिता चिक्की पांडे एक बिजनेसमैन हैं, जो भारत सरकार के स्टील मंत्रालय से जुड़े हैं, और मां डिएन पांडे एक प्रसिद्ध फिटनेस एक्सपर्ट और लेखिका हैं। उनकी बड़ी बहन अलाना पांडे एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं। अहान का जन्म समय से पहले हुआ था, और उन्हें सीमित संसाधनों के कारण थर्मोकोल बॉक्स में NICU ले जाया गया था, जो उनकी बहन और मां ने एक व्लॉग में बताया।

Ahaan Panday old photo
Ahaan Panday old photo

शिक्षा (Ahaan Panday Education)

अहान ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई में पूरी की, लेकिन उनकी कॉलेज शिक्षा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वह अपने करियर में एक्टिंग और मॉडलिंग पर ही ध्यान देते रहे हैं।

फैमिली डिटेल्स

पिताचिक्की पांडे (बिजनेसमैन)
माताडिएन पांडे (फिटनेस एक्सपर्ट, लेखिका)
भाई-बहनअलाना पांडे (बड़ी बहन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर)
निवासमुंबई, महाराष्ट्र
Ahaan Panday with Ananya Panday and family
Ahaan Panday with Ananya Panday and family

अहान पांडे के बारे में खास बातें

  • 16 साल की उम्र में उनकी बहन अलाना ने उन्हें पहला सिगरेट आज़माने के लिए प्रेरित किया, जिसे वह मजाक में “प्यार भरा” अनुभव बताते हैं।
  • उनके पास एक टैटू है, जिसमें उनकी बहन अलाना का जन्म वर्ष अंकित है, जो उन दोनों के गहरे रिश्ते को दिखता है।
  • अहान को टोक्यो बहुत पसंद है और वह वहां एक हॉलिडे होम बनाना चाहते हैं।
  • उनकी पहली सेलिब्रिटी क्रश हॉलीवुड एक्ट्रेस अन्ना सोफिया रॉब थीं, और बॉलीवुड में वह आलिया भट्ट के साथ काम करना चाहते हैं।

करियर हाइलाइट्स

अहान पांडे यश राज फिल्म्स की फिल्म सयारा (18 जुलाई 2025) से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं और इसमें Aneet padda उनकी को-स्टार हैं। फिल्म का टीज़र मई 2025 में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

इससे पहले, अहान ने अपनी बहन अलाना के यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो में दिखे हैं, जहां उनकी सादगी और हंसी-मजाक ने दर्शकों का ध्यान खींचा। 2023 में अलाना की शादी में उन्होंने शाहरुख खान के गाने “I Am The Best” पर डांस किया, जिसे खुद शाहरुख ने सराहा।

Ahaan Panday with Ed Sheeran
Ahaan Panday with Ed Sheeran

नेट वर्थ और इनकम (Net Worth)

अनुमानित नेट वर्थलगभग 33-41 करोड़ रुपये, 2025 तक
इनकम सोर्सफिल्में, मॉडलिंग, सोशल मीडिया एंडोर्समेंट्स

विवाद और चुनौतियां

अहान को नेपोटिज्म का टैग झेलना पड़ा है, क्योंकि वह चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे के चचेरे भाई हैं। कुछ नेटिजन्स ने उन्हें “औसत दिखने वाला नेपो किड” कहा, और उनकी डेटिंग अफवाहों (तारा सुतारिया, सुहाना खान, उर्वशी रौतेला, मानुषी छिल्लर) को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। एक बार अहान ने चंकी पांडे से कनेक्शन न होने की बात कही थी, जिसे नेटिजन्स ने नेपोटिज्म डिबेट से बचने की कोशिश माना।

लाइफस्टाइल और फेवरेट्स

फेवरेट खानास्कॉर्पियन (थाईलैंड में आज़माया)
फेवरेट ड्रिंककॉफी
फेवरेट ट्रैवल डेस्टिनेशनटोक्यो
फेवरेट एक्ट्रेसआलिया भट्ट, अन्ना सोफिया रॉब
हॉबीडांस, ट्रैवलिंग, सोशल मीडिया

डेटिंग अफवाहें

2020 में अहान को तारा सुतारिया के साथ डेटिंग की अफवाहों में जोड़ा गया, जब उन्हें कई जगह एक साथ देखा गया था लेकिन यह बात सच नहीं थी वो दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।

अहान से सोशल मीडिया पर जुड़ें

यह भी पढ़ें: